Responsive Scrollable Menu

Amazon Premier League में धमाका ऑफर: 40 हजार से कम में पाएं 80W चार्जिंग, 16GB रैम वाला OnePlus 13R

Amazon Electronics Premier League Sale: ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपनी Electronics Premier League 2026 सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा और ऑडियो डिवाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी स्मार्टफोन डील्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस सेल में खास तौर पर OnePlus 13R पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत यह फोन 38,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

यह हैंडसेट शानदार 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही इसमें पावर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB रैम के साथ आता है। वहीं, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 13R अमेजन सेल में मिल रहा सस्ता 
OnePlus ने OnePlus 13R को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Electronics Premier League सेल के दौरान यह स्मार्टफोन Amazon पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा HDFC Bank, SBI Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह ऑफर के साथ फोन की कीमत 38,000 रुपये से भी कम हो जाती है।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार की जा रही भारी बिकवाली ने निवेशकों के उत्साह पर पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: खाड़ी देशों में फंसे 12 हजार भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय आया एक्शन में

 

अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी और एशियाई बाजारों में सुस्त रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 572.43 अंक गिरकर 79,443.47 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 178.75 अंक टूटकर 24,587.15 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Social Media पर लगेगा Ban, Siddaramaiah सरकार का बच्चों के लिए बड़ा फैसला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.17 प्रतिशत गिरकर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup Final: टीम के साथ खड़ा है पूरा देश, न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी फेर सकता है पानी, कौन जीत रहा वर्ल्ड कप?

T20 World Cup Final Match IND VS NZ: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह फाइनल मैच खेला जाएगा. इसी बीच सहरसा के न्यू वॉरियर क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने कहा कि वे सभी मिलकर फाइनल मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि भारत शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम करेगा. खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि पूरा देश टीम के साथ खड़ा है. Sat, 7 Mar 2026 15:54:19 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder : LPG ग्राहकों को बड़ा झटका ! #lpg #lpgcylinder #lpgpricehike #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T10:38:04+00:00

Israel Vs Iran War: ईरान पर आज रात बड़ा हमला ? Middle East war | Netanyahu | Trump | Drone Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T10:44:30+00:00

आशीष बनकर मिला, निकला आसिफ शादी का झांसा… फिर शारीरिक शोषण | Bhopal | Love Jihad | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T10:43:23+00:00

Soham murderer Ian Huntley dies after prison attack. #SohamMurderer #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T10:29:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers