अमेरिकी कार्रवाई के बाद विश्व व्यवस्था गड़बड़ाई
बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। दूसरे विश्व युद्ध के बाद कुछ अपवादों को छोड़ दें तो दुनिया ने सभ्य होने की तरफ लगातार कदम बढ़ाए, लेकिन इक्कीसवीं सदी का चौथाई हिस्सा बीतने के बाद लग रहा है कि एक बार फिर दुनिया आधुनिकता की चादर लपेटे मध्य युगीन बर्बरता की ओर बढ़ रही है।
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद ऐसी सोच वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह मुसावी खोमैनी समेत कई सैन्य अधिकारियों की मौत ने दुनिया को एक बार फिर हिलाकर रख दिया है। दुनिया के कमजोर देश एक बार फिर आशंकित हो उठे हैं। उन्हें यह डर सताने लगा है कि अमेरिका के खिलाफ अगर उन्होंने नीतियां अपनाईं, तो हो सकता है कि अमेरिका अपने तरीके से योजना बनाकर उस पर हमला कर दे।
अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए जिन कारणों को गिनाया है, उनमें सबसे प्रमुख कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना, ईरान की मिसाइल क्षमताओं को खत्म करना और वहां की मौजूदा शासन व्यवस्था को बदलना है। अमेरिका ने तर्क दिया है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के करीब था, जो दुनिया और क्षेत्रीय सहयोगियों के लिए एक अस्वीकार्य सुरक्षा खतरा है। ट्रंप का कहना है कि ईरान ने अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को त्यागने के हर अवसर को ठुकरा दिया था।
ईरान पर हमले के बाद यह भी हो सकता है कि आतंकी घटनाएं बढ़ें। इससे दुनिया की चिंताएं बढ़ना अस्वाभाविक नहीं है।
अमेरिका दावा करता है कि वह लोकतांत्रिक देश है। वह पूरी दुनिया में अपनी तरह लोकतंत्र स्थापित करने का दावा करता है। लेकिन जहां भी वह कार्रवाई करता है, वहां लोकतंत्र आते हुए नहीं दिखता। ट्रंप के दौर में ऐसी कार्रवाइयों से विश्व आर्डर गड़बड़ा गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र में स्थिर वृद्धि के संकेत
बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चीन लॉजिस्टिक्स एवं खरीद संघ ने बुधवार को फरवरी के लिए चीन के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े जारी किए।
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में वसंतोत्सव जैसे मौसमी कारकों के प्रभाव के चलते विनिर्माण गतिविधियों में कुछ कमी आई, लेकिन सकारात्मक बदलाव जारी रहे। फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है।
उच्च तकनीक विनिर्माण में तेजी से विस्तार जारी रहा। उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा, जो लगातार 13वें महीने विस्तार क्षेत्र में बना हुआ है। इसका नए ऑर्डर सूचकांक 51 प्रतिशत से ऊपर और उत्पादन सूचकांक 54 प्रतिशत से ऊपर रहा।
गैर-विनिर्माण क्षेत्र की बात करें तो फरवरी में गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक में मामूली वृद्धि हुई। फरवरी में चीन का गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक है।
वसंत त्योहार की छुट्टियों के प्रभाव से यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में तेजी देखी गई। आवास एवं भोजन, संस्कृति एवं मनोरंजन जैसे क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक 60 प्रतिशत से ऊपर रहा। खुदरा और हवाई परिवहन क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक क्रमशः 50 प्रतिशत और 55 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया।
मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन प्रदान करना जारी रखा। इसका व्यापार गतिविधि सूचकांक और नए ऑर्डर सूचकांक लगातार तीन महीनों से 60 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















