Responsive Scrollable Menu

MP Chunav : मोदी की गारंटी से इंदौर की सभी 9 सीटों पर खिला कमल, कैलाश के गढ़ में बीजेपी बन गई ‘जादूगर’

कैलाश विजयवर्गीय – इंदौर विधानसभा क्रमांक 1: लगभग 35 सालों से चुनाव लड़ रहे विजयवर्गीय इंदौर की 4 सीटों से चुनाव लड़ और जीत चुके है। इस बार इंदौर 1 से मैदान में आये और 57719 वोटों से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जीतने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने डबल इंजन सरकार बनने की बात कही और जनता का आभार माना ।

रमेश मेंदोला – इंदौर विधानसभा क्रमांक 2: इंदौर विधानसभा 2 से रमेश मेंदोला ने अपने प्रतिद्वंदी चिंटू चौकसे को हराया। मेंदोला ने यह चुनाव रिकॉर्ड 1 लाख 7 हज़ार 17 वोटों से जीता, पिछले चुनाव में जीत का मार्जिन 71011 वोट था ।

गोलू शुक्ला – इंदौर विधानसभा क्रमांक 3: पहली बार मुक़ाबले में शामिल रहे भाजपा के गोलू शुक्ला ने जीत कर उलटफेर कर दिया, बहुत ही मार्जिन अंतर 11757 वोटों से गोलू शुक्ला ने यह चुनाव जीता। ख़ास चर्चा में यह सीट इसलिए रही क्योंकि यहाँ अंतिम समय तक पार्टी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रहे थी।

चौथी बार विधायक बनी मालिनी गौड़ ने कांग्रेस के राजा मंधवानी को 69837 वोटों से हराया, सिंधी बाहुल्य मतदाता होने पर सिंधी उम्मीदवार का कांग्रेस का पत्ता नहीं चल सका ।

महेंद्र हार्डिया – इंदौर विधानसभा क्रमांक 5 : मतगणना में सबसे गर्मागर्मी में रही। इंदौर विधानसभा 5 पर बाबा  नाम से पहचान रखने वाले महेंद्र हार्डिया ने। 15404 मतों से विजयश्री हांसिल की, इसी के साथ 5 बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी बाबा ने अपने नाम किया।

मनोज पटेल – देपालपुर : इंदौर की देपालपुर विधानसभा से मनोज पटेल ने कांग्रेस के विशाल पटेल को काँटे की टक्कर वाले मुक़ाबले में हरा दिया, मतगणना में कभी आगे कभी पीछे होते उम्मीदवारों ने अंत तक सबकी धड़कने बड़ा रखी थी लेकिन अंत में 13698 मतों से विजयश्री भाजपा को मिली ।

2>मधु वर्मा – राऊ : जिस जीत को सबने चौंका दिया वो राऊ विधानसभा रही, इस सीट से भाजपा के मधु वर्मा ने 2 बार विधायक रहे कांग्रेस के चर्चित नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पटकनी दी। कार्यकर्ताओं के नाराज़गी के बाद भी मधु वर्मा ने यह चुनाव 35489 वोटों से जीत कर इंदौर में भाजपा को क्लीन स्वीप करने में योगदान दिया ।

तुलसीराम सिलावट – सांवेर : सिंधिया समर्थक और कांग्रेस से भाजपा में आये मंत्री तुलसी सिलावट भी अपना चुनाव जीत गये उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी रीना बोरसी को 68854 वोटों से हराया । ख़ास बात यह रही की इस सीट से भाजपा के परंपरागत प्रत्याक्षी राजेश सोनकर को पार्टी ने सोनकच्छ से टिकिट दिया था और वहाँ उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के दिग्गज सज्जनसिंह वर्मा को शिकस्त दी ।

उषा ठाकुर – महु : महु से मंत्री उषा ठाकुर 34075 वोटों के अंतर से जीत गई, कांग्रेस के बाग़ी और निर्दलीय प्रत्याक्षी अंतरसिंह दरबार 68055 वोटों से दूसरे स्थान पर रहे।

Continue reading on the app

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले में

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को जर्मनी के सारब्रुकन में सारलैंडहैल में जारी हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे भारत के लिए दो खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर इतिहास रचने उतरेंगे विराट कोहली, इन तीन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने का है सुनहरा मौका

3 records virat kohli can break in new zealand odi series: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इसकी शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगी. यह दौरा विराट कोहली के करियर का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है, जो उनके 38वें जन्मदिन से ठीक पहले शुरू हो रहा है. इस सीरीज में मॉडर्न युग के 'किंग' कोहली के पास तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का ऐतिहासिक मौका है. व‍िदेश में वनडे मैचों में 50 प्‍लस स्कोर का अर्धशतक लगाने, नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे करने और लिस्ट-ए क्रिकेट में शतकों का महारिकॉर्ड रचने पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है. Mon, 2 Nov 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Son Abdullah Azam Khan News | Rampur | UP News | आजम खान के बेटे की सजा का क्या है राज? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T00:30:11+00:00

Shahrukh Khan Birthday | शाहरुख के बर्थडे से पहले जगमगाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T00:31:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers