Responsive Scrollable Menu

Vijay And Trisha: तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, वायरल वीडियो से मचा हंगामा; फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं…

Vijay And Trisha Video: सुपरस्टार विजय थलपति इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालही में उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ एक शादी के समारोह में नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

रिसेप्शन में साथ पहुंचे विजय और तृषा

हाल ही में चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपथी सुरेश के बेटे के शादी के रिसेप्शन का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और मंच पर साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है, जबकि तृषा मेहमानों से मिलती-जुलती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम में दोनों एक कार से पहुंचे और साथ में वहां से बाहर भी निकलते दिखाई दिए।

यह भी पढ़े - इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO

मैचिंग आउटफिट में दिखे दोनों

इवेंट के दौरान विजय और तृषा के कपड़े भी चर्चा में रहे। विजय ने बेज रंग की शर्ट और मैचिंग धोती पहनी थी, जबकि तृषा बेज और गोल्डन रंग की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज में नजर आई। दोनों के आउटफिट ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आई। कुछ लोगों ने दोनों को साथ देखकर खुशी जताई, जबकि कई फैंस ने निराशा भी व्यक्त की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपने भरोसा तोड़ दिया।” 

यह भी पढ़े - Reveals: कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'

संगीता ने लगाए बेवफाई के आरोप

Actor Vijay Wife Files For Divorce

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की पत्नी संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध हैं, जिसकी जानकारी उन्हें अप्रैल 2021 में मिली।

संगीता का कहना है कि इस वजह से उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा और रिश्ते में विश्वास टूट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विजय उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे और विदेश यात्राएं भी करते रहे।

1999 में हुई थी विजय संगीता की शादी

विजय और संगीता की पहली मुलाकात 1996 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 1999 में चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं-बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा।

यह भी पढ़े - एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर से 47 लाख की ठगी! प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस; जानिए मामला

Continue reading on the app

Nothing Phone 4a Series Launch: 140x जूम कैमरा और Glyph इंटरफेस से लैस धांसू फोन लॉन्च, जानिए खासियत-कीमत

Nothing ने गुरुवार को लंदन (UK) में आयोजित एक भव्य इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह नई सीरीज दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और खास Glyph इंटरफेस के साथ आती है, जिसमें 63 मिनी-LED और छह अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं।

खास बात यह है कि Pro मॉडल में 140x Ultra Zoom कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, पावर के लिए हैंडसेट में 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक पावर देने का वादा करती हैं। आइए अब इस नई Nothing Phone 4a सीरीज की कीमत, फीचर्स और अन्य खासियतों के बारे में विस्तार से जानें।  

Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता 
Nothing Phone 4a की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 37,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन को और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

दूसरी तरफ Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है। इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 42,999 रुपये में आएगा, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 45,999 रुपये में मिलेगा।

दोनों स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर की जाएगी। इसमें Nothing Phone 4a की सेल 13 मार्च से शुरू होगी, जबकि Nothing Phone 4a Pro को 27 मार्च से खरीदा जा सकेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Nothing Phone 4a ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा, जबकि Nothing Phone 4a Pro को ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन 
Nothing Phone 4a में Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 दिया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 3 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। फोन में 6.78-इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 440 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

Nothing Phone 4a Design

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर से लैस है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक है। इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। वहीं फोन को धूल और हल्के पानी के छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

इस फोन की खास पहचान इसका Glyph Bar इंटरफेस है, जिसमें 63 मिनी-LED और 6 अलग-अलग कंट्रोल जोन दिए गए हैं। यह इंटरफेस Generative Ringtones, Glyph Timer, Essential Notifications, Volume Indicator, Live Notifications, Glyph Torch, Camera Countdown, Flip to Record, Flip to Glyph और Glyph Progress जैसे कई स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है, जो फोन के इस्तेमाल को और इंटरैक्टिव बनाते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Samsung GN9 सेंसर और OIS के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है, जो 70x Ultra Zoom सपोर्ट करता है, जबकि 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा Sony IMX355 सेंसर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Nothing Phone 4a Series Camera

पावर के लिए फोन में 5,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन करीब 64 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS सपोर्ट भी मिलता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कम्पास, जाइरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे कई जरूरी सेंसर मौजूद हैं। साइज की बात करें तो फोन का डायमेंशन 163.95 × 77.57 × 8.55mm है और इसका वजन करीब 204.5 ग्राम है।

Nothing Phone 4a Pro की खासियत और फीचर्स 

Nothing Phone 4a Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है।

Nothing 4a Series Battery

इस Pro मॉडल की खासियत इसका Glyph Matrix इंटरफेस है, जिसमें 137 मिनी-LED लाइट्स दी गई हैं और यह 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ कंपनी ने Glyph Toys फीचर भी दिया है, जिसके जरिए फोन के बैक पैनल पर बैटरी इंडिकेटर, टाइमर, डिजिटल क्लॉक, Solar Path और Glyph Mirror जैसी जानकारी दिखाई जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony LYT-700c सेंसर और OIS के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 140x Ultra Zoom सपोर्ट करता है, जबकि 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Nothing Phone 4a में मिलने वाले कैमरे जैसा ही है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: टीम इंडिया बनेगी चैंपियन? T20 World Cup में न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदल सकते हैं ये 4 समीकरण

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में आमने-सामने होंगे. बेशक आज तक न्यूजीलैंड किसी ICC फाइनल में भारत से नहीं हारा. मगर अहमदाबाद में इतिहास बदल सकता है. जानिए क्यों? Sat, 07 Mar 2026 07:06:53 +0530

  Videos
See all

US, Israel VS Iran War: कुवैत में US के ठिकानों पर Drone attack #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:26:34+00:00

Rahul Gandhi on Oil Crisis: धीमी पड़ेगी भारत की आर्थिक वृद्धि: राहुल #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:37:15+00:00

Iran Vs Israel Conflict | रूसी तेल खरीद छूट पर Congress का Modi Govt पर बड़ा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:22:10+00:00

UPSC CSE 2025 | UPSC टॉपर ने एक लाइन में कही सबसे गहरी बात! #shorts #anujagnihotri #upsctopper #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:30:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers