Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी आज खेल सकते हैं:हैमिल्टन में होगा भारत-न्यूजीलैंड पांचवा टी-20; हाई स्कोरिंग ग्राउंड पर शिवम दुबे को मिल सकता है मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारत सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है। मुकाबले से पहले एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खेलने की चर्चा है। पिछले मैच में सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन ने प्लेइंग-11 में वापसी की थी। माना जा रहा है कि वे अभिषेक, सैमसन या ईशान में से किसी की जगह खेल सकते हैं। ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है, जो इस सीरीज में अब तक नहीं खेले हैं। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह खिलाया जा सकता है। इसकी एक वजह हैमिल्टन का हाई स्कोरिंग मैदान भी है। यहां खेले गए 14 टी-20 मैचों में से 8 बार पहली पारी में 180 या इससे ज्यादा रन बने हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 में 22 बार हराया भारत और न्यूजीलैंड के बीच 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है। इस सीरीज में भारत ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर 3-0 की बढ़त बनाई थी। चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाया। इस मैच में न्यूजीलैंड को 87 रन से जीत मिली। अभिषेक सीरीज में टीम के टॉप रन स्कोरर अभिषेक शर्मा इस सीरीज में भारत के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 196 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 227.90 का रहा है। उन्होंने तीसरे टी-20 मैच में शतक भी लगाया था। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 मैचों में सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.31 रही है। उनके अलावा मयंक यादव ने 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं। फिलिप्स ने सीरीज में 3 बार 70 या ज्यादा रन बनाए ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज के 4 मैचों में सबसे ज्यादा 276 रन बनाए हैं। वे 3 पारियों में 70 या उससे ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं। उन्होंने पहले मैच में 40 गेंद पर नाबाद 82, दूसरे मैच में 43 गेंद पर 70 और चौथे टी-20 में 49 गेंद पर 107 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भी न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। कमाल की बात है कि सैंटनर सीरीज के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 7 की कम इकोनॉमी से रन दिया है। उनकी इकोनॉमी 6.73 रही है। बारिश की संभावना नहीं ऑकलैंड में मैच के दौरान तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय ठंड ज्यादा रह सकती है। हालांकि तेज हवाओं का असर ऑकलैंड के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार/अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।

Continue reading on the app

श्रद्धा कपूर की मौसी, कोरस सिंगर से बनी हीरोइन, 15 की आयु में जीता फिल्मफेयर

एक्ट्रेस का आशा भोसले के साथ खास कनेक्शन रहा है, जिनकी सिफारिश से उन्हें पहली फिल्म भी मिली थी. वे कभी कोरस में गाती थीं, मगर आगे चलकर बॉलीवुड की स्टार बनीं. वे रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी लगती हैं. 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिव सुंदरम' कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें उनका रोल यादगार है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK, ODI World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान मैच का गजब जुनून, 84 लाख लोगों को चाहिए टिकट

भारत और पाकिस्तान मैच अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में जिस स्टेडियम में खेला जाना है, उसकी क्षमता 34000 हैं. जबकि टिकट पाने की होड़ में 84 लाख लोग लगे हैं. Tue, 03 Nov 2026 08:50:01 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | AMIT SHAH का हैदराबाद दौरा क्यों रहा खास? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:10:37+00:00

Black Cobra Video: महाराष्ट्र के अकोला में टॉयलेट में मिला कोबरा #cobra #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers