Reveals: कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'
Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के गाने फैंस बेहद पसंद करते हैं। 2012 की फिल्म अग्निपथ का गाना चिकनी चमेली से जितनी पॉपुलैरिटी कैटरीना कैफ को मिली, उससे अधिक इसे गाने वाली सिंगर श्रेया घोषाल को भी मिली। ये गाना इस कदर हिट हुआ था कि बच्चे से लेकर जवान तक हर किसी जुबां पर छाया था।लेकिन अब श्रेया घोषाल ने खुलासा किया है कि वह इस तरह के गाने गाना पसंद नहीं करेंगी।
'शर्म नहीं, पर ऐसे गाने अब रिकॉर्ड नहीं करूंगी'
राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान श्रेया घोषाल ने बताया कि ‘चिकनी चमेली’ की सफलता के बाद उन्हें कई ऐसे गानों के ऑफर मिलने लगे जिनके बोल उन्हें असहज महसूस कराते थे। उन्होंने बताया कि कुछ गानों के लिरिक्स महिलाओं को जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफाई करते थे, इसलिए उन्होंने धीरे-धीरे ऐसे ऑफर्स से दूरी बनानी शुरू कर दी।
श्रेया ने खुलासा किया कि एक बार एक कंपोजर दोस्त ने उन्हें ऐसा गाना गाने का सुझाव दिया था जिसके बोल काफी आपत्तिजनक थे। उन लाइनों को सुनकर उन्हें लगा कि वह इस तरह का गाना रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी।
‘चिकनी चमेली’ में भी थी क्रिएटिविटी'
श्रेया ने कहा कि ‘चिकनी चमेली’ सिर्फ एक मस्ती भरा गाना नहीं था, बल्कि उसमें काफी क्रिएटिविटी भी थी। उन्होंने बताया कि इस गाने के शुरुआती ड्राफ्ट ज्यादा बोल्ड थे, लेकिन फिल्म में जो वर्जन इस्तेमाल हुआ वह पहले की तुलना में थोड़ा हल्का और संतुलित था।
श्रेया ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय वह इतनी परिपक्व नहीं थीं कि हर लाइन का मतलब पूरी तरह समझ सकें। समय के साथ उनका नजरिया बदला और अब वह गानों के शब्दों को लेकर ज्यादा सजग रहती हैं।
बच्चों के सामने गाना पड़ता है वही गीत
उन्होंने कहा, "जब कोई गाना बहुत लोकप्रिय हो जाता है तो उसे कॉन्सर्ट और इवेंट्स में बार-बार गाना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे भी उसी गाने पर डांस करते हैं या उसे गाने की इच्छा जताते हैं। कभी-कभी छोटे बच्चे उन गानों को गाते हैं जिनका मतलब उन्हें समझ नहीं होता। तब थोड़ा अजीब महसूस होता है। लेकिन मैं उस गाने से दूरी नहीं बना सकती, क्योंकि वह मेरे करियर का हिस्सा है।”
Govinda: इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे गोविंदा; बोले वो ‘डॉल जैसी’ लगती, सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?
Govinda: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अभिनेत्री नीलम कोठारी के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। गोविंदा ने माना कि उस दौर में नीलम के लिए उनके मन में खास भावनाएं थी।
90 के दशक में जुड़ा था नाम
90 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। उसी दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती थी।
यह भी पढ़े - Iran Attack: 'आंखों से मिसाइल अटैक देखे...' दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां, बताया डरावना मंजर
‘उन्हें देखकर लगता था कोई डॉल हो’- गोविंदा
एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने नीलम के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें देखकर काफी प्रभावित हो जाते थे। एक्टर के मुताबिक, नीलम की पर्सनैलिटी बहुत अलग और आकर्षक थी।
गोविंदा ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार नीलम को देखा तो उन्हें लगा जैसे वह किसी डॉल की तरह हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह उनकी फिल्में देखते थे।
यह भी पढ़े - ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा’, Bigg Boss फेम अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप; रोते हुए शेयर किया वीडियो
उस दौर का रोमांस अलग था - गोविंदा
गोविंदा ने कहा कि उस समय अफेयर्स आज की तरह खुले तौर पर नहीं होते थे। उनके मुताबिक, उस दौर में रोमांस का मतलब बस एक-दूसरे को देखना और साथ समय बिताना होता था।
उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस समय उन्हें ऐसा लगता था कि कुछ खास चल रहा है, लेकिन उस दौर में रिश्तों को आज की तरह खुलकर नहीं बताया जाता था।
सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?
गोविंदा और नीलम के रिश्ते को लेकर चर्चा नई नहीं है। साल 1990 में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने माना था कि वो नीलम को पसंद करते थे।
उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि वह नीलम के साथ शादी करने के बारे में सोचने लगे थे और इसी कारण उन्होंने अपनी मंगेतर सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी। हालांकि बाद में सुनीता ने उन्हें समझाया और दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़े - US-Iran Conflict: 'बहुत नर्वस और स्ट्रेस्ड हूं...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द; रोते हुए शेयर किया Video
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)








