Jiya Shankar Engagement: जिया शंकर ने की सगाई, पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा; फ्लॉन्ट की बड़ी डायमंड रिंग
Jiya Shankar Engagement: एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई का ऐलान किया।
इस दौरान उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा और नाम भी दुनिया के सामने रिवील किया। जिया की रोमांटिक तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कौन हैं जिया शंकर के मंगेतर?
जिया शंकर ने कारण धनक से सगाई की है। कारण अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं। सगाई की घोषणा करते हुए जिया ने उन्हें अपनी पोस्ट में टैग भी किया। इससे पहले जिया का नाम कई बार अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने उन खबरों को हमेशा गलत बताया था।
इमोशनल पोस्ट में बयां किया प्यार
सगाई की तस्वीरों के साथ जिया ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है। उन्होंने लिखा कि भगवान ने उनके सब्र का काफी इम्तिहान लिया, लेकिन आखिरकार उन्हें उनका सच्चा साथी मिल गया।
जिया ने लिखा, "तुमसे हर बातचीत, चाहे हमारे बीच हजारों मील की दूरी रही हो, हमेशा घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया, जिसका मैं पूरी जिंदगी इंतजार करती रही।"
उन्होंने आगे लिखा कि एयरपोर्ट पर हर विदाई मुश्किल होती थी, लेकिन कारण हमेशा उन्हें और मजबूती से गले लगाते थे। जिया के मुताबिक, "दुनिया में कहीं भी रहें, मेरे लिए घर कोई जगह नहीं, बल्कि हमेशा तुम रहे हो।"
तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं
अपने मंगेतर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए जिया ने लिखा कि उनके साथ जिंदगी किसी खूबसूरत रोमांटिक फिल्म जैसी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी कारण के साथ बिताने और उन्हें उसी तरह प्यार करने का इंतजार नहीं कर सकतीं, जैसे उन्होंने हमेशा उन्हें प्यार दिया।
फिल्मी अंदाज में हुआ प्रपोजल
जिया का प्रपोजल किसी सपने जैसा नजर आया। हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत बगीचा, समुद्र का मनमोहक नजारा और ढलता सूरज इस खास पल को और भी यादगार बना रहा था। इस मौके पर जिया ने लेमन येलो साटन गाउन पहना था, जबकि कारण कढ़ाई वाली आइवरी शर्ट और सफेद ट्राउजर में नजर आए।
रिंग पहनाते वक्त रो पड़ी जिया
सगाई की तस्वीरों में एक पल ऐसा भी था जब प्रपोजल के बाद जिया भावुक होकर रो पड़ी। कारण उनका हाथ थामे उन्हें संभालते नजर आए।
वहीं दूसरी तस्वीरों में जिया अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुस्कुराती दिखी और अपनी बड़ी ओवल-कट डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। जिया की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े- शाहरुख खान के बेटे आर्यन का लेट नाइट Video viral, लंदन में मिस्ट्री गर्ल को कर रहे डेट?
पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी:बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, 2013 का मामला
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी करार दिया है। मई 2021 में सेशंस कोर्ट से बरी होने के बाद राज्य सरकार ने फैसले के खिलाफ अपील की थी। जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जामदार की बेंच ने तीन दिन की अंतिम सुनवाई के बाद 30 जुलाई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने तरुण तेजपाल को फैसला सुनाए जाते समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








