Responsive Scrollable Menu

ड्रोन हमले के बाद अजरबैजान ने ईरानी दूत को किया तलब

बाकू, 5 मार्च (आईएएनएस)। अजरबैजान ने एयरपोर्ट और एक स्कूल के पास ड्रोन हमले में दो लोगों के घायल होने के बाद ईरानी दूत को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “एक ड्रोन ने नखचिवन स्वायत्त गणराज्य में हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग पर हमला किया, जबकि दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास गिरा।”

इसके साथ ही ईरान से अपील करते हुए कहा, “हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के इलाके से किए गए इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिससे एयरपोर्ट की बिल्डिंग को नुकसान हुआ और दो आम लोग घायल हो गए।”

मंत्रालय के अनुसार इस हमले से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है। अजरबैजान ने ईरान से जल्द इस मामले को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

बाकू ने यह भी कहा कि अजरबैजान इस मामले में जवाबी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। साथ ही ईरान के राजदूत को बुलाकर इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।

ईरानी ड्रोन ने दोनों देशों की साझी सीमा के पास एक अजरबैजानी एयरपोर्ट पर हमला किया। यह पहली बार है जब तेहरान के खिलाफ यूएस-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने काकेशस के किसी राज्य को निशाना बनाया है।

अजरबैजान, ने मिडिल ईस्ट संघर्ष में न्यूट्रल रुख अपनाया है। इसने हाल ही में इजरायल और ट्रंप प्रशासन के साथ करीबी संबंध बनाए, जबकि धीरे-धीरे काकेशस में पारंपरिक सहयोगी रहे मास्को से दूरी बनाई।

देश में कोई अमेरिकी मिलिट्री बेस नहीं है, जिससे पता चलता है कि ईरान सीधे अमेरिकी सेना से जुड़े टारगेट से आगे अपने हमलों को बढ़ा सकता है।

इजरायल के साथ बाकू के बढ़ते सैन्य सहयोग ने तेहरान के साथ टकराव पैदा किया है, हालांकि दोनों पड़ोसियों ने काफी हद तक प्रैक्टिकल संबंध बनाए रखे हैं। दोनों देशों में बहुसंख्यक शिया मुस्लिम हैं, और ईरान लाखों अजेरी लोगों का घर है - अनुमान है कि यह संख्या लगभग डेढ़ से 2 करोड़ से भी अधिक है - जिनमें से कई अजरबैजान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी प्रांतों में रहते हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 की कब से होगी शुरुआत, जानिए कहां होगा पहला मैच और किस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है. भारत समेत दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस जानना चाहते हैं कि विश्व की बहुचर्चित और सबसे महंगी लीग कब से शुरू होने वाली है. इस लीग का सबसे पहला मैच कब और कहां पर खेला जाने वाला है. आईपीएल का फाइनल कहां होगा और इसका पहला मैच कौन से शहर में आयोजित किया जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च के अंत में होने का अनुमान था. ऐसे में अब कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसके तहत अब से कुछ ही दिनों के अंदर इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा किया जा सकता है. 

कब से शुरू होगा आईपीएल 2026

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो आईपीएल 2026 की शुरुआत संभवत: 28 मार्च से होने वाला है. इस बार टूर्नामेंट 28 मार्च से लेकर 31 मई तक चलने वाला है. इस सीजन का पहला मैच कर्नाटक के बेंगलुरु में खेला जाने वाला है, जिसमें संभवत: आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला उपविजेता किंग्स इलेवन पंजाब से हो सकती है. 

 आरसीबी बतौर डिफेंडिंग चैंपियन पहला मैच बेंगलुरु में खेलेगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को हो सकता है. बीसीसीआई के ओर से आने वाले दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के शुरुआत चरण का शेड्यूल जारी किया जा सकता है, जिसमें कम से कुल 20 मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया जाएगा. 

आईपीएल 2026 में कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं. 

किस टीम का कौन होगा कप्तान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रजत पाटीदार

पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स - अक्षर पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़

राजस्थान रॉयल्स - रियान पराग

मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल

लखनऊ सुपर जायंट्स - ऋषभ पंत

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे

सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस

अब तक किन टीमों ने कितनी बार जीता IPL का खिताब

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स पहली बार विजेता बना था. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 5-5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 3 बार खिताब पर कब्जा किया है. आइए हम आपको अब तक की सभी विजेता टीमों की सूची दिखाते हैं.

साल आईपीएल विजेता उप-विजेता फाइनल का वेन्यू
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जोहान्सबर्ग
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स XI पंजाब बैंगलोर
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स हैदराबाद
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स दुबई
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स दुबई
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस अहमदाबाद
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स अहमदाबाद

ये भी पढ़ें :
T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगे गंभीर आरोप, होटल में महिला संग किया गलत व्यवहार, जानें पूरा मामला

Continue reading on the app

  Sports

सेमीफाइनल से पहले मोहम्मद कैफ ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को जमकर लताड़ा, कहा-'पब्लिसिटी के लिए...'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जमकर लताड़ा है। आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और अभिषेक शर्मा को लेकर बयान दिया था। Thu, 05 Mar 2026 18:59:44 +0530

  Videos
See all

ईरान संकट: अजरबैजान के एयरपोर्ट पर फटा ड्रोन [Drone explodes at Nakhchivan airport in Azerbaijan] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:43:53+00:00

Iran-Isreal War: इजराइल युद्ध में फंसा Madhya Pradesh के इस जिले का युवा, परिवार चिंतित । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:40:06+00:00

Nitish Kumar Resignation: बिहार छोड़ रहे नीतिश कुमार.. विपक्ष 'खेला' करने में लग गया? Bihar Next CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:45:45+00:00

APKA RAJYA: Fatehpur में जिहादी झुंड का हिंदुओं पर हमला! घर में घुसकर की महिलाओं के साथ की मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:41:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers