Responsive Scrollable Menu

US-Iran War: अमेरिका-ईरान लड़ाई का कितना असर क्रूड, गोल्ड और शेयरों पर पड़ सकता है? जानिए क्या कहता है इतिहास

US-Iran War: पिछले 60 सालों में मिडिलईस्ट में बड़े टकराव को देखने पर एक क्लियर पैटर्न नजर आता है। मार्केट के लिए इस टकराव से ज्यादा अहम ग्लोबल इकोनॉमी की सेहत रही है। कई बार टकराव का ज्यादा असर ऑयल की कीमतों पर नहीं पड़ा है

Continue reading on the app

दुनिया को थोड़ा और भारतीय बनना चाहिए, फिनलैंड चाहता है यूएनएससी में आपकी सीट हो पक्की: राष्ट्रपति स्टब

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने दुनिया से अपील की है कि वो थोड़ा और भारत की तरह हो जाए क्योंकि ये देश दूसरों की स्वायत्ता का मान रखता है और व्यावहारिक नजरिए से आगे बढ़ता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा, भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जैसा कि हमने देखा है, आप अब यूरोप के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं। आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं।

स्टब ने भारत की विदेश नीति को खूब सराहा। बोले, आपकी विदेश नीति की खूबी ये है कि आप कभी गलतफहमी में नहीं रहते। आपने हमेशा अपनी विदेश नीति को व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित रखा है। आपने दुनिया को दिखाया है कि रणनीतिक सतर्कता और स्वायत्तता की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है, साथ ही बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग का समर्थन भी किया है। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना ​​है कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय बनना चाहिए।

उन्होंने बदलते दौर में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, दुनिया बदल रही है, हम ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं और भारत, ग्लोबल साउथ में अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह तय करेगा कि यह ऑर्डर किस दिशा में जाएगा। आज हमने इस इलाके में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की। हमने रक्षा मामलों और संघर्षों वेस्ट एशिया और यूक्रेन पर चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि युद्ध खत्म करना सभी के हित में है। एक स्थायी शांति तभी हो सकती है जब यूनाइटेड नेशंस के सिद्धांतों का सम्मान किया जाए।

अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, मुझे लगता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए एक सीट बहुत जरूरी है। हमने भारत और ईयू के बीच रिश्ते पर भी बात की, और मैं मानता हूं कि ये रणनीतिक साझेदारी जरूरी है। एक अच्छी शुरुआत हो रही है। मेरे साथ 20 फिनिश कंपनियां आई हैं जो प्रौद्योगिकी से लेकर क्वांटम, सैटेलाइट्स, नेटवर्क्स, फूड और ग्रीन टेक तक में काम करती हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

Does the US have the weapons to fight Iran 'forever'? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:01:01+00:00

Iran Attack on Israel : 3 बजते ही इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला ! America | N18G | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:30:11+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बिहार में अगले सीएम की रेस में कौन कौन? #biharnextcm #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:39:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers