दिल्ली-NCR से जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा जाममुक्त: 4000 करोड़ से बनेगा 8 लेन का नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे
Noida Airport Elevated Expressway: जेवर एयरपोर्ट तक का सफर होगा आसान और जाममुक्त दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए बेहद राहत भरी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. इसके लिए एक विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया गया है. बुधवार को लगभग 50 किलोमीटर लंबे और आठ लेन वाले एक नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के रूट को अंतिम रूप देकर प्राधिकरण को सौंप दिया गया है. यह मार्ग दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होगा और यात्रियों को बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के सीधे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा. करीब 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस भव्य प्रोजेक्ट का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा.
एक्सप्रेसवे का रूट और निर्माण की योजना
यह नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे मुख्य रूप से यमुना नदी और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच के हिस्से से होकर गुजरेगा. 50 किलोमीटर की कुल लंबाई में से 27 किलोमीटर का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की सीमा में किया जाएगा, जो सेक्टर-94 से शुरू होकर सेक्टर-150 और मंझावली पुल तक जाएगा. वहीं, बाकी बचा 23 किलोमीटर का हिस्सा यमुना प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में बनेगा, जो यमुना सिटी के सेक्टर-23एच तक पहुंचेगा। यमुना नदी को पार करने के लिए लगभग 120 मीटर लंबा एक विशेष एलिवेटेड पुल भी बनाया जाएगा. निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए इसे दो चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में नोएडा के सेक्टर-94 से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र तक का काम होगा. दूसरे चरण में दिल्ली के अक्षरधाम से नोएडा के सेक्टर-94 तक का हिस्सा बनेगा. पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण दूसरे चरण के लिए अलग से विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर जरूरी अनुमतियां ली जाएंगी. यातायात को सुगम बनाने के लिए रास्ते में कई बड़े इंटरचेंज और लूप भी बनाए जाएंगे.
सड़क के साथ-साथ मेट्रो नेटवर्क का भी होगा महाविस्तार
यात्रियों को विश्वस्तरीय मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी देने के लिए सड़क मार्ग के अलावा मेट्रो का भी जाल बिछाया जा रहा है. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपनी एक्वा लाइन के विस्तार की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके तहत दो नए रूट पर काम होना है, जिसमें पहला रूट सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और दूसरा ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक जाएगा. इसके निर्माण की जिम्मेदारी लार्सन एंड टुब्रो कंपनी को दी गई है. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से नोएडा के कई अहम सेक्टर आपस में जुड़ जाएंगे. सरकार से अंतिम मंजूरी मिलते ही अगले कुछ महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा और इसे तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अधिकारियों का साफ कहना है कि सड़क और मेट्रो के ये दोनों बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद एनसीआर के लोगों को यातायात का एक बेहतरीन और अत्याधुनिक अनुभव मिलेगा.
इन राज्यों और शहरों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को भारी राहत मिलेगी. दिल्ली के मयूर विहार, पटपड़गंज, कालिंदी कुंज और सरिता विहार जैसे इलाकों के लोग बिना जाम में फंसे सीधे एयरपोर्ट की दिशा में फर्राटा भर सकेंगे. लोगों को कालिंदी कुंज पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा. हरियाणा के फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल से आने वाले यात्री मंझावली पुल के रास्ते सीधे इस एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे, जिससे उनके सफर का समय और दूरी दोनों काफी कम हो जाएंगे. इसी तरह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वैशाली और ग्रेटर नोएडा के निवासी भी ट्रैफिक की झंझट से बचते हुए चंद मिनटों में जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर जोस बटलर ने लगाया बड़ा दांव, कहा- वो टी20 में 14000 रनों के आंकड़े को करेंगे पार
Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैडं के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा दांव लगाया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार वैभव को बताया है. दरअसल, जोस बटलर ने बीती रात यानी 5 अगस्त को इतिहास रच दिया है. वो टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर ने ये खास कीर्तिमान 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया है.
जोस बटलर बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इस मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. उनकी टीम को 9 विकेट से जीत भी मिली.इसके साथ ही बटलर टी20 क्रिकेट में 14,833 रन बना चुके हैं. वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिनके नाम टी20 में 14,803 रन दर्ज हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है.
???? T20 RECORD WATCH ????
— CreaseBuzz (@CreaseBuzz) August 1, 2026
???? Kieron Pollard – 14,803 runs
???? Jos Buttler – 14,780 runs
Just 23 runs separate Buttler from the No.1 spot in T20 history. ???????? pic.twitter.com/kRoTvSHBgK
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत के वैभव सूर्यवंशी को उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दावेदार बताया है. उन्होंने
Jos Buttler said, “you’ve got the most T20 runs out of anyone, but one day someone will break that record and his name is probably Vaibhav Sooryavanshi”. (Sky Sports). pic.twitter.com/aF99ZPwF5M
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 6, 2026
ये भी पढ़ें : आखिरकार शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ पेट्रोल बम हमला? जानिए पुलिस और पार्टी ने दी क्या प्रतिक्रिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








