जब महबूब की याद सताए, पढ़ें जौन एलिया के 20 दर्दभरे शेर, हर अल्फाज में है जुदाई की कसक
दिल टूटने की आवाज भले ही नहीं होती लेकिन दर्द काफी तेज होता है। ऐसे में अगर आप दर्दभरी शायरियां या शेर पढ़ते हैं, तो आज हम आपके लिए जौन एलिया साहब के 20 चुनिंदा शेर लेकर आए हैं।
Aaj Ka Rashifal 01 November 2026: रविवार को पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र का दिव्य संयोग बन रहा है, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 1 नवंबर 2026 को साध्य योग से राशियों को लाभ होगा. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी और फिर अष्टमी तिथि शुरू होगी. रविवार को आज पुष्य नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा. इसके बाद 2 नवंबर 2026 को सुबह 04:30 बजे अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा. आज रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा करते हैं. इस दिन सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं. इसके अलावा, आज अहोई अष्टमी का व्रत भी रखा जा रहा है. अहोई का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं और तारा दर्शन करने के बाद व्रत खोलती है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 1 नवंबर 2026 (Today's Horoscope 1 November 2026)
1.मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों को नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. आज के दिन इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और इनकी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज के दिन आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
- उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
- शुभ अंक- 5
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों का कोई पुराना रोग उभर सकता है और इन्हें किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है. आज के दिन दूसरों पर क्रोध करने से बचें और नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
- सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
- उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा और इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन परिवार में नया मेहमान आ सकता है और चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.
- सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
- उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर-8
4.कर्क राशि
आज कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. आज के दिन बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है और भवन और वाहन खरीदने का योग है.
- सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
- उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
- सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
- उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
आज कन्या राशि के लोगों को लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा और सम्मान प्राप्त होने का योग है. आज के दिन जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है और संतान सुख मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.
- सावधानी- विवादों से बचें
- उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. आज रविवार को खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय है. विदेश यात्रा हो सकती है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाल वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.
- सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
- उपाय- पीली वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज के दिन नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
आज इस राशि के लोगों का अध्ययन में मन लगेगा और धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
- सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
12.मीन राशि
आज मीन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे.
- सावधानी - भावुकता में न आएं
- उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- हल्दी
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami Vrat 2026: संतान की कुशलता के लिए रखते हैं अहोई अष्टमी का व्रत, 1 या 2 नवंबर.. नोट करें सही तारीख
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









