PM Modi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन का उद्घाटन किया, बोले- Digital learning सबकी पहुंच में आ रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्करण का उद्घाटन किया, उन्होंने कहा आज 8 अक्टूबर है। भारत के लिए ये एक विशेष दिन है। आज के दिन को हम Air Force Day के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने सभी जांबाजों को नमन करता हूं। देश को Air Force Day पर शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कल ही मुझे Head Of the Government के रूप में देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। मेरे लिए ये सेवा की सहज यात्रा रही है। मैं हर देशवासी का, दुनिया भर में भारत के हर मित्र का , शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये भी संयोग है कि इसी अवसर पर India Mobile Congress के सम्मेलन के भी 10 वर्ष पूरे हुए हैं। इस साल GSMA बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया। मैं दुनिया भर से आए टेलीकॉम ऑपरेटर, विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप्स के आप सभी प्रतिनिधियों का भारत में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।मोदी ने कहा बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन, आधुनिक कम्युनिकेशन के माध्यम के साथ-साथ good governance का भी अहम टूल बनकर सामने आया है और ये, हमारे डिजिटल इंडिया विजन के core में रहा है।
एक दशक पहले तक भारत में digital divide बहुत बड़ी चुनौती थी
पीएम ने कहा एक दशक पहले तक भारत में digital divide बहुत बड़ी चुनौती थी। आधुनिक टेक्नॉलोजी एक विशेषाधिकार बनती जा रही थी। यानि जिसके पास साधन है, वही आधुनिक टेक्नॉलोजी का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी। Digital India अभियान से हमने इस स्थिति को बदलने की ठानी और इसके केंद्र में मोबाइल फोन को लेकर आए। ये टेक्नॉलोजी के democratization का बहुत बड़ा प्रयास था।
मोबाइल फोन भारत के लोगों की Ease of living बढ़ा रहा है
इसके लिए टेलिकॉम सेक्टर में हर जरूरी सुधार किये गए। इंफ़्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया। हमने फोकस किया कि मोबाइल फोन और अन्य टेलिकॉम हार्डवेयर भारत मे ही बने। ऐसे हर प्रयास से मोबाइल फोन और डेटा तक भारत के आम नागरिक की पहुंच और सुलभ हो गई और आज ये भारत के लोगों की Ease of living बढ़ा रहा है। मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने एजुकेशन, हेल्थ, गर्वार्मेंट सर्विसेज को बिना बाधा चालू रखा। आज दूर-सुदूर गांव, गरीब के बच्चे भी quality knowledge access कर पा रहे हैं। Digital learning सबकी पहुंच में आ रही है।
Mobile phone यानि Less Travel… Less Waiting… Less Cost… More Convenience…
मोबाइल फोन सिर्फ chat का माध्यम नहीं रहा, बल्कि इसने कम सफ़र, कम इंतज़ार, कम खर्च, ज़्यादा सुविधा (Less Travel… Less Waiting… Less Cost… More Convenience…) ये सबकुछ सुनिश्चित किया है। यही टेक्नॉलोजी का सबसे बड़ा Citizen dividend यानि नागरिक लाभांश है। बीते दशक में भारत के टेलिकॉम इंफ़्रास्ट्रक्चर का निरंतर विस्तार हुआ है। सुदूर खेत्रों (Remote Areas) में टावर्स लगाए गए, ऑप्टिकल फाइबर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ और डेटा भी सस्ता हुआ। इससे इकोनॉमी के नए सेक्टर्स का भी निर्माण हुआ है। इससे टेक्नॉलोजी मनोरंजन और शिक्षा के सेक्टर में नए कंज्यूमर्स (consumers) भी बढ़े और नए क्रिएटर्स की भी एक नई पीढ़ी भी तैयार हुई।
भारत में मोबाइल फोन आज Gaming console भी है और creation का studio भी
मोदी ने कहा आप गेमिंग (Gaming) का ही सेक्टर देखिए। एक अनुमान है कि आज भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह से Gaming sector से जुड़े हैं। इसमें बहुत बड़ी संख्या भारत के युवाओं की है। टियर 2 और टियर 3 शहरों का युवा भी इससे जुड़ा है। अब वो Game से जुड़ने के साथ ही E-Sport में प्रतिस्पर्धा कर रहा है, Gaming content बना रहा है और नए Gaming Business खड़े कर रहा है। यानी भारत में मोबाइल फोन आज Gaming console भी है और creation का studio भी बन गया है।
Nothing Phone 4a खरीदने का मौका, Flipkart पर मिल रही ₹14,999 की छूट और नो-कॉस्ट EMI भी
Nothing Phone 4a पर Flipkart पर शानदार डील मिल रही है. फोन की बताई गई सेल कीमत ₹35,999 है, जबकि ₹14,999 की सीधी छूट दी जा रही है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹29,449 तक हो सकती है. स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 5,400mAh बैटरी और 50MP के तीन रियर कैमरे मिलते हैं. जानें नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और फोन के सभी फीचर्स की जानकारी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18







