कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त
मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद (80,015.90) से 356.91 अंकों यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,658.99 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद (24,765.90) से 109.50 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 24,656.40 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.30 बजे के करीब) सेंसेक्स 316.09 अंकों यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,699.81 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 86.60 (0.35 प्रतिशत) अंक गिरकर 24,679.30 पर कारोबार करता नजर आया।
शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजार सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.48 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.64 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी ऑटो (0.60 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.02 प्रतिशत) और निफ्टी बैंक (0.85 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
ध्यान देने वाली बात है कि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू बाजार लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए तेजी के साथ हरे निशान में खुला और अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ।
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने बताया कि निफ्टी में 24,550 से 24,500 का दायरा फिलहाल अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 24,850 का स्तर निकटतम रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा रहा है।
एक्सपर्ट के अनुसार, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 37.55 पर है, जो ओवरसोल्ड स्तर से ऊपर आने के बाद बाजार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत दे रहा है।
मार्केट एक्सपर्ट शाह ने आगे कहा कि पिछले सत्र में विदेशी निवेशक (एफआईआई) ने लगातार पांचवें सत्र में बिकवाली जारी रखते हुए करीब 3,752 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। दूसरी ओर घरेलू निवेशक (डीआईआई) ने सातवें दिन भी खरीदारी जारी रखी और 5,000 करोड़ रुपए से अधिक के शेयर खरीदे। इससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद बाजार को कुछ सहारा मिला।
एक्सपर्ट ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजार में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को फिलहाल संयम और सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही ध्यान देना बेहतर रहेगा।
नई खरीदारी की रणनीति तभी बनानी चाहिए जब निफ्टी 25,000 के स्तर के ऊपर स्पष्ट और मजबूत ब्रेकआउट दे। ऐसा होने पर बाजार में तेजी की भावना मजबूत होगी और एक स्थायी बुलिश ट्रेंड बनने की पुष्टि हो सकती है।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 विश्व कप में भारत ने कितनी बार फाइनल खेला है? क्या पहले कभी हुआ है न्यूजीलैंड से सामना...
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. अब 8 मार्च को भारत, न्यूजीलैंड के साथ ग्रैंड फिनाले खेलेगा, जिसे जीतकर वह ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखना चाहेगा. मगर, आइए इससे पहले जान लेते हैं कि क्या इससे पहले कभी इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि कितनी बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है?
कितनी बार फाइनल में पहंचा है भारत?
टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. जी हां, भारतीय टीम इससे पहले 3 बार टी-20 विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. आपको बता दें, फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.
???????????????????????????????????? ????????????????????????????????????. ???????????????????????????????????? ????
— ICC (@ICC) March 5, 2026
India are headed to Ahmedabad for the #T20WorldCup 2026 Final ???? pic.twitter.com/C1sAey3kOM
न्यूजीलैंड ने कितनी बार फाइनल खेला?
T20 विश्व कप के इतिहास में जहां भारत चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज अपना दूसरा फाइनल खेलेगी. इससे पहले 2021 में कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. आपको बता दें, इससे पहले 2019-2021 संस्करण का फाइनल मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने भारत को मात देकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.
So, it all comes down to this ⚔️
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
A cracker of a final awaits on Sunday ????
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/I9P9yQ7hjh
क्या न्यूजीलैंड से हुआ है फाइनल में सामना?
T20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं. लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को ही हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, जहां दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था.
That feeling of reaching another #T20WorldCup Final ????
— ICC (@ICC) March 6, 2026
Watch India take on New Zealand, broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/0P9hW6NAxH
2 बार चैंपियन बन चुका है भारत
टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की है. पहली जीत टी-20 विश्व कप 2007 में आई थी, जब भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, दूसरी ट्रॉफी भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती थी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन नहीं, कैप्टन सूर्या ने टीम के इस शख्स को दिया सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रेडिट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















