Google Pixel 10a की पहली सेल शुरू: ऑफर में ₹6,000 सस्ता मिल रहा 5,100mAh बैटरी, 48MP कैमरा फोन
Google ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद आज पहली बार यह हैंडसेट भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। खास बात है कि ऑफर के तहत फोन पर पूरे 6000 रुपए का तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इस प्रीमियम हैंडसेट के दाम बजट में आ जाते हैं।
बता दें, अब ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart और Google India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। Pixel 10a केवल एक RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है और चार कलर ऑप्शन Berry, Fog, Lavender और Obsidian में उपलब्ध है।
बात करें फीचर्स की तो इसमें 5,100mAh बैटरी, 48MP कैमरा और गूगल की Tensor G4 चिपसेट मिलती है। साथ ही इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
Google Pixel 10a की कीमत और ऑफर
भारत में Google Pixel 10a की कीमत ₹49,999 रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल शामिल है। बैंक डिस्काउंट के तहत, HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक ₹3,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त ₹3,000 तक का बोनस भी मिलता है। साथ ही, ग्राहक 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ भी उठा सकते हैं। यदि आप यह दोनों डिस्काउंट हासिल करने में कामयाब होते हैं, तो सीधे 6 हजार की बचत कर सकते हैं।
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 10a Android 16 पर चलता है और Google इसके लिए सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। फोन में 6.3-इंच का Actua (pOLED) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 1,080x2,424 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो डिस्प्ले को मजबूत और स्पष्ट बनाता है।
फोन को Google का Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर शक्ति प्रदान करते हैं। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग और एप्लिकेशन की परफॉर्मेंस स्मूथ रहती है। सुरक्षा के लिए Google Pixel 10a में IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट बनाती है।
बैटरी और कैमरा फीचर्स
बैटरी के मामले में फोन 5,100mAh की क्षमता के साथ आता है और 30W वायर्ड तथा 10W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन के डायमेंशन 153.9x73x9mm हैं और इसका वजन लगभग 183 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना आरामदायक है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Pixel 10a में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा (f/1.7, OIS, 1/2.0-inch सेंसर) और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2, 120° FOV, 1/3.1-inch सेंसर) शामिल है। फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है।
Amazon Premier League में धमाका ऑफर: 40 हजार से कम में पाएं 80W चार्जिंग, 16GB रैम वाला OnePlus 13R
Amazon Electronics Premier League Sale: ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपनी Electronics Premier League 2026 सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा और ऑडियो डिवाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी स्मार्टफोन डील्स सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस सेल में खास तौर पर OnePlus 13R पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है, जिसके तहत यह फोन 38,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
यह हैंडसेट शानदार 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही इसमें पावर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB रैम के साथ आता है। वहीं, इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus 13R अमेजन सेल में मिल रहा सस्ता
OnePlus ने OnePlus 13R को भारत में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फिलहाल Electronics Premier League सेल के दौरान यह स्मार्टफोन Amazon पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा HDFC Bank, SBI Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह ऑफर के साथ फोन की कीमत 38,000 रुपये से भी कम हो जाती है।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi
























