Responsive Scrollable Menu

वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता:दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में अचानक रडार से गायब हो गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान से रडार संपर्क टूटने के बाद तुरंत स्थिति का पता लगाने के लिए खोज और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि Su-30 MKI, जो 4.5 जेनरेशन का एयरक्राफ्ट है, कार्बी आंगलोंग जिले में उड़ान भरते समय शाम करीब 7 बजे गायब हो गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है और लोकल लोगों ने धमाका भी सुना था। सूत्रों के अनुसार यह फाइटर जेट नियमित उड़ान या मिशन पर था, तभी अचानक उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रडार से संपर्क समाप्त होने के बाद वायु सेना ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए घटना की जांच के लिए IAF टीम को असम रवाना किया है। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इलाके में खोज अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि विमान और उसमें सवार पायलटों के बारे में जानकारी मिल सके। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। फिलहाल वायु सेना की टीमें घटनास्थल का पता लगाने में जुटी हुई हैं। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, इस मामले में और अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

दी पर किसने ये हरा रंग डाला! वायरल वीडियो में लड़की की ऐसी हालत देख नहीं रुकेगी हंसी

दी पर किसने ये हरा रंग डाला! वायरल वीडियो में लड़की की ऐसी हालत देख नहीं रुकेगी हंसी

Continue reading on the app

  Sports

खरगोन में हादसे के बीच गूंजी किलकारी, पुलिया से गिरी महिला ने बेटी को जन्म दिया

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें दर्द और खुशी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं। यहां एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला पुलिया से नीचे गिर गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उसने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। यह घटना सुनकर हर कोई हैरान भी है … Sat, 07 Mar 2026 08:48:28 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War: इराक के मोसुल में अमेरिका ने किया भयानक हमला | #israelattackiran #Shorts #Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:30:28+00:00

Bihar Breaking: बिहार सरकार में फिर बनेंगे दो Deputy CM! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:30:33+00:00

Iran US Israel War: तेल अवीव पर हिजबुल्लाह के हमले का वीडियो | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:29:08+00:00

Iran Israel War: इराक के बगदाद में एयरबेस पर ईरान का भीषण हमला | #israelattackiran #Shorts #Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T04:25:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers