Lock Upp 2: दुश्मनी भूलीं श्रेया-शिवांगी, फराह खान की पार्टी में जमकर किया डांस; VIRAL VIDEO
Lock Upp 2 Sucess Party: 'Lock Upp: Sach Ya Saza' सीजन 2 खत्म होने के बाद शो की होस्ट फराह खान ने सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में शो के कंटेस्टेंट्स के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स की गैरमौजूदगी ने फैंस के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं।
फराह खान ने शेयर की पार्टी की झलक
शो की होस्ट फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर सक्सेस पार्टी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सेलिब्रेशन की कई झलकियां देखने को मिलीं। इस पार्टी में कंटेस्टेंट्स, उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। पार्टी में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, मौनी रॉय, अर्जुन कपूर, सनी लियोनी, डेनियल वेबर, महीप कपूर और एकता कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
श्रेया से लेकर हर्षद तक पहुंचे सितारे
फराह खान के शेयर किए गए वीडियो में कई कंटेस्टेंट्स और उनके परिवार के सदस्य नजर आए। इनमें श्रेया कालरा, उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ, आकांक्षा चमोला, माधुरी जैन, वरुण यादव, सुनीता आहूजा और अपूर्वा मुखीजा शामिल थे।
योगेश और शिल्पा की गैरमौजूदगी पर सवाल
हालांकि फैंस ने नोटिस किया कि शो के फाइनलिस्ट योगेश रावत और कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी और सूफी मोतीवाला पार्टी के वीडियो में नजर नहीं आए।
श्रेया और शिवांगी ने लगाए ठुमके
सक्सेस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में 'Lock Upp 2' की विनर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी साथ में डांस करती नजर आईं। वहीं, दूसरे वीडियो में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा डांस फ्लोर पर पार्टी को एंजॉय करते दिखे। श्रेया के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई।
श्रेया कालरा बनीं 'Lock Upp 2' की विनर
बता दें कि ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा ने 'Lock Upp: सच या सजा' सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शिवांगी जोशी और योगेश रावत को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। श्रेया को इनाम में चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, जबकि शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनर-अप रहीं।
7 वोटों से जीतीं श्रेया
श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा। श्रेया ने शिवांगी को 7 वोटों के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
यह भी पढ़े- श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विनर, शिवांगी जोशी को हराकर जीतीं ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Raksha Bandhan Kab Hai 2026: रक्षाबंधन कब है, 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है, पंचांग से जानें सही तारीख और समय
Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाते हैं. इस दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं. इस साल श्रावण पूर्णिमा की तिथि दो दिन 27 और 28 अगस्त को है. ऐसे में असमंजस की स्थिति है कि रक्षाबंधन का त्योहार कब है? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए पंचांग से जानते हैं रक्षाबंधन की सही तारीख और मुहूर्त.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18











