Responsive Scrollable Menu

Texas तट पर 8.2 अरब डॉलर का LNG पोर्ट बनाएगी शरद टाक की कंपनी, मिली मंजूरी

अमेरिका ने भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति के नेतृत्व वाली कंपनी एसटी एलएनजी को टेक्सास के तट पर गहरे समुद्र में 8.2 अरब डॉलर की लागत से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बंदरगाह बनाने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि समुद्री प्रशासन (एमएआरएडी) ने इस परियोजना के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अंतिम पर्यावरण प्रभाव आकलन रिपोर्ट 410 दिन में पूरी कर ली, जबकि इसमें सामान्य तौर पर पांच साल तक का समय लगता हैं। भारत में जन्मे शरद टाक की कंपनी एसटी एलएनजी का यह बंदरगाह टेक्सास के मातागोर्डा तट से करीब 10.4 मील दूर बनाया जाएगा।

अमेरिकी परिवहन विभाग के बयान के अनुसार, परियोजना का निर्माण 2027 में शुरू होने और बंदरगाह के 2029 तक चालू होने की उम्मीद है। पूरी क्षमता पर इस बंदरगाह में 20 प्लेटफॉर्म, एलएनजी के भंडारण के लिए चार तैरती इकाइयां, चार जहाज बांधने की प्रणालियां और 7.7 मील लंबी पाइपलाइन होगी। बयान के मुताबिक, बंदरगाह का स्थान ऐसा रखा गया है जिससे जहाजों की आवाजाही तट के नजदीक अधिक व्यस्त इलाकों से दूर हो सकेगी।

डफी ने कहा, ‘‘नौकरशाही की बाधाओं को कम करके और लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आधुनिक बनाकर ट्रंप प्रशासन टेक्सास के लोगों के लिए बड़े आर्थिक अवसर पैदा कर रहा है।’’ एसटी एलएनजी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टाक ने बयान में कहा, ‘‘करीब 8.2 अरब डॉलर के प्रस्तावित निवेश से बनने वाले इस बंदरगाह की सालाना एलएनजी निर्यात क्षमता 84 लाख टन होगी। इसके निर्माण और परिचालन के दौरान हजारों अमेरिकी लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।’’ अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के अध्यक्ष मुकेश अघी ने भी टेक्सास तट पर इस गहरे समुद्री बंदरगाह के निर्माण के लिए लाइसेंस मंजूर किए जाने का स्वागत किया।

टाक पहली पीढ़ी के भारतीय-अमेरिकी उद्यमी हैं। उन्होंने प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, ऊर्जा, प्रसारण और आतिथ्य क्षेत्रों में कई कारोबार स्थापित किए और उनका नेतृत्व किया है।

Continue reading on the app

करण धनक से सगाई के 2 महीने बाद ही अलग हुईं जिया शंकर? ब्रेकअप रूमर्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Jiya Shankar Breaks Silence on Breakup Rumours: जिया शंकर और करण धनक के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. करण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब जिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी है. जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा और दोनों की लव स्टोरी में अब तक क्या हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद आमिर का IPL खेलने को लेकर क्या है प्लान? ऑक्शन में शामिल होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

mohammad amir ipl auction news: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने 2008 में हुए पहले आईपीएल सीजन के बाद से इस लीग में हिस्सा नहीं लिया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद आखिरी पाकिस्तानी खिलाड़ी थे, जिन्होंने 2012 में किंग्स इलेवन पंजाब और 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में खेला था. उन्होंने ब्रिटिश पासपोर्ट के आधार पर लीग में हिस्सा लिया था. अब मोहम्मद आमिर को लेकर चर्चाएं तेज हैं. Mon, 2 Nov 2026 21:07:22 +0530

  Videos
See all

Tiger Viral Video: जंगल में अपने 4 शावकों के साथ दिखी बाघिन #tiger #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:45:13+00:00

Jhansi Viral Video: झांसी में महिलाओं का शराब के खिलाफ प्रदर्शन #jhansi #protest #alcohol #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers