बालाजी टेलीफिल्म्स विवाद पर राज शांडिल्य का बयान:कॉन्ट्रैक्ट कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आरोपों को निराधार बताया, कहा- 'भागम भाग 2' तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ेगी
फिल्ममेकर राज शांडिल्य और बालाजी टेलीफिल्म्स के बीच इन दिनों कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद चर्चा में है। इस बीच राज शांडिल्या ने एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘भागम भाग 2’ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के तहत कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपनी व्यवस्था समाप्त करने का नोटिस जारी किया था। उनके मुताबिक इस नोटिस को जारी हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। अगर कंपनी को इस फैसले को चुनौती देने का कोई ठोस आधार लगती, तो वह सिविल कोर्ट का रुख कर सकती थी, लेकिन अब तक ऐसी कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। डायरेक्टर का कहना है कि अब उनके खिलाफ बढ़ा-चढ़ाकर और बेबुनियाद आपराधिक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी कानूनी स्थिति पर पूरा भरोसा है और किसी भी आरोप का जवाब वे कानूनी प्रक्रिया के तहत देंगे। दरअसल, यह विवाद कथित तौर पर उस कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है जो राज शांडिल्या ने बालाजी टेलीफिल्म्स की प्रमुख एकता कपूर की कंपनी के साथ किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के तहत उन्हें तीन फिल्मों का निर्देशन करना था। आरोप है कि तीसरी फिल्म पूरी किए बिना ही उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया, जिसमें ‘भागम भाग' 2’ भी शामिल है। दूसरी ओर, राज शांडिल्य का कहना है कि उन्होंने नियमों के तहत ही यह समझौता समाप्त किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘भागम भाग' 2’ की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है और फिल्म का काम तय शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ेगा। निर्देशक ने फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी अपील की कि वे इस मामले में अपनाए जा रहे दबाव के तरीकों पर ध्यान दें और भविष्य में पेशेवर साझेदारी तय करते समय अपनी राय खुद बनाएं। बता दें कि फिल्म भागम भाग' साल 2006 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म थी। इसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म अपनी तेज-तर्रार कॉमेडी, गलतफहमियों और मजेदार भागदौड़ वाली कहानी के लिए काफी पसंद की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही और बाद में इसे एक कल्ट कॉमेडी माना जाने लगा। अब इस फिल्म का सीक्वल भागम भाग' 2 बनाया जा रहा है। इस बार फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे कलाकारों के होने की चर्चा है। मेकर्स इस सीक्वल को पहले पार्ट की तरह फुल कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर बनाने की योजना बना रहे हैं।
गोविंदा बोले- डेविड धवन वफादार नहीं थे:करियर के लिए मामला खतरनाक लगा तो दूरी बना ली; वरुण के साथ वैसी फिल्में बनाना मुश्किल
90 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में देने वाली गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी की कड़वाहट एक बार फिर सामने आई है। गोविंदा ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डेविड धवन उनके प्रति वफादार नहीं थे। गोविंदा के मुताबिक, जब उन्हें लगा कि मामला अब उनके करियर के लिए खतरनाक हो रहा है, तो उन्होंने इस जोड़ी से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। गोविंदा ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि डेविड अपने बेटे वरुण के साथ वैसी फिल्में नहीं कर पाएंगे जैसी उन्होंने मेरे साथ की थीं। गोविंदा बोले- डेविड के मन में कुछ और था इंटरव्यू में गोविंदा ने डेविड धवन अपने काम के प्रति तो ईमानदार थे, लेकिन एक दोस्त और एक्टर के तौर पर वफादार नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वफादारी का बहुत महत्व है। अगर आपकी वफादारी किसी और के प्रति है, तो ईमानदारी पर सवाल उठेंगे ही। मुझे कभी नहीं लगा कि वह कोई अजनबी हैं, लेकिन मुझे महसूस हुआ कि कुछ लोग उन्हें मेरे खिलाफ भड़का रहे थे।गोविंदा ने बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें लगा कि अब चीजें हाथ से बाहर निकल रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि ये मामला अब खतरनाक हो गया है, इसलिए इससे बाहर निकलना ही ठीक है। बता दें कि साल 2007 में फिल्म 'पार्टनर' के लिए यह जोड़ी दोबारा साथ आई थी। गोविंदा ने ही डेविड को सलाह दी थी कि इस फिल्म में सलमान खान को साथ लिया जाए। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। चश्मे बद्दूर' फिल्म ने बढ़ाई थी कड़वाहट गोविंदा और डेविड के बीच दरार तब और गहरी हुई जब 2013 में 'चश्मे बद्दूर' की रीमेक बनी। गोविंदा का दावा है कि इस फिल्म का आइडिया उन्होंने ही डेविड को दिया था, लेकिन डेविड ने उन्हें बिना बताए फिल्म किसी और के साथ बना ली। गोविंदा ने कहा कि जब उन्होंने अपनी 18वीं फिल्म साथ करने के लिए डेविड को फोन किया, तो डायरेक्टर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। वरुण धवन के साथ वैसा जादू मुश्किल इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से वरुण धवन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि डेविड अब वही सफलता अपने बेटे के साथ दोहराना चाहते हैं। गोविंदा बोले, मुझे ऐसा लगता है कि वह अपने बेटे के साथ वैसी फिल्में नहीं कर पाएंगे जैसी उन्होंने मेरे साथ की थीं। वैसा जादू दोबारा क्रिएट करना बहुत मुश्किल काम है। सुपरहिट रही गोविंदा-डेविड धवन की जोड़ी 90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने मिलकर 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल' और 'राजा बाबू' जैसी करीब 15 सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में डेविड के निर्देशन और गोविंदा की कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज था, लेकिन बाद में आपसी मनमुटाव के कारण यह जोड़ी टूट गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















