Responsive Scrollable Menu

रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम ने जय शाह से मुलाकात की:राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर आभार जताया, BCCI ने फोटोज शेयर किए

जम्मू-कश्मीर ने 67 साल में पहला रणजी ट्रॅाफी जीता है। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने ICC के चैयरमैन जय शाह से मुलाकात की। BCCI ने गुरुवार को फोटोज शेयर किए हैं। खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए जय शाह को धन्यवाद दिया। जम्मू-कश्मीर टीम ने जय शाह से मिलने की इच्छा जताई BCCI ने X पर बताया कि रणजी ट्रॉफी का पहला खिताब जीतने के बाद जम्मू-कश्मीर टीम ने जय शाह से मिलने की इच्छा जताई। खिलाड़ियों ने कहा कि BCCI के सचिव रहते हुए जय शाह की लीडरशिप ने राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। BCCI ने अपने पोस्ट में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत की तारीफ की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जय शाह का धन्यवाद किया। जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का बाद 2025-26 सीजन में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता कप्तान पारस डोगरा की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर ने 67 साल का इंतजार खत्म करते हुए 2025-26 सीजन में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। फाइनल मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बड़ी बढ़त के कारण टीम को विजेता घोषित किया गया। बेंगलुरु के पास हुवली क्रिकेट ग्राउंड पर 5 दिन मैच में 24 फरवरी को जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 584 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक को 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। टीम ने 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराया दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए और पारी डिक्लेयर कर दी। पहली पारी में मिली बढ़त की आधार पर जम्मू कश्मीर की टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम ने 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराया है। फाइनल मैच के टॉप परफॉर्मर्स ---------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने वर्ल्डकप हार का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा:बाबर और सईम बांग्लादेश सीरीज से बाहर, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा। बुधवार को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम अनाउंस हुई। वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब को टीम से बाहर कर दिया। टीम में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स और वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान को शामिल कर लिया। फरहान ने अक्टूबर 2024 से कोई घरेलू लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला है। वे अब तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू भी नहीं कर सके। पूरी खबर

Continue reading on the app

ईरानी युद्धपोत डुबोने पर यूएस को होगा पछतावा: अब्बास अराघची

तेहरान, 5 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने हिंद महासागर में ईरानी फ्रिगेट आईआरआईएस डेना पर हमला करने और उसे डुबोने पर दुख जताते हुए अमेरिका की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को “समुद्र में की गई क्रूरता” बताया और कहा कि वाशिंगटन को इसका “बहुत पछतावा” होगा।

Continue reading on the app

  Sports

भारत की जीत के 5 हीरो, बुमराह की कसी हुई बॉलिंग... अक्षर का अद्भुत कैच, जिन्होंने दिलाई फाइनल का टिकट

5 heroes of india wins over england: भारत की टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जीत के हीरो पांच खिलाड़ी रहे.जसप्रीत बुमराह ने जहां मुश्किल समय में कसी हुई गेंदबाजी की वहीं अक्षर पटेल ने नाजुक मौके पर शानदार कैच लपककर भारत की जीत में अहम योगदान दिया. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार जबकि ओवरऑल चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है जहां रविवार को उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. Fri, 6 Mar 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran Strike Day 7 LIVE Updates: तेहरान के प्रसिद्ध आजाद स्टेडियम में जबरदस्त बमबारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:14:09+00:00

AAJTAK 2 | GOLD-SILVER का गिरा दाम, क्या निवेश करना रहेगा सही? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:10:00+00:00

Iran VS Israel- USA War News: ईरान में मरने वालों की संख्या 1230 पहुंची #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:13:26+00:00

Super Fast News LIVE: फटाफट अंदाज में बड़ी खबरें | US-Israel Attacks Iran | Donald Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers