Responsive Scrollable Menu

पेट की समस्या और मोटापे से छुटकारा दिलाएगा नावासन

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आज की आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली में पेट संबंधित शारीरिक और मानसिक समस्या होना आम हो गया है। ऐसी स्थिति में नावासन उन आसनों में से एक है, जो पेट और शरीर के संतुलन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

नावासन, नौकासन भी कहा जाता है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है, नावा का अर्थ है बोट और आसन का अर्थ है मुद्रा। इस आसन को करते समय शरीर का आकार नाव जैसा बन जाता है, इसलिए इसे नावासन कहा जाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, नौकासन एक प्रभावी योगासन है, जो शरीर को मजबूत और संतुलित बनाने में मदद करता है। इसे करते समय पेट, पीठ और जांघों की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है, जिससे शरीर की चर्बी कम होती है। यही नहीं, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी यह सहायक होता है। यह आसन न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। नावासन एब्स बनाने के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से एब्स बहुत मजबूत होते हैं।

नौकासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों पैरों को आपस में जोड़ लें। हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखें। अब एक गहरी सांस लें, और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों और सीने को ऊपर उठाएं। साथ ही, हाथों को आगे की तरफ खींचें ताकि वे पैरों की ओर बढ़ें। इस दौरान आपकी नजरें पैरों पर होनी चाहिए, वहीं हाथ और पैर एक सीध में दिखाई दें। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें। फिर धीरे-धीरे वापस पहली जैसी स्थिति में आ जाएं।

आयुष मंत्रालय ने दिल की कोई गंभीर बीमारी या अस्थमा से जूझ रहे लोगों को नौकासन न करने की सलाह दी है। साथ ही अगर आपको माइग्रेन, तेज सिरदर्द या लो ब्लड प्रेशर है, तो आप इसका अभ्यास न करें, क्योंकि इससे तकलीफ और बढ़ सकती है। गर्भावस्था के दौरान नौकासन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह पेट पर दबाव डालता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'आवारापन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, धांसू अवतार में दिखे इमरान हाशमी, फिर मोहब्बत के लिए लड़ेंगे जंग

Awarapan 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जी हां, मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त, बुधवार को रिलीज किया. ऐसे में अब 'आवारापन 2' की पहली झलक ने ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. 'आवारापन 2' का ट्रेलर काफी शानदार है और ये आते ही हर तरफ छा गया है. वहीं विशेष फिल्म ने फिल्म का ट्रेलर अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आपने उसका दर्द महसूस किया है. अब उसका गुस्सा महसूस कीजिए. शिवम पंडित का चैप्टर 2 शुरू हो रहा है आवारापन 2 - ऑफिशियल ट्रेलर अब आ गया है! दुनिया भर के सिनेमाघरों में  14 अगस्त 2026 को." 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को श्रीलंका टेस्ट से पहले डबल झटका, WTC फाइनल की उम्मीदों पर असर?

श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले, नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। ट्रेनिंग के समय एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद लगने से 26 साल के गिल को काफ़ी दर्द हुआ। टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत उनका इलाज किया। 'रेवस्पोर्ट्ज़' के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं थी क्योंकि गिल ने थोड़ी देर बाद ही अपनी बैटिंग जारी रखी।
 

इसे भी पढ़ें: India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम


गिल की चोट की चिंताएँ यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम की फ़ील्डिंग ड्रिल के दौरान, पंजाब के इस क्रिकेटर को कैचिंग प्रैक्टिस करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लगती दिखी। 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, स्लिप्स में खड़े गिल को टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत देखा और वे आइस पैक लेकर पहुँचे। फ़िलहाल, चोट कितनी गंभीर है, यह साफ़ नहीं है, जबकि हाल ही में नियुक्त फ़ील्डिंग कोच सुभादीप घोष स्थिति पर नज़र रखे हुए थे।

टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने के लिए तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का फ़ैसला किया। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों को काफ़ी मदद करती हैं और यह भारतीय टीम के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि हाल के समय में उनके बल्लेबाज़ों को स्पिन के सामने संघर्ष करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर मुश्किल में डाला था और अगर टीम श्रीलंका के हाथों हारती है, तो WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदें शायद खत्म हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?


इस बीच, श्रीलंका ने प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। सोनल दिनुशा टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, उम्मीद है कि भारत कोलंबो में अपने बल्लेबाज़ों को परखेगा। यह भी देखना होगा कि क्या गिल बल्लेबाज़ी करते हैं या इस अहम सीरीज़ से पहले एहतियात के तौर पर आराम करते हैं। इसके अलावा, टीम के सभी सदस्य अभी प्रैक्टिस मैच के लिए फ़िट हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 18:13:21 +0530

  Videos
See all

Sonipat News | दिल दहला देगी ये कहानी! पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:45:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Parliament | Atiq Ahmed | Tarun Tejpal | Delhi Rain | Water Logging #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:43:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers