Responsive Scrollable Menu

T20 विश्व कप में भारत ने कितनी बार फाइनल खेला है? क्या पहले कभी हुआ है न्यूजीलैंड से सामना...

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. अब 8 मार्च को भारत, न्यूजीलैंड के साथ ग्रैंड फिनाले खेलेगा, जिसे जीतकर वह ट्रॉफी को अपने पास बरकरार रखना चाहेगा. मगर, आइए इससे पहले जान लेते हैं कि क्या इससे पहले कभी इस टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि कितनी बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है?

कितनी बार फाइनल में पहंचा है भारत?

टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया चौथी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. जी हां, भारतीय टीम इससे पहले 3 बार टी-20 विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. आपको बता दें, फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. वह टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

न्यूजीलैंड ने कितनी बार फाइनल खेला?

T20 विश्व कप के इतिहास में जहां भारत चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम महज अपना दूसरा फाइनल खेलेगी. इससे पहले 2021 में कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें उन्होंने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. आपको बता दें, इससे पहले 2019-2021 संस्करण का फाइनल मैच भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने भारत को मात देकर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

क्या न्यूजीलैंड से हुआ है फाइनल में सामना?

T20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में भिड़ने वाली हैं. लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को ही हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी, जहां दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था.

2 बार चैंपियन बन चुका है भारत

टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की है. पहली जीत टी-20 विश्व कप 2007 में आई थी, जब भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी. वहीं, दूसरी ट्रॉफी भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर जीती थी. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत  सकी है.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन नहीं, कैप्टन सूर्या ने टीम के इस शख्स को दिया सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रेडिट

Continue reading on the app

6 मार्च का राशिफल: शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal 

Aaj Ka Rashifal: 6 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम के अनुसार आज वृषभ राशि वालों को मेहनत का भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर बातचीत संभव है। मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पर भी जल्दी से विश्वास करने से बचें। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कई राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि
आज आप अपने कामों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे और कई मामलों में सफलता मिलने की संभावना भी बनेगी। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नए ग्राहक या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में माहौल अच्छा रहेगा और घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करना जरूरी होगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन स्थिरता और धैर्य से आगे बढ़ने का संकेत देता है। आज आप अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें प्रगति हो सकती है। नौकरी में कार्यभार थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है जो भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा। भारी या तला हुआ भोजन कम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन संचार और विचारों के आदान-प्रदान का दिन हो सकता है। आज आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप मीडिया, लेखन, शिक्षा या संचार से जुड़े हैं तो यह दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क बनने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी व्यस्तता के कारण समय कम मिल सकता है, लेकिन शाम तक माहौल सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिए मानसिक तनाव से बचना जरूरी है। थोड़ा समय ध्यान या योग के लिए निकालना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है। आज आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। यदि आप टीम में काम करते हैं तो सामूहिक प्रयास से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज सावधानी से काम करना चाहिए। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में पेट से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का और संतुलित भोजन करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि
नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा मिलने की संभावना बन सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण बैठक या प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। हालांकि विलासिता से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन योजना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। आज आप अपने कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपकी मेहनत और लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप किसी नई जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो वह अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। बचत की योजना बनाना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और घर के लोगों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करना जरूरी है। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।

तुला राशि
आज आपको अपने कामों को धैर्य और शांति से पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। टीमवर्क से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों से संपर्क करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव से बचना जरूरी है, इसलिए थोड़ा समय आराम और मनोरंजन के लिए निकालें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन मेहनत और दृढ़ता का संकेत देता है। आज आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना हो सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें प्रगति होने की संभावना है। व्यापार करने वालों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि निवेश करते समय सावधानी बरतना आवश्यक होगा। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। अधिक तनाव लेने से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह दिन नए अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। आज आप किसी नई योजना या लक्ष्य पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आशावादी सोच आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। यदि आप शिक्षा, कानून या प्रशासन से जुड़े हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी नए संपर्क बनने के संकेत हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रह सकता है। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा और घर के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी रखना जरूरी होगा।

मकर राशि
नौकरी में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को धीरे-धीरे लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, लेकिन किसी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग से सलाह मिल सकती है जो आपके लिए उपयोगी होगी। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रह सकता है। आज आप अपने काम में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपकी सोच और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है। यदि आप तकनीक, शोध या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में भी नए अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिति संतुलित रह सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। ध्यान या योग करने से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि
नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। व्यापार करने वालों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद से लाभ मिलने की संभावना भी बन सकती है। परिवार में शांति और सहयोग का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच जरूरी है। अधिक चिंता करने से बचें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।
 

Continue reading on the app

  Sports

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं फाइनल खेलेंगे:इकोनॉमी, रन-रेट में दोनों बराबर; पावरप्ले में कीवी, मिडिल ओवर्स में इंडिया आगे

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। दोनों ही टीमें अहमदाबाद में 1-1 मैच साउथ अफ्रीका से हार चुकी हैं, अब इसी मैदान पर टाइटल की दावेदारी पेश करेंगी। भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बन चुका है, वहीं कीवी टीम 2021 के बाद अब फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन… भारत को इकलौती हार सुपर-8 स्टेज में मिली मेजबान भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से की। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने फिर नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसान मुकाबले जीते। सुपर-8 स्टेज में होम टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद में हुआ। पावरप्ले में विकेट गिरने के बावजूद प्रोटियाज टीम ने 187 रन बना दिए। भारत 111 ही बना सका। इस हार के बाद भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाकर कमबैक किया। टीम ने फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन चेज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने 253 रन बना दिए, लेकिन ये स्कोर भी जीत के लिए काफी नहीं लग रहा था। इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल ने शतक लगाया और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, भारत ने 7 रन के करीबी अंतर से हाई-स्कोरिंग मैच जीता और फाइनल में एंट्री कर ली। हर स्टेज में 1-1 मैच हारा न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट शुरू किया। टीम ने फिर UAE को 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई में दोनों मैच खेलने के बाद टीम अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से भिड़ने चली गई। जहां प्रोटियाज टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। न्यूजीलैंड ने फिर चेन्नई में कनाडा को हराया और सुपर-8 में एंट्री कर ली। सेकेंड राउंड में न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला ही मैच बारिश के कारण बेनतीजा हो गया। टीम फिर कोलंबो में होम टीम श्रीलंका के खिलाफ स्ट्रगल कर रही थी। पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में खराब प्रदर्शन के बाद डेथ ओवर्स में 70 रन बनाकर टीम ने 168 रन बना दिए। श्रीलंका 107 रन ही बना सका। होम टीम को हराने के बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच हार गई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम श्रीलंका पर डिपेंड हो गई। श्रीलंका ने अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को 7 रन से हराया और बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया। सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका के 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। स्ट्राइक रेट में आगे न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने दोनों मेजबान देशों में अपने मैच खेले। भारत के मुकाबले श्रीलंका में रन बनाना मुश्किल होता है, इसके बावजूद कीवी टीम ने भारत से बेहतर रन रेट और स्ट्राइक रेट से स्कोर किया। कीवी टीम का बैटिंग औसत भी भारत के 27.31 के मुकाबले 41.68 रहा। न्यूजीलैंड के 2 ही बैटर्स खाता नहीं खोल सके, जबकि भारत के बैटर्स 11 बार टूर्नामेंट में खाता नहीं खोल पाए। टीम इंडिया ने बाउंड्री लगाने में जरूर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने 88 छक्के और 128 चौके लगाए। कीवी टीम 57 सिक्स और 109 चौके ही लगा पाई। भारत ने टूर्नामेंट में 3 बार 200 प्लस का स्कोर भी बनाया, जबकि कीवी टीम का बेस्ट स्कोर 183 रन ही है। हालांकि, ये स्कोर भी रन चेज में आया था। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स भारत से बेहतर न्यूजीलैंड ने 7 पारियां खेलीं, इनमें टीम को 41 विकेट मिले। 18 स्पिनर्स और बाकी पेसर्स ने लिए। दूसरी ओर टीम इंडिया ने 8 पारियों में 59 विकेट लिए। 23 स्पिनर्स और बाकी पेसर्स को मिले। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने 7.5 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, जबकि भारत के स्पिनर्स ने 8.3 की इकोनॉमी से रन लुटाए। ओवरऑल इकोनॉमी में भी न्यूजीलैंड ने भारत से बेहतर परफॉर्म किया। मिडिल ओवर्स में स्ट्रॉन्ग है टीम इंडिया अलग-अलग फेज में बैटिंग देखें तो टीम इंडिया ने पावरप्ले में औसतन 58 रन बनाने में 2 विकेट गंवाए हैं। हालांकि, टीम 2 बार 80 प्लस भी बना चुकी है, लेकिन ये स्कोर नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ रहे। 7 से 16 ओवर के बीच भारत जरूर स्ट्रॉन्ग रहा, टीम ने औसतन 93 रन बनाने में 3 विकेट गंवाए। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 123 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा। डेथ ओवर्स में टीम इंडिया कमजोर रही। आखिर के 4 ओवर्स में औसत स्कोर 44 रन ही रहा। टीम 3 बार ही 60 प्लस रन बना सकी और एक बार भी 70 का स्कोर पार नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड पावरप्ले में बहुत स्ट्रॉन्ग न्यूजीलैंड को फिन एलन और टिम साइफर्ट की ओपनिंग जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। टारगेट का पीछा करते हुए अक्सर दोनों प्लेयर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और मिडिल ओवर्स में ही मैच खत्म कर दिया। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने औसतन 62 रन बनाने में 1 विकेट गंवाया। 84 रन टीम का बेस्ट स्कोर रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया। मिडिल ओवर्स में न्यूजीलैंड ने विकेट जरूर औसतन 2 ही गंवाए, लेकिन टीम का औसत स्कोर भी 89 तक ही पहुंच सका। हालांकि, टीम कनाडा के खिलाफ इस फेज में 116 रन बना चुकी है। डेथ ओवर्स में न्यूजीलैंड की हालत भारत से भी कमजोर है, टीम का औसत स्कोर 39 रन ही रहा। हालांकि, टीम को 4 बार ही आखिरी 4 ओवर में बैटिंग का मिला, ज्यादातर मौकों पर मैच 16वें ओवर से पहले ही खत्म हो गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में सैमसन भारत के लिए ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन टॉप-3 स्कोरर रहे। ईशान और सूर्या ने 8-8 मैच खेले, लेकिन संजू ने 4 ही मैचों में 2 फिफ्टी लगाकर 232 रन बना दिए। उन्हें ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में भी रखा है। क्योंकि सैमसन भारत के दोनों नॉकआउट मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अगर वे फाइनल में भी मैच जिताऊ पारी खेलते हैं तो इस अवॉर्ड को जीत सकते हैं। वरुण को 13 विकेट, बुमराह की इकोनॉमी कमाल गेंदबाजी में भारत के लिए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। एक और विकेट लेते ही वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन जाएंगे। वरुण ने ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन बाद के 4 मुकाबलों में वे 4 विकेट ही ले सके। उनकी इकोनॉमी भी बेहद खराब रही। सेमीफाइनल में तो वरुण ने 4 ही ओवर में 64 रन खर्च कर दिए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने जरूर अपनी इकोनॉमिकल बॉलिंग से टीम को संभाले रखा। बुमराह ने महज 6.62 की इकोनॉमी से 10 विकेट झटक लिए। वहीं हार्दिक ने 9 से कम की इकोनॉमी से 8 विकेट अपने नाम किए। एलन-साइफर्ट में टॉप स्कोरर बनने की जंग न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर फिन एलन और टिम साइफर्ट टूर्नामेंट में छाए रहे। एलन ने सेमीफाइनल में 33 गेंद पर सेंचुरी लगाई, वे 289 रन बनाकर टूर्नामेंट के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। 95 रन बनाकर वे टॉप स्कोरर भी बन सकते हैं। दूसरी ओर साइफर्ट 3 फिफ्टी लगाकर 274 रन बना चुके हैं। रचिन की इकोनॉमी बुमराह के बराबर ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने बैटिंग से ज्यादा काम स्पिन गेंदबाजी में किया है। उन्होंने 8 मैचों में महज 6.88 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट झटक लिए। सेमीफाइनल में 2 अहम विकेट लेने वाले मैट हेनरी के नाम भी 9 विकेट हैं। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी दोनों बॉलर्स का बखूबी साथ दिया है। भारत की स्ट्रेंथ और वीकनेस न्यूजीलैंड की स्ट्रेंथ और वीकनेस Fri, 06 Mar 2026 23:09:48

  Videos
See all

सारी डिमांड पूरी, फिर भी मिली पति को सिर्फ मार! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:50:00+00:00

Iran Vs Israel | Benjamin Netanyahu | ईरान के शासन पर Lord Karan Bilimoria ने ये क्या कह दिया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:49:31+00:00

Bihar Breaking News: बिहार सीएम फेस पर बहुत बड़ा ऐलान! | Nitish Kumar | Bihar New CM |Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:08+00:00

ईरान की मिसाइल में छुपा था 'कलस्टर वारहेड', थर्राया वेस्ट बैंक! | #viralvideo #middleeastwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers