Responsive Scrollable Menu

Ahoi Ashtami 2026 Katha: अहोई अष्टमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, संतान को मिलेगा लंबी उम्र का आशीर्वाद

Ahoi Ashtami ki Katha: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है. इस दिन अहोई माता की पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ने-सुनने का विशेष महत्व है,

Continue reading on the app

बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से ज्यादा बोनस, सीएम मोहन यादव ने की सिंचाई, खेल और पर्यटन से जुड़ी बड़ी घोषणाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में चार जिलों के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देते हुए सिंचाई परियोजनाओं, खेल सुविधाओं, पर्यटन और शिक्षा से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। बैतूल में जनजातीय संग्रहालय बनाने और घोड़ाडोंगरी में बैराज तथा जलाशयों के निर्माण की भी घोषणा की गई।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बताया कि दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा, पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब तक 80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

रामघाटी सिंचाई परियोजना को मंजूरी, चार जलाशय भी बनेंगे

बैतूल के लिए की गई घोषणाओं में सिंचाई और पानी से जुड़े कामों को विशेष स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 154 करोड़ रुपये की रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना को मंजूरी देने की घोषणा की। इसके अलावा 70 करोड़ रुपये से चार जलाशय बनाए जाएंगे। घोड़ाडोंगरी में बैराज और जलाशयों के निर्माण की भी घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री ने नल जल योजना के कामों के लिए 50 करोड़ रुपये और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ रुपये देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

खेल सुविधाओं पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे

बैतूल में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फुटबॉल टर्फ, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में जनजातीय संग्रहालय बनाने की घोषणा भी की।

शिक्षा के क्षेत्र में बैतूल के सरकारी हाईस्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जनजातीय बेटियों के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से कन्या शिक्षा परिसर और छात्रावास का भूमि पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी योजना के तहत लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये और कक्षा 12वीं के स्कूल टॉपर्स को स्कूटी दे रही है। विद्यार्थियों को किताबें, साइकिल, गणवेश और छात्रवृत्ति के माध्यम से भी मदद दी जा रही है।

कुकरू खामला में कॉफी के बागान, ताप्ती क्षेत्र में सफारी गेट

मुख्यमंत्री ने बैतूल के कुकरू खामला क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी। यहां कॉफी के बागान भी लगाए जाएंगे। बैतूल में 15 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन और हाट बाजार बनाने की घोषणा की गई।

ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में 7 करोड़ रुपये की लागत से सफारी गेट बनाया जाएगा, जबकि इसके पास 3 करोड़ रुपये से बटरफ्लाई पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैतूल और मुलताई में 24 करोड़ रुपये के नए कारखाने लगाने की बात भी कही।

एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी होने का दावा

युवाओं के रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार सरकारी पदों पर नियुक्तियां दे चुकी है और एक लाख नए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। प्रदेश के एक लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है और दीपावली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में नए उद्योगों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम हो रहा है।

पशुपालन और मोटे अनाज की खेती पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने किसानों और जनजातीय परिवारों से पशुपालन तथा दूध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में इजाफा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा पर वृंदावन गांवों में अच्छे पशुधन की प्रतियोगिताएं आयोजित कर पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। सरकार कोदो-कुटकी सहित मोटे अनाज की खेती को भी बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों तक बेहतर सड़कें और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत बस सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने की जानकारी भी उन्होंने दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 से 17 नवंबर तक प्रदेशभर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समाज के लिए योजनाओं पर काम कर रही है।

 

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने नंबर-3 पर बना दिए इतने रन, अब कभी नहीं टूटेगा ये रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत सधे हुए अंदाज में करते हुए पहले वनडे मैच में तेजी से रन बटोरे. इस दौरान ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Wed, 04 Nov 2026 14:14:30 +0530

  Videos
See all

US Midterm Election 2026 : टैरिफ नीति ने बिगाड़ा ट्रंप का चुनावी खेल | American Economy | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:15:32+00:00

Gorakhpur में BJP की पदयात्रा में मुस्लिमों को देख हो जाएंगे हैरान! #shorts #bjppadyatra #gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:11:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers