Responsive Scrollable Menu

CEC Gyanesh Kumar पर चले देशद्रोह का केस, इंडिया गठबंधन ने पद से हटाने की मांग की

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ‘‘राष्ट्रीय और राज्यों के चुनावों को चुराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रची गई आपराधिक साजिश’’ में भाग लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुमार को आरोपी बनाने संबंधी ‘प्रस्ताव’ प्रतीकात्मक ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम में रखा। विपक्ष ने चुनावी अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों ने उसमें उल्लिखित ‘‘आरोपों’’ के आधार पर कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने का संकल्प लिया है। पहले आरोप में विपक्षी गठबंधन ने दावा किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने ‘‘राष्ट्रीय और राज्यों के चुनावों को चुराने के लिए भाजपा द्वारा रची गई द्वेषपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण आपराधिक साजिश’’ की निगरानी की और उसमें भाग लिया। इसमें आरोप लगाया गया कि कुमार ने ‘‘जानबूझकर कानून के शासन को तोड़ा और उन्हें मतदाता सूचियों तक पहुंच बनाने, मनमाने ढंग से मतदाताओं के नाम हटाने एवं जोड़ने तथा चुनाव परिणामों में हेरफेर करने की अनुमति दी।’’ प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘वह चुनावी प्रक्रिया पर पहले से सुनियोजित हमले को अमल में लाने के दोषी हैं, जबकि यही प्रक्रिया भारत के लोकतंत्र की बुनियाद है।

यह एक आपराधिक कृत्य और राष्ट्र तथा भारत के संविधान के खिलाफ देशद्रोह का कृत्य है।’’ लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय उपाध्यक्ष की भूमिका में थे। खरगे के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, जयराम रमेश तथा के. सी. वेणुगोपाल समेत अन्य नेता ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम में मौजूद थे। यह कार्यक्रम यहां विपक्ष की रैली से एक दिन पहले आयोजित किया गया।

इसके अलावा विपक्षी गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कई सांसद और नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता डेरेक ओब्रायन शामिल थे। भाजपा ने विपक्ष पर मतदाताओं का विश्वास जीतने में विफल रहने के बाद अराजकता का सहारा लेने और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने शनिवार को पारित प्रस्ताव में मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर मतदाता सूचियों के ‘‘हेरफेर वाले, अधूरे और विनाशकारी’’ एसआईआर के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होने का आरोप भी लगाया। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया, ‘‘उन्होंने 13.2 करोड़ मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाना सुनिश्चित किया और उन्हें भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान के मौलिक अधिकार से ऐसे तरीके से वंचित किया, जो पक्षपातपूर्ण, अपारदर्शी और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है।’’ इसमें कहा गया कि यह एक आपराधिक कृत्य और राष्ट्र तथा भारत के संविधान के खिलाफ देशद्रोह का कृत्य है। विपक्षी गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर संसद की निगरानी या जानकारी के बिना निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के फॉर्म-6 में ‘‘गैरकानूनी तरीके से’’ संशोधन करने का भी आरोप लगाया।

प्रस्ताव में इसे ‘‘पहली बार मतदाता बनने वालों के पंजीकरण को रोकने और उनसे संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान का मौलिक अधिकार छीनने की आपराधिक साजिश’’ करार देते हुए कहा गया कि इससे भारतीय नागरिक के रूप में उनके अधिकार निष्प्रभावी हो जाते हैं। विपक्षी गठबंधन ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार ने मतदाताओं के नाम हटाने और स्थानीय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने से रोकने के उद्देश्य से ईआरओनेट/ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर का ‘‘दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल’’ करके मतदाता सूचियों पर नियंत्रण को निर्वाचन आयोग में ‘‘गैरकानूनी तरीके से केंद्रीकृत’’ किया। इसमें कहा गया, ‘‘यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की उस प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने का आपराधिक प्रयास है, जिस पर भारत का लोकतांत्रिक ढांचा टिका है।’’ विपक्षी गठबंधन ने दावा किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन आयोग में सात सहयोगियों के साथ मिलकर जानबूझकर कानून का उल्लंघन किया और अन्य दो निर्वाचन आयुक्तों को निर्णय प्रक्रिया से ‘‘जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से बाहर रखा’’, जिसके कारण उन्हें कम से कम 14 आपत्तियां रिकॉर्ड पर दर्ज करानी पड़ीं।

प्रस्ताव के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने तथा भारत के संविधान को कायम रखने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने के अपने संवैधानिक दायित्व का ‘‘उल्लंघन’’ किया है। विपक्षी गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर विपक्ष को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर नहीं देने का भी आरोप लगाया। प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति इस शर्मनाक अनुपालन के बदले ज्ञानेश कुमार के परिवार के कई सदस्यों को लाभ और सुविधाएं मिली हैं, जिनमें महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां और पारिश्रमिक के अभूतपूर्व अवसर शामिल हैं।’’ इसमें आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर अपने ‘‘संवैधानिक दायित्व के विरुद्ध खुलेआम काम करके’’ ज्ञानेश कुमार ने भारत के लोगों के भरोसे और विश्वास को तोड़ा है।

