Responsive Scrollable Menu

IND vs ENG Semi-final: जैकब बेथेल का शतक इंग्लैंड को नहीं दिला पाया जीत, हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत

IND vs ENG Semi-final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. फाइनल में अब भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. इंग्लैंड के लिए 22 साल के जैकब बेथेल आखिरी तक टिके रहे और शतक लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 253 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड की शुरुआत रही थी खराब

भारत के दिए 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी की शुरुआत फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने किया. दूसरी ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है. 13 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया है. साल्ट 3 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए. 

इंग्लैंग के कप्तान हैरी ब्रूक रहे फ्लॉप

इसके बाद इंग्लैंड ने 38 रन के स्कोर पर कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में दूसरा विकेट गंवाया है. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूक 7 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया. वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को चलता किया. बटलर 17 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को आउट किया. टॉम बैंटन 5 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए. 

विल जैक्स और जैकब बेथेल ने बढ़ाई दी थी टीम इंडिया की टेंशन

इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल की जोड़ी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई, जिसके बाद लगा कि इंग्लैंड शायद इस विशाल लक्ष्य को चेज कर लेगा. दोनों के बीच 77 रनों की साझेदारी हो चुकी थी, लेकिन फिर अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने बाउंड्री पर एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा और विल जैक्स की पारी को समाप्त किया और टीम इंडिया की वापसी कराई. विल जैक्स 20 गेंद पर 35 रन बनाए हुए. 

जैकब बेथेल ने खेली टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच की सबसे शानदार पारी

इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल एक छोर पर खड़े रहे और पारी के आखिरी ओवर तक टीम को मैच में जीवित रखा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच की यह किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे शानदार पारी है. 

संजू सैमसन ने खेली 89 रनों की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच का सबसे बड़ी टीम टोटल है. संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला.

वहीं ईशान किशन 18 गेंद पर 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और अदिल रशिद ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जोफ्रा ऑर्चर को एक सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट मैच में शतक से चूके संजू सैमसन, फिर भी कर ली विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की बराबरी

Continue reading on the app

रोज पेट फूलना सिर्फ गैस नहीं, हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। कई लोग पेट फूलने को मामूली गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मानते हैं कि हमारा पाचन तंत्र शरीर का अहम आधार है। जब आंतें बार-बार संकेत दें, तो उन्हें समझना जरूरी है। लगातार होने वाला ब्लोटिंग यानी पेट फूलना शरीर का एक ऐसा ही संकेत हो सकता है, जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एसिडिटी और ब्लोटिंग एक जैसी नहीं होतीं, हालांकि कई बार दोनों साथ दिखाई दे सकती हैं। एसिडिटी में सीने में जलन, खट्टे डकार या ऊपरी पेट में जलन महसूस होती है। वहीं, ब्लोटिंग में पेट में भारीपन, दबाव या सूजन जैसा एहसास होता है। विज्ञान के अनुसार, यह गैस बनने के कारण हो सकता है। आयुर्वेद की भाषा में इसे अग्नि यानी पाचन शक्ति के कमजोर होने और वात के बढ़ने से जोड़ा जाता है। जब पाचन ठीक से नहीं होता तो अधपचा भोजन गैस बनाता है और पेट फूलने लगता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कभी-कभार ज्यादा खाना, तला-भुना भोजन, देर रात खाना या ठंडे पेय लेने के बाद पेट फूलना सामान्य है, लेकिन चिंता तब होती है जब यह रोज की समस्या बन जाए। अगर हर दिन खाने के बाद पेट फूलता है, पेट दर्द होता है, कब्ज या दस्त साथ में होते हैं, जल्दी पेट भर जाता है या बिना कारण वजन कम होने लगता है तो ये संकेत गंभीर हो सकते हैं। मेडिकल इसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, मेटाबॉलिक गड़बड़ी या हार्मोनल असंतुलन से जोड़कर देखती है।

हार्मोन और थायरॉयड की भूमिका भी अहम है। जब थायरॉयड कम काम करता है तो आंतों की गति धीमी हो जाती है और कब्ज व गैस की समस्या बढ़ सकती है। महिलाओं में पीरियड्स या पेरिमेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में पानी रुक सकता है और पेट भारी लग सकता है। तनाव भी बड़ी वजह है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हमारा दिमाग और आंतें आपस में जुड़े होते हैं। जब हम तनाव में होते हैं तो आंतों की गति और वहां मौजूद अच्छे बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं। आयुर्वेद भी मन और शरीर के इस संबंध को मानता है और कहता है कि चिंता वात को बढ़ाती है, जिससे गैस और सूजन बढ़ सकती है।

ऐसे में सवाल उठता है कि कब जांच करानी जरूरी है। अगर ब्लोटिंग दो से तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहे, भूख कम हो जाए, नींद खराब हो या रोजमर्रा के काम प्रभावित होने लगे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। जांच में आमतौर पर खून की जांच की जाती है, जिसमें थायरॉयड और एनीमिया की जांच शामिल हो सकती है। जरूरत पड़ने पर मल परीक्षण, अल्ट्रासाउंड या एंडोस्कोपी जैसी जांच भी की जा सकती है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मैंने सबसे बड़ी गलती की... भारत से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कप्तान ने खुद को बताया गुनहगार

Harry Brook Statement after losing aginst india: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया कि संजू सैमसन का कैच छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. भारत ने मुंबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बनाई. Fri, 6 Mar 2026 01:32:19 +0530

  Videos
See all

Israel Attack on Iran | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान के सनंदाज में बड़ा हमला | #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:30:14+00:00

कौन है अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक? #sachintendulkar #arjuntendulkar #indianteam #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:40:00+00:00

NKP | Sushant Sinha: Iran-US War की वो भयानक तस्वीरें जो युद्ध किधर जा रहा खुद बताएंगीं! War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान के निशाने पर इजराइल की न्यूक्लियर साइट! #iranvsisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:20:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers