असम में IAF का ताकतवर सुखोई जेट रडार से लापता, क्रैश होने की संभावना; सर्च ऑपरेशन जारी
Su-30MKI Fighter Missing: भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट के गुम होने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. कुछ रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक एक पायलट सुरक्षित भी मिला है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से वायु सेना तुरंत खोज और जांच अभियान में जुटी हुई है.
कब से है रडार से गायब
जानकारी के अनुसार, यह घटना असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पास हुई. गुरुवार शाम करीब 7 बजे यह 4.5 जेनरेशन का आधुनिक फाइटर जेट उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया. कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में क्रैश होने का दावा किया गया. इस बीच सर्च ऑपरेशन में एक पायलट सुरक्षित मिलने की भी खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इन सबकी पुष्टि नहीं की गई है. वायु सेना की रेस्क्यू और सर्च टीमें संभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं.
Su-30MKI crash update: One pilot found safe by search teams; efforts underway to locate the second pilot. https://t.co/ZXaRV3o5vx pic.twitter.com/AmfmGGmuTx
— Elite Predators (@elitepredatorss) March 5, 2026
कितना ताकतवर है Su-30MKI?
Indian Air Force के बेड़े में शामिल Sukhoi Su-30MKI को सबसे ताकतवर और हाईटेक फाइटर जेट्स में गिना जाता है. यह दो इंजन वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे एयर डिफेंस, लंबी दूरी की स्ट्राइक, निगरानी और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह जेट अत्याधुनिक एवियोनिक्स, मिसाइल सिस्टम और उन्नत रडार से लैस है. हाल के वर्षों में इसमें स्वदेशी तकनीक भी जोड़ी गई है, जिससे इसकी मारक क्षमता और निगरानी शक्ति और बढ़ गई है.
One Su-30 MKI fighter aircraft missing from radar contact. Airforce team launched to ascertain the facts: Defence PRO, Guwahati pic.twitter.com/Mm3ZooWvD0
— ANI (@ANI) March 5, 2026
2002 से वायु सेना का हिस्सा
Su-30MKI सितंबर 2002 से भारतीय वायु सेना में शामिल है. इसे रूस के सहयोग से विकसित किया गया था. रूस के फाइटर जेट्स अपनी मजबूत एयरफ्रेम और टिकाऊ डिजाइन के लिए जाने जाते हैं. भारत में इन जेट्स का निर्माण और असेंबली भी की जाती है. समय के साथ इन विमानों को आधुनिक बनाने का काम जारी है, ताकि वे आने वाले कई वर्षों तक सेवा दे सकें.
HAL कर रहा है अपग्रेड
Hindustan Aeronautics Limited (HAL) की मदद से Su-30MKI का बड़ा अपग्रेडेशन प्रोग्राम चल रहा है. भारतीय वायु सेना इन विमानों को अगले 20 साल तक सेवा में बनाए रखना चाहती है. इसके लिए रडार, हथियार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कई सुधार किए जा रहे हैं. इस अपग्रेड के बाद जेट की स्ट्राइक रेंज, सटीकता और युद्ध क्षमता और बेहतर हो जाएगी.
2023 में हुआ बड़ा रक्षा सौदा
सितंबर 2023 में भारत सरकार ने करीब 45,000 करोड़ रुपये के 9 रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी थी. इसमें 12 नए Su-30MKI फाइटर जेट और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं. इसके अलावा डोर्नियर विमान के अपग्रेडेशन की भी योजना है. इससे वायु सेना की ताकत और बढ़ेगी.
मिग-21 की जगह ले रहा है सुखोई
नवंबर 2023 में राजस्थान के बाड़मेर जिले स्थित उतरलाई एयरबेस पर तैनात मिग-21 स्क्वाड्रन को हटाकर उसकी जगह Su-30MKI स्क्वाड्रन को तैनात किया गया था. पिछले 9 वर्षों में इस इलाके में 8 मिग-21 विमान क्रैश हो चुके थे, जिसके बाद पुराने विमानों को हटाने की मांग तेज हो गई थी. हालांकि, देश के कुछ अन्य एयरबेस पर अब भी मिग-21 की तैनाती है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें आधुनिक विमानों से बदला जा रहा है.
जांच के बाद साफ होगी स्थिति
फिलहाल लापता Su-30MKI को लेकर वायु सेना की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. अगर यह क्रैश की घटना साबित होती है, तो तकनीकी या मौसम से जुड़ी वजहों की भी पड़ताल की जाएगी. देश की सुरक्षा के लिहाज से यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है. पूरे घटनाक्रम पर वायु सेना और रक्षा मंत्रालय की नजर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश, ईरान ने किया मार गिराने का दावा; सामने आया Video
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में होगी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
IND vs NZ Final: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 253 रनों के स्कोर खड़ा किया था, जवाब में इंग्लैंड ने भी 7 विकेट पर 246 रन बना दिए थे. इंग्लैंड के 22 साल के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी और शानदार शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. भारत का अब फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अपडेट जारी है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)