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘उन्होंने जानबूझकर कानून के शासन को कमजोर किया और लोकतांत्रिक तरीके से कराए गए चुनावों के परिणामों में हेरफेर तथा उन्हें गलत साबित करने की आपराधिक साजिश में भाग लिया। ये चुनाव भारत के लोकतंत्र की आधारशिला हैं।’’ विपक्षी गठबंधन ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार को प्रदान किया गया आजीवन कानूनी संरक्षण राष्ट्र और भारत के संविधान के खिलाफ उनके द्वारा की गई आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण देने के उद्देश्य से था और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘भारत की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘इंडिया’ (जनबंधन) के सांसद और 31 अक्टूबर 2026 को नयी दिल्ली में एकत्र नागरिक संकल्प लेते हैं कि भारत के लोगों के साथ इस गंभीर विश्वासघात के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भारत के संविधान के कानूनी ढांचे के अनुरूप अदालत में देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।’’ इस प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अभय कुशवाहा और कुछ अन्य सांसदों ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने के साथ उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

‘स्वराज अभियान’ के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त नहीं, बल्कि ‘‘मुख्य चुनाव अभियुक्त’’ हैं।

Continue reading on the app

PM Modi ने Ekta Nagar में देखी भव्य Unity Parade, कहा- सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी वहां मौजूद थे। 'राष्ट्रीय एकता दिवस' भारत के राजनीतिक और राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका को सम्मान देता है, और एक मजबूत व एकजुट देश के उनके दूरदर्शी विचारों का जश्न मनाता है। किसी भी देश के लिए आज़ादी बहुत ज़रूरी है। जब आज़ादी होती है, तो देश अपना भविष्य खुद तय करता है। लेकिन गणतंत्र से ही आज़ादी को सही दिशा मिलती है। गणतंत्र हमें संविधान के दायरे में रहकर अपने फ़ैसलों को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाता है। संविधान हमें जनता के प्रति जवाबदेह बनाता है, और एकता हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की ताक़त देती है। इसलिए, अब हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और एकता दिवस—ये तीनों राष्ट्रीय त्योहार—पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। इस दिन और इससे जुड़ी वार्षिक परंपराओं के तहत, देशभर में सरकारी कार्यालयों और नागरिकों द्वारा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शपथ ली जाती है। सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर 1875 – 15 दिसंबर 1950) एक दूरदर्शी बैरिस्टर, राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें राष्ट्रीय एकीकरण का मुख्य शिल्पकार माना जाता है, क्योंकि उन्होंने सैकड़ों बिखरी हुई रियासतों को सफलतापूर्वक एक साथ जोड़कर एक अखंड गणराज्य का निर्माण किया।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए, महाभियोग के मॉक इवेंट में खरगे ने 6 आरोप गिनाए

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण एक भव्य 'यूनिटी परेड' होगी, जिसमें 20 सुरक्षा बलों के दस्ते मार्च करेंगे। परेड कमांडर सुबोध मानकर के कुशल नेतृत्व में, CRPF, BSF, ITBP, SSB और CISF सहित विभिन्न सुरक्षा बल अनुशासित और तालमेल भरे कदमों के साथ मार्च करेंगे। इस वर्ष की परेड में विशेष नक्सल-विरोधी इकाइयों को भी सम्मान के साथ शामिल किया जाएगा। ये इकाइयां आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और देश की आंतरिक शांति के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें: एकता दिवस परेड का हुआ आगाज, पीएम मोदी दिलाएंगे राष्ट्रीय एकता की शपथ
शौर्य चक्र से सम्मानित 7 वीरों का सम्मान


शौर्य चक्र से सम्मानित सात ऐसे वीर, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया है, इस परेड का विशेष आकर्षण होंगे। ये जांबाज सैनिक बख्तरबंद वाहनों में सवार होकर परेड में हिस्सा लेंगे। जब मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले इन नायकों को इस राष्ट्रीय मंच पर विशेष सम्मान दिया जाएगा, तो पूरा परिसर देशभक्ति के जोश और उत्साह से गूंज उठेगा।

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्‍ट्रेल‍िया का घमंड चूर-चूर... हार्मर और रबाडा के आगे कंगारुओं ने टेके घुटने, दक्ष‍िण अफ्रीका ने जीती टेस्‍ट सीरीज

SA vs AUS Highlights: दक्ष‍िण अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेल‍िया को पारी और 176 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज 2-1 से जीत ली. दक्ष‍िण अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेल‍िया के सामने तीसरे टेस्‍ट मैच में 288 रन का लक्ष्‍य रखा था. ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम दूसरी पारी में 111 रन पर ढेर हो गई. मेजबान दक्ष‍िण अफ्रीका की ओर से केपटाउन टेस्‍ट मैच की दूसरी पारी में स्‍प‍िनर साइमन हार्मर ने सबसे ज्‍यादा 6 व‍िकेट ल‍िए. Sat, 31 Oct 2026 19:16:42 +0530

  Videos
See all

Azam Khan ED Custody LIVE: रिहा होते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, अब्दुल्ला आजम रिहा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T14:46:40+00:00

Punjab Election 2027: BJP, Congress या फिर AAP की होगी वापसी? Shahkot की जनता का मूड जानिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T14:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers