Responsive Scrollable Menu

पश्चिम एशिया संकट, विदेशी कोषों की निकासी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार की जा रही भारी बिकवाली ने निवेशकों के उत्साह पर पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: खाड़ी देशों में फंसे 12 हजार भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय आया एक्शन में

 

अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी और एशियाई बाजारों में सुस्त रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 572.43 अंक गिरकर 79,443.47 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 178.75 अंक टूटकर 24,587.15 पर था।

सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Social Media पर लगेगा Ban, Siddaramaiah सरकार का बच्चों के लिए बड़ा फैसला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.17 प्रतिशत गिरकर 84.41 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Continue reading on the app

Aditya Birla Group की हो सकती है स्पोर्ट्स सेगमेंट में एंट्री, ग्रुप राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी के लिए बोली लगाने जा रहे कंसोर्शियम का हिस्सा बना

अभी राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में चार खरीदार शामिल हैं। इनमें एक वह कंसोर्शियम है, जिसकी अगुवाई अमेरिकी स्पोर्ट्स इनवेस्टर डेविड ब्लिट्जर कर रहे हैं। आदित्य बिड़ला समूह इस कंसोर्शियम में शामिल हो गया है

Continue reading on the app

  Sports

नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, जनता और सरकार को दी शुभकामनाएं, कहा- भारत रहेगा हर कदम पर साथ

नेपाल में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने के बाद भारत की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को सफल चुनाव के लिए हार्दिक बधाई देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की अहम उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नेपाली नागरिकों ने … Sat, 07 Mar 2026 18:05:39 GMT

  Videos
See all

Dangal: Middle East की जंग में युद्धभूमि से Sweta Singh की Ground Report| Iran | Rajeev Dhoundiyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:32:36+00:00

Israel Iran War Update: क्या Iran ने हार मान ली? | Middle East Tension | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:35:01+00:00

ईरानी राष्ट्रपति की अमेरिका को चेतावनी #iranattack #israelattacksiran #shorts #middleeastwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:32:12+00:00

Israel-Iran War Update: रूस ने ईरान को भेजी ट्रंप की लाइव लोकेशन? पुतिन का मिडिल ईस्ट में महागेम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T12:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers