Responsive Scrollable Menu

हेल्थकेयर में एआई की असली ताकत विश्वास, नैतिकता और समावेश पर निर्भर

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की परिवर्तनकारी क्षमता तभी पूरी तरह सामने आ सकती है, जब इसे भरोसे, नैतिकता और समावेश के मजबूत आधार पर विकसित किया जाए। यह बात गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कही गई।

बयान में आगे कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद डायग्नोस्टिक गैप को कम करना, एल्गोरिदम में मौजूद पक्षपात (बायस) को खत्म करना और सभी लोगों तक समान रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तभी संभव है, जब इसके लिए स्पष्ट नीतियां बनाई जाएं, विविध और उच्च गुणवत्ता वाला डेटा उपलब्ध हो और स्वास्थ्यकर्मी एआई के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षित हों।

एआई फॉर ऑल की सोच यह मांग करती है कि ऐसा एआई इकोसिस्टम बनाया जाए, जो हर मरीज के लिए काम करे, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, आय वर्ग, भाषा या भौगोलिक स्थिति से जुड़ा हो।

इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए एआई रणनीति एसएएचआई (स्ट्रेटजी फॉर एआई इन हेल्थकेयर फॉर इंडिया) जारी की।

एसएएचआई एक राष्ट्रीय ढांचा तैयार करता है, जिसका उद्देश्य भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में एआई को जिम्मेदारी से शामिल करने के लिए मार्गदर्शन देना है। इसमें एआई को स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने वाला एक महत्वपूर्ण साधन माना गया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा गया है कि इसका उपयोग जनहित, भरोसे और दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रणाली की मजबूती को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

समिट के दौरान हुई चर्चाओं में यह भी सामने आया कि एआई के बेहतर उपयोग के लिए स्वास्थ्य डेटा में विविधता, जवाबदेह और भरोसेमंद एआई सिस्टम और सार्वजनिक हित के लिए एआई का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

राष्ट्रीय फ्रेमवर्क के रूप में शुरू किए गए एसएएचआई में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई को लागू करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप दिया गया है, जिसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और टेक्नोलॉजी डेवलपर्स को यह दिशा देना है कि एआई को जिम्मेदारी से कैसे अपनाया जाए, ताकि नवाचार चिकित्सा जरूरतों, नियामकीय मानकों, समानता और जनविश्वास के अनुरूप हो।

समिट के दौरान बीओडीएच (बेंचमार्किंग ओपन डेटा प्लेटफॉर्म फॉर हेल्थ एआई) भी लॉन्च किया गया। यह प्लेटफॉर्म हेल्थ एआई समाधानों को बड़े स्तर पर लागू करने से पहले उनकी जांच और वैधता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्थित तंत्र प्रदान करेगा।

यह प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा कि डॉक्टरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एआई टूल सुरक्षित, भरोसेमंद और वास्तविक परिस्थितियों में परखे गए हों। भारत के हेल्थ एआई सफर में भरोसा, सुरक्षा और जवाबदेही को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए।

बीओडीएच (बोध) प्लेटफॉर्म को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के सहयोग से विकसित किया है।

एसएएचआई रणनीति, स्वास्थ्य डेटा में विविधता की जरूरत, भरोसेमंद एआई सिस्टम और बोध जैसे परीक्षण प्लेटफॉर्म की आवश्यकता - इन सभी विषयों पर हुई चर्चाओं ने एआई समिट 2026 में यह स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल से पहले मिली खास सलाह, जानिए दिग्गज ने चिंताजनक फॉर्म पर क्या कहा?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 2 आज शाम यानी 5 मार्च को खेला जाने वाला है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस महामुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस को एक बड़ी चिंता सता रही है. फाइनल में एंट्री पाने वाले इस मैच से पहले ये चिंता वाजिब है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जुड़ी हुई है. उन्होंने अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. 

वर्ल्ड कप में नहीं दिखा अभिषेक का जादू

इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा शुरुआती 3 मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. इसके बाद उन्होंने अभिषेक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. भारतीय ओपनर के नाम लीग मैच के दौरान एक भी रन दर्ज नहीं था. इसके बाद उन्होंने  सुपर-8 के पहले मुकाबले में अपना खाता खोला.

अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर - 8 के दूसरे मैच में 55 रन बनाए और टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक लगाया. अभिषेक सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन बनाए थे. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 80 रन बनाए हैं.  

दिग्गज ने अभिषेक को दी खास सलाह

इस टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा बेरंग नजर आए. उनके इस चिंताजनक प्रदर्शन पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने बड़े बयान दिए. अब इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम सेमीफाइनल मैच से पहले अहम बात बोली है. 

पार्थिव ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज पर बात करते हुए कहा, 'अगर मैं ड्रेसिंग रूम में होता, तो मैं अभिषेक शर्मा से कहता कि जो भी गेंद फेंकी जाए, उस पर रिएक्ट करो. हमने देखा है कि वो कितने स्किलफुल हैं, उनमें सिर्फ छक्के मारने की काबिलियत ही नहीं, बल्कि बड़े रन बनाने का टैलेंट भी है. उसे फिर से बॉल को टाइम करने की आदत डालनी होगी. मुझे लगा कोलकाता में भी वो ईडन गार्डन्स के बाहर बॉल मारने की कोशिश कर रहे थे'.

पार्थिव ने आगे कहा कि, 'यहां इस ग्राउंड पर, बाउंस सही होगा, पेस होगी, और उन्हें ये पक्का करना होगा कि वो बॉल को टाइम करने की कोशिश करें, ताकि उसके पास बड़े शॉट लगाने के लिए एक स्टेबल बेस हो. मेरे हिसाब से वो यहीं पर वह थोड़ा अपना शेप खो रहा है. इसके अलावा कुछ नहीं. मैं नहीं चाहता कि वो अपना माइंडसेट बदले. आपको बॉल की इज्जत करनी होगी, लेकिन आपको अपने माइंडसेट के साथ अटैकिंग भी रहना होगा'.

अभिषेक शर्मा का भारत के लिए प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 44 मैचों की 43 पारियों में 33.6 की औसत और 189.4 की स्ट्राइक रेट के साथ 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 93 छक्के और 131 चौके आए हैं.

अभिषेक के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका 

अभिषेक के पास आज अपने इन आंकड़ों को आज और बेहतर बनाने का मौका होगा. इंग्लैंड के खिलाफ आज सेमीफाइनल में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक शर्मा अपने छक्कों का शतक भी पूरा कर सकते हैं. अभिषेक अगर इस मैच में 7 छक्के और लगा देते हैं तो वो अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 छक्के पूरे कर लेंगे.  

ये भी पढ़ें : Who is Finn Allen: कौन हैं फिन एलन? T20 वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में महाई तबाही, विराट कोहली से है कनेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

मैच खत्म होने से पहले ही खुशी से क्यों उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन वायरल

Sakshi Dhoni Viral Video: दूसरी पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद साक्षी धोनी खुशी से उछल पड़ीं. साक्षी की खुशी का यह लम्हा तो कैमरे में कैद हुआ ही, साथ ही पीछे खड़े उनके पति यानी महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं, आखिर हुआ क्या. Fri, 6 Mar 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

एयर डिफ़ेंस सिस्टम पर हमले का दावा #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #AirDefenseAttack #MilitaryStrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:30:14+00:00

T20 World Cup 2026 | India Beat England: भारतीय फैंस का जबरदस्त जश्न! #indvseng #sanjusamson #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:37:43+00:00

Iran Israel War Updates : इज़राइल पर ऐटमी प्रहार की तैयारी? | Trump | US | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:30:56+00:00

Iran Israel War Update: अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर हमला! |Khamenei |Trump |Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T00:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers