Responsive Scrollable Menu

इंडिया प्राइड अवॉर्ड के पांचवें सीजन का आयोजन:दैनिक भास्कर समूह ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के दिग्गजों को सम्मानित किया

5 मार्च को दिल्ली में इंडिया प्राइड अवॉर्ड के पांचवें सीजन का आयोजन हुआ। इस दौरान दैनिक भास्कर समूह ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उन दिग्गजों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों से देश के विकास को एक नई दिशा दी है। इंडिया प्राइड अवॉर्ड के तहत दैनिक भास्कर समूह देश के हर कोने से ऐसे लोगों को ढूंढता है, जो अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण और अतुलनीय काम कर रहे हैं। इस अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया थे। दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम में मनसुख मांडविया का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मांडविया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा, नवाचार या उद्यम से जुड़े लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर दैनिक भास्कर के नेशनल पॉलिटिकल एडिटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद थे। दैनिक भास्कर समूह के डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन वास्तविक नायकों को पहचान देने का राष्ट्रीय मंच है, जिन्होंने अपने संकल्प, परिश्रम और समर्पण से भारत की प्रगति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा- इस अवॉर्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह देश के हर कोने से ऐसे व्यक्तित्वों को सामने लाता है, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के, चुपचाप अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दे रहे हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्थान, नवाचार या उद्यमिता, यह मंच उन सभी को सम्मानित करता है, जो प्रेरणा की सच्ची मिसाल हैं। पवन अग्रवाल ने आगे कहा कि दैनिक भास्कर का सदैव यह प्रयास रहा है कि ऐसे मंचों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को प्रकाश में लाया जाए और उनके कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिले। उन्होंने चीफ गेस्ट मनसुख मांडविया का आभार जताते हुए कहा कि उनका इस मंच पर आना न केवल इस आयोजन की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, बल्कि देशभर में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत व्यक्तियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी है। वहीं, कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इस अवॉर्ड समारोह के लिए दैनिक भास्कर समूह का धन्यवाद किया। आपका चयन तब हुआ होगा, जब आपने अपने क्षेत्र में कुछ अलग किया होगा। मुझे भी बचपन में सम्मान मिला था, उसी से मेरा भरोसा हुआ कि मंच पर बोल सकता हूं। उन्होंने कहा- सम्मान का महत्व होता है, जब आपमें कुछ करने का जज्बा है, तब आप सफल होंगे। आपकी सफलता समाज का कल्याण करेगी ही, लेकिन ये सफलता, आपकी विशेषता, आपका अनुभव राष्ट्र निर्माण में भी भूमिका निभाएगी। मांडविया ने अवार्डियों से आगे कहा कि विकसित भारत के लिए उन्हें सारथी बनना होगा। उन्होंने कहा- हमारे निर्णय लेने में राष्ट्र सबसे पहले होना चाहिए। प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक हमें विकसित राष्ट्र बनना है। ये 25 साल का समय अहम है। जब देश विकसित राष्ट्र बनेगा, तब उसे आज का युवा ही जिएगा। इस दिशा में आज आपको यहां इकट्ठा करके दैनिक भास्कर ने महत्वपूर्ण काम किया है। टैलेंट का सम्मान करने से किसी व्यक्ति का हौसला बढ़ता है।

Continue reading on the app

गाजा जैसा करेंगे हाल; ईरान से युद्ध के बीच इजरायली नेता ने दी खुली धमकी

इजरायल अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच यहूदी मंत्री ने लेबनान के हिज्बुल्लाह को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही लेबनान में हिज्बुल्लाह के गढ़ दाहियेह का हाल भी गाजा के खान यूनिस की तरह होगा। खान यूनिस गाजा पट्टी का दक्षिणी शहर है।

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: हार्दिक के बेटे का धोनी ने रखा ध्यान, मैच के बाद ऑलराउंडर ने कुछ यूं लुटाया प्यार

Hardik MS Dhoni Viral Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। मैच में जहां खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चर्चा में रहा। वहीं मुकाबले के बाद का एक भावुक और प्यारा पल भी सोशल मीडिया पर छा गया। यह पल था भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके बेटे अगस्त्य और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई मुलाकात का।

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या ने स्टैंड की ओर देखा, जहां महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने पहुंचे थे। हार्दिक ने ऊपर की तरफ देखकर धोनी का अभिवादन किया। इसी दौरान उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा बेटे अगस्त्य को लेकर धोनी के पास पहुंची। धोनी और अगस्त्य को साथ देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते नजर आए। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैच में पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली और भारत के स्कोर को मजबूत बनाया। खास बात यह रही कि आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स को गेंद दी, लेकिन हार्दिक ने उनकी गेंदों पर दो लंबे छक्के जड़कर भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

आखिरी पांच ओवरों में भारतीय टीम ने 76 रन बटोरे, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। गेंदबाजी में भी हार्दिक ने कमाल किया। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान दो अहम विकेट लिए और एक बेहद अहम रन आउट भी किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेलकर मैच को भारत से लगभग छीन ही लिया था। लेकिन हार्दिक पांड्या के सटीक थ्रो ने बेथेल को रन आउट कर दिया, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह भी रहे। संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।

अंत में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन बनाकर 7 विकेट ही खो सकी और भारत ने 7 रन से यादगार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मैच के बाद हार्दिक, धोनी और अगस्त्य का यह भावुक पल क्रिकेट फैंस के लिए खास याद बन गया, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Fri, 06 Mar 2026 14:24:54 +0530

  Videos
See all

US-Israel vs Iran: क्या 4 हफ्तों में खत्म होगा Iran? #gdbakshi #breakingnews #iranwar2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:12:47+00:00

Iran Fattah-2 Missile Attack: क्या इज़राइल रोक पाएगा सुपरसोनिक हमला? #gdbakshi #worldnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:10:32+00:00

Iran-Israel War Effect: UAE के बाजारों में मची हाहाकार! #iranisraelwar #uae #marketnews #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:15:15+00:00

पंडो आदिवासियों की जमीन पर जिहादी कब्जा | Land Jihad | Pando Tribe | News l Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T09:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers