Responsive Scrollable Menu

Ray-Ban Smart Glasses विवाद: बाथरूम और बेडरूम के प्राइवेट वीडियो तक पहुंच रहे AI ट्रेनर, Meta पर उठे गंभीर सवा

Ray-Ban Smart Glasses विवाद: बाथरूम और बेडरूम के प्राइवेट वीडियो तक पहुंच रहे AI ट्रेनर, Meta पर उठे गंभीर सवा

Continue reading on the app

बेंगलुरु में सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया:खाना बनाने को लेकर सास से झगड़ा हुआ था, पति गिरफ्तार; कपल का 4 साल बेटा है

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला ने सास से झगड़ा होने पर सुसाइड कर लिया। घटना 4 मार्च को नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि सास-बहू का खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम सुषमा (35) है, वह आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी है। उसके पति पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुषमा और पुनीत का शादी 5 साल पहले हुई थी, दोनों का 4 साल का बेटा भी है। सुषमा के परिवारवालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में एक ही हफ्ते के भीतर यह किसी टेक प्रोफेशनल की आत्महत्या का दूसरा मामला है। सुषमा का परिवार बोला- बेटी से हर रोज झगड़ा करते थे सुषमा के पिता प्रभाकरमूर्ति ने बेटी के सुसरालपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी से हर रोज झगड़ा किया जाता था। यह एक दिन का मामला नहीं था। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब सुषमा की शादी हुई थी। तब हमने दहेज में ₹10 लाख कैश और गोल्ड दिया था। बेटी पहले नौकरी करती थी, शादी के बाद उसने जॉब छोड़ी थी। उसने एक कार भी खरीदी थी। दहेज को लेकर देश मे कानून देश मे दहेज के लिए प्रताड़ना को लेकर कई कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाती है: दहेज हत्या (IPC 304B): शादी के 7 साल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और दहेज के लिए प्रताड़ना के साक्ष्य मिलने पर यह धारा लगाई जाती है। इसमें न्यूनतम 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। क्रूरता (IPC 498A): पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर यह धारा लागू होती है। दहेज निषेध अधिनियम: दहेज की मांग करने और देने, दोनों को अपराध की श्रेणी में रखते हुए जांच की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा; पुलिस ने गिरफ्तार किया बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वानखेड़े में भारत ने बनाए इतने रन तो फाइनल का टिकट समझो पक्का! देखते रह जाएंगे अंग्रेज

Wankhede Stadium T20 Records: वानखेड़े स्टेडियम में हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं. ऐसे में आज भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है. चलिए आपको आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि अगर भारत पहले बैटिंग करता है तो कितने रन बनाने पर सूर्या एंड कंपनी की जीत लगभग तय हो जाएगी. Thu, 5 Mar 2026 15:15:52 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Resign Live : नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला ! | Bihar Political Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:03:06+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00

#nitishkumar के फैसले के बाद #jduprotest, #tejashwiyadav क्या बोले? #biharnews #politics #rjd #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:00:28+00:00

भारत से अलग हुए ये देश और बने इस्लामी | Pakistan | Afganistan | islamic country #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers