Responsive Scrollable Menu

Health Tips: डायबिटीज मरीजों के लिए Jowar और Barley रोटी क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। दवाओं के साथ जब तक आप सही डाइट नहीं लेंगे, हेल्दी लाइफस्टाइल को नहीं फॉलो करते हैं। तब तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करना पॉसिबल नहीं है। डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करना जरूरी है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का मतलब उन फूड्स से है, जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल जल्दी नहीं बढ़ाते हैं। वहीं मौसम के हिसाब से भी अपनी डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है।

क्योंकि मानसून में पाचन कमजोर हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें, जिनको पचाना आसान हो और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सके। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे आटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे बनने वाली रोटी को मानसून में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Foot Care: केवल ठंड ही नहीं, गलत Footwear और Hormonal Changes भी हैं जिम्मेदार, ऐसे करें पैरों का बचाव


ज्वार की रोटी

मानसून में डायबिटीज के मरीजों को ज्वार से आटे से बनने वाली रोटी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्वार की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और यह ग्लूटन फ्री है। इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और वेट कम करने में भी मदद मिलती है।

जौ की रोटी

डायबिटीज मरीजों के लिए जौ की रोटी फायदेमंद होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और गट हेल्थ के लिए भी इसको अच्छा माना जाता है। जौ में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन नामक घुलनशील फाइबर ग्लूकोज के अब्जॉर्बशन को स्लो कर देता है। अगर आप भी जौ के आटे की रोटी नहीं खाना चाहती हैं, तो आप इसमें गेहूं का भी आटा मिला सकती हैं।

चने के आटे की रोटी

डायबिटीज के मरीजों को चने के आटे यानी कि बेसन वाली रोटी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। गेहूं की रोटी की तुलना में बेसन में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त रहता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। वहीं बेसन की रोटी खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

Continue reading on the app

Jiya Shankar Engagement: जिया शंकर ने की सगाई, पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा; फ्लॉन्ट की बड़ी डायमंड रिंग

Jiya Shankar Engagement: एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान किया।

Jiya Shankar Engagement Photos

इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा और नाम भी दुनिया के सामने रिवील किया। जिया की रोमांटिक तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन हैं जिया शंकर के मंगेतर?

Who Is Karan Dhanak

जिया शंकर ने कारण धनक से सगाई की है। कारण अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं। सगाई की घोषणा करते हुए जिया ने उन्हें अपनी पोस्ट में टैग भी किया। इससे पहले जिया का नाम कई बार अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने उन खबरों को हमेशा गलत बताया था।

इमोशनल पोस्ट में बयां किया प्यार

Jiya Shankar

सगाई की तस्वीरों के साथ जिया ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है। उन्होंने लिखा कि भगवान ने उनके सब्र का काफी इम्तिहान लिया, लेकिन आखिरकार उन्हें उनका सच्चा साथी मिल गया।

Jiya Shankar Karan Dhanak

जिया ने लिखा, "तुमसे हर बातचीत, चाहे हमारे बीच हजारों मील की दूरी रही हो, हमेशा घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया, जिसका मैं पूरी जिंदगी इंतजार करती रही।"

Jiya Shankar Karan Dhanak Engagement

उन्होंने आगे लिखा कि एयरपोर्ट पर हर विदाई मुश्किल होती थी, लेकिन कारण हमेशा उन्हें और मजबूती से गले लगाते थे। जिया के मुताबिक, "दुनिया में कहीं भी रहें, मेरे लिए घर कोई जगह नहीं, बल्कि हमेशा तुम रहे हो।"

तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं

Jiya Shankar Engagement Photos

अपने मंगेतर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए जिया ने लिखा कि उनके साथ जिंदगी किसी खूबसूरत रोमांटिक फिल्म जैसी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी कारण के साथ बिताने और उन्हें उसी तरह प्यार करने का इंतजार नहीं कर सकतीं, जैसे उन्होंने हमेशा उन्हें प्यार दिया।

फिल्मी अंदाज में हुआ प्रपोजल

Jiya Shankar Engagement Ring

जिया का प्रपोजल किसी सपने जैसा नजर आया। हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत बगीचा, समुद्र का मनमोहक नजारा और ढलता सूरज इस खास पल को और भी यादगार बना रहा था। इस मौके पर जिया ने लेमन येलो साटन गाउन पहना था, जबकि कारण कढ़ाई वाली आइवरी शर्ट और सफेद ट्राउजर में नजर आए।

रिंग पहनाते वक्त रो पड़ी जिया

Jiya Shankar Engaged

सगाई की तस्वीरों में एक पल ऐसा भी था जब प्रपोजल के बाद जिया भावुक होकर रो पड़ी। कारण उनका हाथ थामे उन्हें संभालते नजर आए।

Jiya Shankar Engagement Photos

वहीं दूसरी तस्वीरों में जिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुस्कुराती दिखी और अपनी बड़ी ओवल-कट डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। जिया की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े-  शाहरुख खान के बेटे आर्यन का लेट नाइट Video viral, लंदन में मिस्ट्री गर्ल को कर रहे डेट?

Continue reading on the app

  Sports

विराट को छोले-भटूरे तो वैभव सूर्यवंशी को मटन पसंद... राजभोग से मिलती है छक्के मारने की ताकत? जानिए बेबी बॉस का डाइट प्लान

Vaibhav Sooryavanshi diet Plan: वर्तामान में क्रिकेट में जहां सख्त डाइट और फिटनेस ही टीम में चयन का मुख्य पैमाना बन चुके हैं, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी शर्तों पर खेल रहे हैं. विराट कोहली की शुरुआती दिनों की तरह ही वैभव भी खाने के बेहद शौकीन हैं. मटन, चिकन, मछली से लेकर 'राजभोग' और आइसक्रीम तक, वे बिना किसी परहेज के अपने पसंदीदा स्वादों का मजा लेते हैं. Thu, 6 Aug 2026 20:54:57 +0530

  Videos
See all

Bihar Health System: Bihar में युवक का पैर टूटा,गत्ते से बांध दिया टूटा पैर | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:15:29+00:00

UP Election 2027: क्या सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे BJP को टक्कर दे पाएगा विपक्ष? Yogi vs Akhilesh | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers