Responsive Scrollable Menu

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में इस देसी कंपनी ने मारी बाजी, MG तीसरे नंबर पर; देखें टॉप-10 की लिस्ट

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री के मामले में अक्टूबर 2026 में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही। कंपनी ने बीते महीने कुल 14,552 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं और पहले नंबर पर अपना कब्जा बनाए रखा।

Continue reading on the app

NZ A vs IND A: मैथ्यू बॉयल के शतक से न्यूजीलैंड ए की दमदार वापसी, इंडिया ए के गेंदबाजों के छूटे पसीने

इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए ने शुरुआती झटके से उबरते हुए मैच में दमदार वापसी कर ली है. न्यूजीलैंड ए ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं. इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 346 रन का स्कोर खड़ा किया था. इंडिया ए के पास अभी 128 रनों की लीड बाकी है.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Men's ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई टीम मानी जाने वाली अफगानिस्तान अब दुनिया की शीर्ष 6 एकदिवसीय टीमों में शामिल हो गई है। आईसीसी की ताजा पुरुष एकदिवसीय टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान छठे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उसने श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को पीछे छोड़ दिया है। 50 ओवर के प्रारूप में यह अफगानिस्तान की अब तक की सबसे बेहतर रैंकिंग है।

अफगानिस्तान की इस कामयाबी को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि टीम ने 2009 में अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। महज 17 साल के भीतर उसने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचने से पहले अफगानिस्तान बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ चुका था। अब श्रीलंका को भी पछाड़कर उसने शीर्ष 6 में जगह बना ली है।

अफगानिस्तान की इस सफलता के पीछे पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर होता प्रदर्शन और बड़ी टीमों के खिलाफ मिली जीत अहम रही है। टीम ने अब तक 191 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 96 में जीत मिली है। उसका जीत और हार का अनुपात 1.09 रहा है। यह आंकड़ा दिखाता है कि टीम ने सीमित समय में किस तरह अपने खेल को मजबूत किया है।

साल 2023 में भारत में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी पूर्व विश्व चैंपियन टीमों को हराकर अपनी ताकत दिखाई थी। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने कई मुकाबलों में बड़े उलटफेर किए और दुनिया की मजबूत टीमों को कड़ी चुनौती दी। इसके बाद टीम ने टी20 प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ी। 2024 के टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचा था। यह उसके क्रिकेट इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में से एक रही।

ताजा रैंकिंग में सुधार के पीछे हाल के महीनों में टीम का शानदार प्रदर्शन भी बड़ी वजह है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर खेली गई एकदिवसीय सीरीज में 4-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी टीम का रिकॉर्ड अजेय रहा। लगातार जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम को रैंकिंग में फायदा मिला।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी अफगानिस्तान का प्रदर्शन मजबूत रहा है। हाल ही में टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर उसका सफाया किया। रविवार को शारजाह में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा।

बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर अपने स्पिन गेंदबाजों और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दुनिया की मजबूत टीमों को चुनौती दी है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ियों ने टीम को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अब अफगानिस्तान का अगला लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाना होगा। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान की नजरें अब अपनी इस सफलता को बरकरार रखने पर टिकी हुई हैं।

Mon, 02 Nov 2026 20:16:00 +0530

  Videos
See all

Dewas Police Officer Murder Case: देवास में SI की मौत मामले में मिली बड़ी कामयाबी | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T14:36:39+00:00

Delhi: गायत्री परिवार का महाकुंभ!नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर JP Nadda का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T14:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers