IND vs ENG Semi-Final: नॉकआउट मैच में शतक से चूके संजू सैमसन, फिर भी कर ली विराट कोहली के इस महारिकॉर्ड की बराबरी
IND vs ENG Semi-Final: इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मैच में भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शतक से ही नहीं बल्कि इतिहास रचने से भी चूक गए. संजू सैमसन शतक पूरा करने में कामयाब हो जाते तो वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सुरैश रेना के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बन जाते. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बन जाते, लेकिन संजू 11 रन से शतक से चूक गए. हालांकि उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है.
टी20 वर्ल्ड नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे भारतीय बने संजू सैमसन
संजू सैमसन इस सेमीफाइनल मैच में 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. इस 89 रनों की पारी के साथ ही संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया है. दरअसल संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली की की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में 89 रनों की पारी खेली थी.
8️⃣9️⃣ runs
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
4️⃣2️⃣ balls
8️⃣ fours and 7️⃣sixes
An innings of the highest calibre by @IamSanjuSamson on a grand stage ????
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/KmL5VUM93Q
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं फिन एलन
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब न्यूजीलैंड फिन एलन के नाम है. फिन एलन ने एक दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 100 रनों की पारी खेली. एलन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.
संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी
वहीं टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अब श्रीलंका के श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने नाबाद 96 रन बनाए थे. जबकि विराट कोहली 89 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. अब संजू सैमसन ने कोहली की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के एलेक्स हिल्स पांचवे नंबर पर हैं. उन्होंने 86 रन बनाए हैं. जबकि मार्लन सैमुएल्स 85 रन के साथ छठें नंबर अब छठें नंबर पर है.
Sanju Samson continues his dream run for India as he cruises to a fifty against England????
— ICC (@ICC) March 5, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
????: https://t.co/w7G9C2FaMw pic.twitter.com/7Hsx2kLz0j
भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा – ‘फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’
बिहार की राजनीति में नई बयानबाजी उस समय तेज हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में नामांकन के बाद विपक्षी दलों ने इसे बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर उठाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News


















