Responsive Scrollable Menu

Anurag Dobhal: 'अर्श से फर्श' पर पहुंचा ये फेमस यूट्यूबर, मां-बाप पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

Anurag Dobhal Net Worth: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं.  सोशल मीडिया पर उनका एक इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही. इस दौरान उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर उनकी जान गई तो इसका जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे. साथ ही अनुराग ने अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया. ऐसे में जानते हैं, यूट्यूबर  की नेटवर्थ कितनी है. 

लग्जरी बाइक और कारों का है शौक

अनुराग डोभाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं. बचपने से ही अनुराग को बाइक पर घूमने का काफी शौक था. ऐसे में उनके पास कई लग्जरी बाइक और कारे (Anurag Dobhal     Bikes and Cars Colletion) हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग के पास निंजा एच-2, बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर प्रो, बीएमडब्ल्यू 1250 जीएसए, हायाबुसा, किया सोनेट, टोयोटा की हिल्स के अलावा कई महंगी गाड़ियां और भी हैं. वहीं, उनके पास बाइक्स का भी काफी अच्छा खासा कलेक्शन है. खासतौर पर उन्हें केटीएम बाइकत चलाना पसंद हैं. 

कितनी है अनुराग की नेटवर्थ 

अनुराग डोभाल जाने-माने यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल 'The UK07 Rider' पर 7.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर अनुराग काफी फेमस हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल की नेटवर्थ (Anurag Dobhal Net Worth) 25 करोड़ है. इसके अलावा वह सलाना करीब 1 करोड़ की कमाई करते हैं. महीने की कमाई की बात करें तो अनुराग 10 से 15 लाख के करीब कमाते हैं.

माता-पिता पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

अनुराग डोभाल ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो रोते हुए नजर आए. उन्होंने कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं.' इतना ही नहीं अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है. उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में आकर छोड़कर चली गई. बता दें, अनुराग की पत्नी का नाम रितिका है और वो काफी समय से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही हैं.

पत्नी को लेकर कही ये बात?

दूसरी ओर अनुराग ने आगे वीडियो में पत्नी रितीका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार शादी के खिलाफ था, क्योंकि इंटरकास्ट मैरिज थी. लेकिन अब उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चले गई है. अनुराग ने कहा- 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती. काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं था. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.' 

ये भी पढ़ें- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे', 'Bigg Boss' फेम यूट्यूबर ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Continue reading on the app

कनाडा में खालिस्तान आलोचक पंजाबी इन्फ्लुएंसर की घर में चाकू घोंपकर हत्या

ओंटारियो (कनाडा), 5 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, और खालिस्तानी आलोचक की हत्या ने वहां के पंजाबी समुदाय को सदमे में डाल दिया है। अब तक किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, ओंटारियो के विंडसर-एसेक्स इलाके के शहर लासेल में जांचकर्ता दोषियों का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

45 साल की नैन्सी ग्रेवाल की 3 मार्च को उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे चाकूबाजी की खबर मिलने पर इमरजेंसी सर्विस पहुंचीं।

एसेक्स-विंडसर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के पैरामेडिक्स ने देखा कि ग्रेवाल लहूलहुान थीं। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेवाल पंजाबी समुदाय में एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं। उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दों, भारतीय राजनीति और प्रवासी मामलों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों से ध्यान खींचा था। वह अक्सर खालिस्तानी चरमपंथियों और आंदोलनों की आलोचना करती थीं, जिसमें प्रतिबंधित संस्था सिख्स फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून भी शामिल थे।

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ग्रेवाल ने पन्नून और ऐसे ही चरमपंथियों पर बाहरी ताकतों के प्रभाव में आकर, सिख संस्थाओं को बदनाम करने और लोगों को बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने खालिस्तान समर्थकों को खुली चुनौती दी थी, आलोचना करने वालों से कहा था कि वे विदेश के बजाय सीधे भारत में मुद्दों पर बात करें, और गुरुद्वारों का अलगाववादी प्रोपेगैंडा के लिए गलत इस्तेमाल करने की निंदा की।

गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को जारी एक बयान में, लासेल पुलिस सर्विस ने कहा कि जांचकर्ता इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।

स्थानीय पुलिस सर्विस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, लासेल पुलिस सर्विस 3 मार्च, 2026 को रात 9:30 बजे से ठीक पहले टॉड लेन पर हुई हत्या की जांच जारी रखे हुए है। पीड़ित विंडसर की 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल हैं। लासेल पुलिस सर्विस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती है। लोगों की चिंता कम करने के लिए, हम यह बता रहे हैं कि जांचकर्ता इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने एक नंबर साझा करते हुए अपील की कि वे आस-पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति से वीडियो सर्विलांस की भी मांग कर रहे हैं।

इस बीच, खालसा वॉक्स ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि ग्रेवाल की मौत ने लोकल विंडसर-लासेल समुदाय और ऑनलाइन फॉलोअर्स को चौंका दिया है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के पिता क्यों रोए? कहा- मैंने पहली बार भगवान से कुछ मांगा

Sanju Samson Father: संजू सैमसन अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने की तैयारी में हैं. लेकिन, उससे पहले उनके पिता सैमसन विश्वनाथ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोते दिख रहे हैं. Thu, 05 Mar 2026 16:54:14 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar जाएंगे राज्यसभा, CM कौन बनेगा? Samrat Choudhary से आगे ये नाम | Bihar | BJP | Nityanand #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:32:21+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार चले राज्यसभा..बिहार किसके हवाले?| Bihar Politics | Rajyasabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:36:50+00:00

Gorakhpur Car Accident: Fortuner की रॉन्ग साइड से भीषण टक्कर, MBBS Student की मौत | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:33:40+00:00

Israel Iran War Update: समुद्र के नीचे 'साइलेंट किलर'! #RBharat #Shorts #BreakingNews #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:31:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers