Responsive Scrollable Menu

Finance Checklist 2026: 31 मार्च की डेडलाइन से पहले टैक्स बचाने की जल्दी में न करें ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

मार्च का महीना आते ही हर तरफ से टैक्स बचाने की सलाह और निवेश के कॉल्स आने लगते हैं। अक्सर लोग प्लानिंग की कमी के कारण आखिरी वक्त पर जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। असल में, फाइनेंशियल ईयर के अंत का मतलब सिर्फ टैक्स बचाना नहीं है, बल्कि यह पूरे साल के अपने खर्चों और कमाई का हिसाब देखने का समय है। इस समय की गई छोटी सी लापरवाही अगले साल बड़ी समस्या बन सकती है।

सबसे जरूरी कदम है सही टैक्स रिजीम का चुनाव करना

कोई भी निवेश करने से पहले यह साफ कर लें कि आप पुराना या नया टैक्स रिजीम कौन सा चुनने वाले हैं। ज्यादातर गलतियां यहीं होती हैं। अगर आप नया टैक्स सिस्टम चुनते हैं, तो आप धारा 80C या 80D जैसी छूट का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी पसंद तय कर लें। हालांकि, टैक्स बचे या न बचे, भविष्य के लिए निवेश जारी रखना हमेशा फायदेमंद रहता है।
 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा


सैलरी वालों और फ्रीलांसरों के लिए जरूरी बातें

सैलरी पाने वालों के लिए 31 मार्च से ज्यादा जरूरी उनके ऑफिस की डेडलाइन होती है। अगर आप समय पर प्रूफ जमा नहीं करते, तो आपका ज्यादा टैक्स कट सकता है, जिससे हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी। वहीं, फ्रीलांसरों को अपने खर्चों की रसीदें और इनवॉइस तैयार रखने चाहिए। ऑफिस के काम और निजी खर्चों को अलग-अलग ट्रैक करना जरूरी है ताकि जुलाई में रिटर्न भरते समय कोई उलझन न हो।

बैंक ब्याज और TDS के झटके से बचाव

अगर आपके पास कई FD या RD हैं, तो उन पर मिलने वाला ब्याज चुपचाप बढ़ता रहता है। एक तय सीमा से ज्यादा ब्याज होने पर बैंक खुद ही TDS काट लेते हैं। मार्च खत्म होने से पहले एक बार अंदाजा लगा लें कि आपको कुल कितना ब्याज मिल रहा है। पैन कार्ड अपडेट रखें और अगर जरूरत हो तो टैक्स छूट के फॉर्म समय पर जमा करें, ताकि बैंक बेवजह टैक्स न काटे।
 

इसे भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi | PM मोदी का आह्वान, भारतीय कृषि को 'ग्लोबल ब्रांड' बनाने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों पर दें जोर


टैक्स हैक नहीं, फाइनेंशियल हाइजीन अपनाएं

टैक्स बचाने के चक्कर में ऐसी चीजें न खरीदें जिनकी आपको जरूरत नहीं है। उदाहरण के लिए, अगर आपको हेल्थ इंश्योरेंस चाहिए, तो उसका प्रीमियम देना आपकी जरूरत है, सिर्फ 'टैक्स बचाने का तरीका' नहीं। साथ ही, साल खत्म होने से पहले अपने बैंक खातों, डीमैट और इंश्योरेंस में 'नॉमिनी' का नाम जरूर अपडेट करें। सबसे पहले ऊंचे ब्याज वाले कर्ज चुकाएं और एक इमरजेंसी फंड बनाकर रखें।

Continue reading on the app

Govinda Viral Video: गोविंदा ने स्कूल फंक्शन में क्यों किया डांस? छोटी गाड़ियों में घूमे.. हीरो नंबर 1 ने अब किया खुलासा

Govinda Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपने वायरल डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह एक स्कूल इवेंट में स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे थे। जहां कई लोगों ने उनके अंदाज की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘छोटे शो’ में परफॉर्म करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इन आलोचनाओं पर खुद गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘जिसे लोग छोटा शो कह रहे हैं, वह बड़े लोगों से जुड़ा है

हाल ही में एक सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने इस ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रमों को लोग ‘छोटा’ कह रहे हैं, वे वास्तव में बड़े लोगों से जुड़े हुए हैं।

गोविंदा ने कहा, “जिसे लोग छोटा शो कह रहे हैं, उनमें से एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री से जुड़ा था और दूसरा एक सांसद से संबंधित था। लोग बिना सच्चाई जाने ही बातें बना देते हैं।”

एक्टर ने आगे कहा, “सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है। वहां लोग अपनी मर्जी से हेडलाइन बना देते हैं और बातें फैल जाती हैं।”

Govinda

‘छोटी कार से सफर’ वाले वीडियो पर दिया जवाब

गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह आगरा जाने के लिए छोटी कार में सफर कर रहे थे। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां के नियमों के कारण ऐसा करना पड़ता है।

एक्टर ने कहा- 'कुछ जगहों पर बड़ी गाड़ियों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए उन्हें अपनी लग्जरी कार बाहर ही पार्क करनी पड़ती है और अंदर जाने के लिए छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है।'

स्कूल इवेंट डांस करने पर ट्रोल हुए थे गोविंदा

दरअसल, इस साल की शुरुआत में गोविंदा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में वह प्रतापगढ़ के एक स्कूल के एनुअल प्रोग्राम में छात्रों और उनके परिवारों के सामने स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘मैं तो रास्ते से जा रहा था’ पर डांस किया और ‘अंगना में बाबा’ भी गाया। कुछ लोगों ने इसे बेहद एंटरटेनिंग बताया, जबकि कुछ ने इसे उनके करियर में गिरावट से जोड़कर देखा।

 

Continue reading on the app

  Sports

लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर ने मचाया बवाल, सपा ने BJP पर नीतीश कुमार को लेकर कसा तंज

बिहार की राजनीति पर तंज अब लखनऊ की सियासत में दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक पोस्टर ने BJP और नीतीश कुमार के रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्टर सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने लगवाया, जिसमें आरोपों की भाषा सीधी और राजनीतिक संदेश स्पष्ट रखा गया। … Sat, 07 Mar 2026 10:47:47 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान के राष्ट्रपति ने रूस से बात की |Russia |Trump | Iran America War |China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:31+00:00

Donald Trump का दावा, ''US ने ईरान की सेना-नौसेना खत्म की'' | #iranusconflict #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:40:23+00:00

Iran America War Live Updates: ट्रंप के खिलाफ चीन-रूस | Iran Israel War | Khamenei | Trump |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:30:10+00:00

Election Commission Press Conference Live: SIR पर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस Live | Bihar Election 2025 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:36:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers