Responsive Scrollable Menu

खाड़ी देशों में फंसे 12 हजार भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय आया एक्शन में

पश्चिम एशिया में भड़की अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के सातवें दिन हालात और भयावह हो गए हैं। लगातार हो रहे हमलों और बंद होते हवाई रास्तों के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की बेचैनी तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्टों के अनुसार करीब 12 हजार भारतीय नागरिकों ने अपने वतन लौटने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है और क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

हम आपको बता दें कि सबसे ज्यादा संकट संयुक्त अरब अमीरात में दिखाई दे रहा है। ईरान की तरफ से लगातार हो रहे हमलों के कारण वहां का हवाई क्षेत्र लगभग बंद है और सामान्य उड़ान सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। इस कारण हजारों भारतीय यात्री वहां फंस गए हैं और उनके सामने घर वापसी का रास्ता लगभग बंद हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Russian Oil पर US की 'छूट' से भड़का विपक्ष, Rahul Gandhi ने संप्रभुता पर उठाए बड़े सवाल

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इन फंसे हुए भारतीयों में बड़ी संख्या उन लोगों की है जो थोड़े समय के लिए घूमने या किसी काम से संयुक्त अरब अमीरात गए थे। इनमें ऐसे यात्री भी शामिल हैं जो किसी अन्य देश जाने के लिए वहां रुके हुए थे। इसके अलावा कई छात्र भी इस संकट में फंस गए हैं क्योंकि ईरानी हमलों के बाद कई शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा है या पढ़ाई को ऑनलाइन माध्यम से चलाया जा रहा है।

यह भी बताया जा रहा है कि युद्ध शुरू होने के केवल दो दिन बाद ही करीब 22 हजार भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार से संपर्क कर देश लौटने की इच्छा जताई थी। यह संख्या अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि खाड़ी क्षेत्र में बसे भारतीयों के सामने किस प्रकार की असुरक्षा और भय का माहौल पैदा हो गया है।

हालांकि पिछले तीन दिनों में कुछ अस्थायी और विशेष उड़ानों के जरिए करीब दस हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है, लेकिन अभी भी हजारों लोग अलग अलग देशों में फंसे हुए हैं और उनके लिए सुरक्षित वापसी की व्यवस्था अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्टों में बताया गया है कि दोहा से भी करीब 850 भारतीय नागरिकों ने घर लौटने की मांग की थी। वहां का हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद होने के कारण उन्हें एक कठिन रास्ता अपनाना पड़ा। इन लोगों ने जमीन के रास्ते सऊदी अरब की सीमा पार की और फिर रियाद हवाई अड्डे से भारत के लिए उड़ान पकड़ी। यह पूरी प्रक्रिया बेहद कठिन और समय लेने वाली साबित हुई।

इसके अलावा दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे क्षेत्र के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर सामान्य उड़ान सेवाएं बंद रहने से हालात और उलझ गए हैं। कुछ उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से संचालित की गई हैं, लेकिन उनकी संख्या बेहद सीमित है और उनसे सभी फंसे हुए यात्रियों को निकाल पाना लगभग असंभव नजर आ रहा है।

देखा जाये तो भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता संयुक्त अरब अमीरात ही बना हुआ है। इसका कारण वहां रहने वाले भारतीयों की विशाल संख्या है और साथ ही यह देश ईरान के हमलों की सीधी जद में भी रहा है। अनुमान के अनुसार केवल संयुक्त अरब अमीरात में ही तीस लाख से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई भारतीय अब जमीन के रास्ते देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की सीमा पर पहुंच रहे हैं ताकि ओमान के मस्कट हवाई अड्डे से भारत लौट सकें। लेकिन सीमा चौकियों पर भारी भीड़ और लंबी कतारों के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

इसी बीच, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ओमान में प्रवेश करने से पहले यात्रियों के पास वैध भ्रमण वीजा होना अनिवार्य है। बिना वीजा के सीमा पार करने की कोशिश करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हम आपको बता दें कि खाड़ी सहयोग परिषद के छह देशों- संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कुवैत में इस समय लगभग एक करोड़ भारतीय रह रहे हैं। इस विशाल समुदाय की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार पर भारी दबाव बढ़ता जा रहा है।

दूसरी ओर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और कुशलता भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हो रहे किसी भी नकारात्मक घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। बढ़ते संकट के बीच मोदी सरकार ने सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है ताकि फंसे हुए भारतीय नागरिकों को तुरंत मदद और जानकारी मिल सके। पिछले कुछ दिनों में विशेष उड़ानों के जरिए मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद और बेंगलुरु में यात्रियों को लाया गया है।

उधर, भारतीय दूतावास भी लगातार अपने नागरिकों से संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने भी चेतावनी जारी कर कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय पूरी सतर्कता बरतें और स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

बहरहाल, सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती जंग और हमलों के बीच हजारों भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए अब तक कोई व्यापक निकासी योजना घोषित नहीं की गई है। ऐसे में फंसे हुए भारतीयों की चिंता और गुस्सा दोनों लगातार बढ़ रहे हैं और वह अपने देश से जल्द और ठोस कदम की उम्मीद कर रहे हैं।

Continue reading on the app

संजू सैमसन ने किया कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन आए और छा गए। वहीं, अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने फाइनल से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 3 में एंट्री कर ली। संजू ने वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली और दोनों मैचों में भारत की जीत के हीरो रहे। संजू ने दिखाया कि अहम मौकों पर वो टीम के लिए क्या कुछ कर सकते हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को होगा, लेकिन उससे पहले बात अगर टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की बात की जाए तो ईशान किशन अब नंबर वन पर आ गए हैं। सेमीफाइनल से पहले तक सूर्यकुमार पहले स्थान पर थे, लेकिन अब तस्वीर फिलहाल तो बदल गई और कप्तान सूर्या दूसरे नंबर पर आ गए और संजू ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। 
 
बता दें कि, संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 फिफ्टी के साथ 232 रन बनाए हैं। इन 4 मैचों में संजू ने कुल 115 गेंदों का सामना किया है। इन गेंदों पर उन्होंने ये रन बनाने में सफलता हासिल की और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ईशान किशन ने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जबकि दूसरे स्थान पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। 
 
सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 8 मैचों में 242 रन एक फिफ्टी की मदद से बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शिवम दुबे हैं जो लगातार भारत के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दुबे ने अब तक खेले 8 मुकाबलों में भारत के लिए कुल 209 रन बनाए हैं जबकि हार्दिक पंड्या लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। पंड्या ने भारत के लिए अब तक खेले 8 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 199 रन बनाए हैं।    

Continue reading on the app

  Sports

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की भारत में 2 घंटे में 4.39 करोड़ की हुई प्री-बुकिंग, 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

एक ही दिन में ट्रेलर लॉन्च और एडवांस टिकट बिक्री की शुरुआत—’धुरंधर 2′ के लिए यह रणनीति बॉक्स ऑफिस माहौल में तुरंत दिखी। शुरुआती बुकिंग डेटा बताता है कि दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही दिन मजबूत रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की इस फिल्म के लिए प्री-बुकिंग खुलने के कुछ घंटों के भीतर लगभग … Sat, 07 Mar 2026 20:12:04 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War Live Updates: शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? सैकड़ों मिसाइल हमलों से मची तबाही! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:10:48+00:00

Char Dham Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, वेबसाइट-WhatsApp से करें बुकिंग #shortsvideo #chardhamyatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:14:59+00:00

Iran vs Israel War Update: ईरान पर भारी आज की रात! क्या शुरू हो गया महायुद्ध? | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:15:02+00:00

Iran-Israel War Updates: America के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर हमले करने की बात कही #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T15:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers