Responsive Scrollable Menu

24 घंटे में दूसरी बार फरार हुआ कैदी, जेल के गेट से पुलिस को चकमा देकर भागा; तमिलनाडु में छिड़ा सियासी घमासान

Tamil Nadu Jail Break: तमिलनाडु में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. कोयंबटूर केंद्रीय कारागार के प्रवेश द्वार पर 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी राघवन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे के भीतर उसके भागने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले वह अन्नूर पुलिस थाने से भी फरार हुआ था, हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. घटना के बाद चार पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री विजय की सरकार पर हमला बोला और जेलों की सुरक्षा पर सवाल उठाए.

Continue reading on the app

ड्राइवरलेस मोनोरेल चलते-चलते कैसे हो गई अंधी? ट्रैक से लेकर सड़क तक मचा हड़कंप, इंसानी समझ के आगे फिर फेल हुई टेक्नोलॉजी

ब्राजील के साओ पाउलो शहर में एक बड़ा हादसा हो गया. वहां लाइन 15-सिल्वर पर चल रही एक बिना ड्राइवर वाली 'मोनोरेल' ट्रेन ट्रैक पर पड़ी क्रेन से टकरा गई. इस भयानक टक्कर के बाद क्रेन और ट्रेन का भारी मलबा सीधे नीचे सड़क पर गिर गया. इससे पूरी सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और ऑटोमैटिक तकनीक की पोल खुल गई. इस घटना से साफ हो गया है कि सिर्फ कंप्यूटर और सेंसर्स के भरोसे रहना बहुत खतरनाक हो सकता है. जब तक एडवांस्ड सेंसर और इंसानी निगरानी का सही तालमेल न हो, तब तक बिना ड्राइवर वाली ये ट्रेनें एक बड़ा खतरा बनी रहेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

कबड्डी में भारत का परचम... श्रीलंका और युगांडा फाइनल में हराकर रचा इत‍िहास, गोल्‍ड पर क‍िया कब्‍जा

India wins commonwealth kabaddi chamionship gold: भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने पहली कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पुरुष टीम ने श्रीलंका को 54-20 से हराया, जबकि महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस ऐतिहासिक सफलता से देश भर में जश्न का माहौल है. Sat, 31 Oct 2026 23:33:39 +0530

  Videos
See all

Trump Midterm Election: ट्रंप के सामने बड़ी चुनावी चुनौती, क्यों बढ़ी मुश्किलें ? World। US Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T19:30:18+00:00

Gold Silver Rate Prediction: 2027 तक कौड़ियों के भाव होगा सोना। Gold Silver Price। 24 carat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers