पाकिस्तान की जीत से WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर मौजूद
WTC Points Table : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही सीरीज का अंत 1-1 से ड्रॉ पर हुआ. पाकिस्तान को पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार मिली थी. इसके साथ ही पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है. WTC प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान तो आठवें स्थान पर पहुंच गया है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम किस स्थान पर मौजूद है और वेस्टइंडीज को इस हार का कितना नुकसान हुुआ है. आइए जानते हैं.
ये जुलाई 2023 के बाद से यह पाकिस्तान की घर के बाहर पहली टेस्ट जीत थी और इससे उन्हें वेस्टइंडीज के साथ सीरीज 1-1 से बराबर करने और कैरेबियाई टीम को पीछे छोड़ने और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आने वाली सीरीज से पहले अपडेटेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली.
WTC प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को हुआ कितना फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर था. तरौबा में खेले गए पहले टेस्ट में हार के बाद टीम 10वें पायदान पर पहुंच गई थी. हालांकि, पोर्ट ऑफ स्पेन में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट जीत लिया और फिर से 8वें स्थान पर पहुंच गया. इस हार का नुकसान वेस्टइंडीज को हुआ है. वह 9वें से खिसककर 10वें स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने WTC 2025-27 में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे 2 जीत और 4 हार मिली हैं. उसके 16 अंक हैं और पॉइंट प्रतिशत (PCT) 22.22 है. वहीं, वेस्टइंडीज ने इस चक्र में अब तक 12 टेस्ट खेले हैं. उसे सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. उसके 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। वेस्टइंडीज का PCT 20.83 है.
How the #WTC27 is shaping up after Pakistan's victory over the West Indies ????
— ICC (@ICC) August 6, 2026
More ???? https://t.co/gW4kJw6IvO pic.twitter.com/XjHwfuuTGd
टीम इंडिया किस स्थान पर मौजूद
भारतीय क्रिकेट टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी इस डब्लूटीसी चक्र अब तक भारतीय टीम 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 4 में जीत और 4 में हार मिली है. इसके साथ ही टीम इंडिया का एक मैच ड्रॉ रहा है. इस समय टीम इंडिया के 48.15 पीसीटी प्वाइंट्स है और वो पांचवें स्थान पर है. अब श्रीलंका में होने वाली सीरीज में जीत दर्ज कर टीम इंडिया के पास अपनी स्थिति सुधारने का मौका होगा.
— BCCI (@BCCI) August 5, 2026
कौन सी टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर मौजूद
WTC 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है. भारत पांचवें स्थान पर है. श्रीलंका 41.67 प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर है. इंग्लैंड 24.36 प्रतिशत के साथ सातवें और पाकिस्तान 22.22 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 20.83 प्रतिशत के साथ नौवें पायदान पर है.
| स्थान | टीम | PCT (अंक प्रतिशत) |
|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 87.50% |
| 2 | भारत | 48.15% |
| 3 | न्यूज़ीलैंड | 48.15% |
| 4 | श्रीलंका | 45.83% |
| 5 | बांग्लादेश | 41.67% |
| 6 | इंग्लैंड | 24.36% |
| 7 | पाकिस्तान | 22.22% |
| 8 | वेस्टइंडीज | 20.83% |
| 9 | दक्षिण अफ्रीका | 0.00%* |
कैसा रहा पाकिस्तान-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का हाल
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए. पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की थी. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 117 रन पर समेट गई. ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 75 रन का लक्ष्य मिला था. इसे 8 विकेट बाकी रहते पाकिस्तान ने हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.
ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! सारांश जैन को श्रीलंका में नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, होगा अभिमन्यू ईश्वर और जगदीसन जैसा हाल?
उत्तराखंड में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, 20 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान
CM Dhami: उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान के जरिए सरकार ने लोगों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं, शिकायतों का समाधान किया और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण के दौरान पूरे प्रदेश में 198 जनसेवा शिविर लगाए गए. इन शिविरों में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया. उन्होंने कहा कि शिविरों में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया. इस दौरान 20 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया. इसके अलावा 81 हजार से अधिक लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया. इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिल सकीं.
हमारी सरकार की जनकल्याण को समर्पित विशेष पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जनसेवा का व्यापक विस्तार देखने को मिला।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 5, 2026
इस दौरान आयोजित 198 शिविरों में 1.34 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। शिविरों के माध्यम से 20 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित… pic.twitter.com/UeHGQFFBhS
CM धामी ने बताया उद्देश्य
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रशासन को लोगों के और करीब लाना है. इसी सोच के साथ 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान शुरू किया गया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगाए गए शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जरूरी दस्तावेज जमा किए और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की. पात्र लोगों को मौके पर ही कई योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खुलेंगे EPFO के क्षेत्रीय और जिला कार्यालय! धामी सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेगा केंद्र
संवाद मजबूत होने का दावा
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पहल से आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत हुआ है. इससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और सरकारी सेवाओं की पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक आसान हुई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे. इसके लिए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को घर के पास ही सरकारी सुविधाएं मिल सकें और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो.
विभाग और अधिकारियों की भी हुई तारीफ
मुख्यमंत्री ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत की वजह से यह अभियान सफल रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह लोगों की सेवा के लिए प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे.
उन्होंने कहा कि 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान सरकार की उस सोच को मजबूत करता है, जिसमें प्रशासन को जनता के करीब ले जाकर पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और उसकी समस्याओं का समाधान बिना किसी परेशानी के हो सके.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान, 13 हेलीपोर्ट का निर्माण तेज; पर्यटन और आपदा राहत को होगा बड़ा फायदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







