VIDEO: बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, तिरुपति बालाजी मंदिर में नंगे पांव जाकर लिया आशीर्वाद
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने जन्मदिन पर आध्यात्म का रास्ता। अपने बर्थडे पर वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
खास बात यह रही कि जान्हवी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 3,550 सीढ़ियां नंगे पांव चढ़ीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नंगे पांव चढ़ीं हजारों सीढ़ियां
वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ है और बालों को चोटी में बांधा हुआ है। इसके साथ उन्होंने सफेद झुमके पहनकर अपना लुक पूरा किया।
Janhvi Kapoor climbing over 3500 steps barefoot to offer prayers at Tirumala Tirupati
— Sheetal Chopra ???????? (@SheetalPronamo) March 6, 2026
Dear Genz, Don’t just be swayed by the glamour, as that’s part of her job. If you seek inspiration, let her faith, belief, dedication and devotion guide you.
Govindrao Govinda ???????? pic.twitter.com/Zlg6iGt9zw
जान्हवी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लगभग 3,550 सीढ़ियां पैदल चढ़कर मंदिर तक का सफर तय किया। यह दूरी करीब 9 से 12 किलोमीटर की मानी जाती है और इसे पूरा करने में आमतौर पर 4 से 5 घंटे का समय लगता है।
हर बार तिरुपति क्यों जाती हैंम जान्हवी?
जान्हवी कपूर का तिरुपति बालाजी मंदिर से खास जुड़ाव रहा है। वह अक्सर यहां भगवान बालाजी के दर्शन करने आती हैं। खासकर अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जयंती पर वह हर साल यहां पहुंचती हैं।
एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने धर्म और भगवान बालाजी की भक्ति में सुकून मिलता है। जान्हवी के मुताबिक, जब भी उन्हें अंदर से “बुलावा” महसूस होता है, वह तिरुपति जाकर सीढ़ियां चढ़कर भगवान के दर्शन जरूर करती हैं।
जान्हवी की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) में नजर आएंगी। यह उनका दूसरा तेलुगु प्रोजेक्ट होगा। स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है और यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
#shorts: बीच सड़क पर महिला का बवाल !Top News | Viral Video |N18S
#shorts #youtubeshorts #viralshorts #viralvideo #trending #trendingshorts #publicreaction #roadfight #publicfight #indiaviral #drama #fightvideo #publicdrama #shorts: बीच सड़क पर महिला का बवाल !Top News | Viral Video |N18S news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





