Responsive Scrollable Menu

PF खाते से जुड़ी 2 बड़ी परेशानियां दूर: अब पुराने अकाउंट से खुद निकलेंगे पैसे, WhatsApp से चेक होगा बैलेंस

EPFO New Rule: ईपीएफओ ने 74वें स्थापना दिवस पर 2 नई सर्विस शुरू की हैं। अब वॉट्सऐप पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे और पुराने पीएफ का पैसा खुद खाते में आ जाएगा।

Continue reading on the app

JP Nadda: 'झूठ, अफवाह और अराजकता...', INDIA गठबंधन की रैली पर जेपी नड्डा का बड़ा हमला

Rahul Gandhi Ramlila Maidan: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष की 'चलो दिल्ली' रैली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे देश में अराजकता फैलाने और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की सोची-समझी साजिश करार दिया। साथ ही 1984 के सिख दंगों की बरसी पर रैली करने को असंवेदनशील बताया।

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

बीसीसीआई ने कतर में होने वाले एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रजत पाटीदार उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। चुनी गई टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा रहे थे। भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। ऐसे में इन खिलाड़ियों को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले वैभव लगातार सुर्खियों में हैं। घरेलू क्रिकेट और आयु वर्ग के मुकाबलों में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। वहीं, अभिषेक शर्मा की मौजूदगी से टीम की शुरुआती बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। दोनों खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत में तेज रन बनाने की जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी।

मध्यक्रम में कप्तान तिलक वर्मा और रजत पाटीदार के पास पारी को संभालने का अनुभव है। वहीं, रिंकू सिंह अपनी तेज बल्लेबाजी और आखिरी ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। इससे टीम के पास बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के भी विकल्प रहेंगे।

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सूची में सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को जगह मिली है। ये खिलाड़ी जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान के पास होगी। इस तरह टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए कई विकल्प रखे गए हैं।

भारत ए को टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर को भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा। ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला जाएगा।

दूसरी ओर, ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग चीन की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।

भारत ए की टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। अब देखना होगा कि तिलक वर्मा की कप्तानी में यह टीम ग्रुप मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और खिताब जीतने की चुनौती में कितनी आगे बढ़ पाती है।

Mon, 02 Nov 2026 19:48:00 +0530

  Videos
See all

टेक्स्टाइल कचरे के खिलाफ यूरोपीय संघ की लड़ाई [Europe's battle against textile waste] #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T14:44:34+00:00

Delhi: गायत्री परिवार का महाकुंभ!नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर JP Nadda का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T14:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers