भारत में एआई इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए आईबीएम ने लॉन्च किया पहला इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में अपना पहला इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर लॉन्च किया है। यह सेंटर कंपनी के नए इंडिया सिस्टम्स डेवलपमेंट लैब (आईएसडीएल) कैंपस में स्थापित किया गया है।
संगम इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर के नाम से शुरू किया गया यह केंद्र भारत को एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इनोवेशन के प्रमुख हब के रूप में मजबूत बनाने की दिशा में आईबीएम का बड़ा निवेश माना जा रहा है। यह केंद्र घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजारों के लिए भी तकनीकी समाधान विकसित करने में मदद करेगा।
कंपनी ने बताया कि इस सेंटर को एक सहयोगी इंजीनियरिंग हब के रूप में तैयार किया गया है, जहां आईबीएम के सिस्टम आर्किटेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ मिलकर ग्राहकों, स्वतंत्र सॉफ्टवेयर विक्रेताओं, ग्लोबल सिस्टम इंटीग्रेटर्स, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और अन्य इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ एआई समाधान तैयार करेंगे।
हाइब्रिड क्लाउड क्षमताओं, उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर तकनीकों और एआई समाधानों को एक ही जगह पर एकीकृत करके यह केंद्र सुरक्षित और स्केलेबल एंटरप्राइज एआई सिस्टम के विकास और उनके तेजी से उपयोग को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।
आईबीएम इंडिया और साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप पटेल ने कहा कि भारत इस समय अपने एआई सफर के एक अहम मोड़ पर खड़ा है और आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर यह तय करेगा कि संस्थाएं कितनी तेजी और बड़े स्तर पर नवाचार कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न उद्योगों में कंपनियां अपने महत्वपूर्ण सिस्टम को आधुनिक बनाकर उन्हें एआई-रेडी बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह नया केंद्र भारत के प्रति आईबीएम की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कंपनी को स्थानीय स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान डिजाइन, विकसित और बड़े पैमाने पर लागू करने की क्षमता को मजबूत करेगा, साथ ही वैश्विक नवाचार में भी योगदान देगा।
वहीं, आईबीएम इंडिया सिस्टम्स डेवलपमेंट लैब के वाइस प्रेसिडेंट सुभथरा श्रीनिवासराघवन ने कहा कि एआई उतना ही प्रभावी होता है जितना मजबूत उसे सपोर्ट करने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर होता है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र गहरी सिस्टम इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और इकोसिस्टम सहयोग को एक साथ लाकर ग्राहकों को बड़े स्तर पर एआई लागू करने में मदद करेगा, साथ ही प्रदर्शन, सुरक्षा, गवर्नेंस और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करेगा।
पिछले वर्ष आईबीएम इंस्टीट्यूट फॉर बिजनेस वैल्यू द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया था कि भारत की 58 प्रतिशत कंपनियों ने बढ़ती एआई मांग को देखते हुए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ाया है। इस अध्ययन के अनुसार, 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर बजट में करीब 19 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है और लगभग 43 प्रतिशत कंपनियां एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर चुकी हैं या इसकी योजना बना रही हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
‘पति के साथ रहने के लिए देवर के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे थे ससुराल वाले’, मृतका के परिजनों का आरोप
देश में तीन तलाक के खिलाफ कड़े कानून बनाए जा चुके हैं फिर भी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो रूह कंपा देगी. यहां एक 26 साल की विवाहिता रेहाना खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर और कड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ससुराल वाले तालाक के बाद रेहाना पर उसके देवर के साथ हलाला करने का दबाव बना रहे थे. मामला बिहार के बेतिया जिले का है.
जानाकारी के अनुसार, घटना बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा टोले का है. दो दिसंबर 2019 को रेहाना खातून की मसकुर उर्फ लाडले के साथ शादी हुई थी. दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटे का नाम रेयान तो बेटी का नाम आयत है. परिजनों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने उसे तालाक दे दिया था.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'जो भी महिला इस तरह घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा', मेरठ में पत्नी के प्रेमी की सरेआम हत्या करने के बाद पति का ऐलान
हलाला का विरोध करने पर प्रताड़ना का आरोप
मृतका के मायके वालों ने दावा किया है कि तालाक के बाद ससुराल वाले रेहाना पर फिर से निकाह करने के लिए हलाला करने का दवाब बना रहे थे. हलाला के तहत रेहाना को अपने देवर के साथ निकाह करने के लिए कहा गया था. रेहाना ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया था. परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विरोध और प्रताड़ना से परेशान होने की वजह से रेहाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- लुधियाना में NRI महिला का 'चंडी' रूप, बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, तो तलवार लेकर निकल पड़ी बाहर
अस्पताल छोड़कर भागे ससुराल वाले
गुरुवार सुबह जब रेहाना की स्थिति बिगड़ने की वजह से शोर मचा तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. कहा जा रहा है कि मौत की पुष्टि होते ही ससुराल पक्ष के लोग शव को लेकर निकलने की कोशिश करने लगे. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए.
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- यूपी के कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मची सनसनी, बंद घर में मिले माता-पिता और तीन बच्चों के शव
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- UP News: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मर्डर से पहले साथ में पी थी शराब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation












.jpg)




