एआई समिट के बाद भारत का बड़ा कदम, सेना में तेजी से शामिल कर रहा एआई तकनीक
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इस सम्मेलन से निकला संदेश भारत की सीमाओं से बाहर तक सुनाई देने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समिट सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक और मानव-केंद्रित उपयोग पर ही केंद्रित नहीं था, बल्कि इससे एक बड़ा रणनीतिक बदलाव भी सामने आया है।
प्रदूषण, गंदे पानी और टूटी सड़कों की समस्याओं से भाग रही भाजपा: आतिशी
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति के सामने पेशी की लाइव स्ट्रीमिंग करने की चुनौती दी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की पेशी की पूरी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ऐसा करती है तो दिल्लीवालों के सामने उसकी पोल खुल जाएगी कि उसे केजरीवाल को गाली देने के अलावा बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसे जनहित के मुद्दों की कोई चिंता नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama






















