Responsive Scrollable Menu

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सेमीफाइनल इंग्लैंड से होगा। जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड से फाइनल खेलेगी। भारत टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच हार चुका है। अमेरिका और वेस्टइंडीज ने टीम को परेशान किया। अब इंग्लिश टीम में भी 5 ऐसे प्लेयर्स हैं, जो टीम इंडिया की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। भारत को 5 प्लेयर्स से खतरा... 1. हैरी ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई 27 साल के हैरी ब्रूक पहली बार ICC टूर्नामेंट में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं। ग्रुप स्टेज में टीम को वेस्टइंडीज से हार मिली, लेकिन सुपर-8 में ब्रूक ने टीम को तीनों मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज करते हुए शतक लगाया और टीम को अहम मैच जिताया। टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और एक फिफ्टी के सहारे ब्रूक के नाम 228 रन हैं, वे टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। ब्रूक वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप उभरते हुए प्लेयर हैं। उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद मुश्किल पिच पर फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। 2022 में डेब्यू करने के बाद वे तीनों फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना चुके हैं। वे तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे ही प्लेयर भी हैं। 2. जोस बटलर भारत को सेमीफाइनल हरा चुके इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे और एक बार भी 30 रन का स्कोर पार नहीं कर सके। हालांकि, भारत के खिलाफ मौजूदा टीम में सबसे ज्यादा टी-20 रन बटलर ने ही बनाए हैं। उनके नाम 5 फिफ्टी के सहारे 644 रन है। बटलर ने ही 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 49 गेंद पर 80 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। बटलर इस टूर्नामेंट की पिछली 5 पारियों में 10 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। हालांकि, 2 बार जब उन्होंने 21 और 26 रन की पारियां खेलीं, तब वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही बैटिंग कर रहे हैं। यहां बैटिंग फ्रेंडली पिच रहती है और बटलर अगर फॉर्म में वापसी चाहते हैं तो वानखेड़े स्टेडियम से बेहतर पिच उन्हें नहीं मिल सकती। 3. सैम करन 20वें ओवर में 10 रन डिफेंड कर चुके इंग्लैंड 2022 में जब चैंपियन बनी थी, तब ऑलराउंडर सैम करन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। 2023 से 2024 तक उनका फॉर्म खराब रहा, वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में फ्लॉप रहे। 2025 में उन्होंने वापसी की, UAE की ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन भी बनाया। करन टीम की जरूरत के हिसाब से परफॉर्म करते हैं, शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने पर बैटिंग से टीम को संभालते हैं। वहीं गेंदबाजी में मुश्किल ओवर फेंकते हैं और ज्यादा रन नहीं देते। नेपाल के खिलाफ उन्होंने ही आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड कर टीम को 4 रन से जीत दिलाई थी। करन भारत के खिलाफ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। 4. विल जैक्स 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते इंग्लैंड की टीम टी-20 की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है, इसकी बड़ी वजह उसके ऑलराउंडर हैं। विल जैक्स भी इसी किरदार को निभाते हैं। वे फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए नंबर-7 पर बैटिंग कर रहे हैं। इस पोजिशन पर उन्होंने कई उपयोगी पारियां खेलीं। जैक्स ने अपनी ऑफ स्पिन से भी इसी टूर्नामेंट में कई बार मैच पलटा। वे पावरप्ले में नई गेंद के साथ पुरानी गेंद से मिडिल ओवर्स में भी किफायती रहते हैं। टीम इंडिया भी टूर्नामेंट में ऑफ स्पिनर के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आई। ऐसे में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा के खिलाफ जैक्स बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। वे टीम के 7 मुकाबलों में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। 5. जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के टॉप तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेग स्पिनर आदिल रशीद और लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन ने लिए। दोनों के नाम 11-11 विकेट हैं। हालांकि, वानखेड़े स्टेडियम की पिच पेसर्स के लिए ज्यादा मददगार रहती है। ऐसे में टीम के टॉप पेसर जोफ्रा आर्चर नई गेंद से ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। वे टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं। आर्चर भारत के खिलाफ 11 टी-20 खेल चुके हैं, इनमें उनके नाम 14 विकेट हैं। वे 9 से कम की इकोनॉमी रखते हैं और विकेट नहीं मिलने पर ज्यादा रन भी नहीं देते। आर्चर भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट में भी 14 विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले संजू सैमसन को आर्चर की पेस परेशान कर सकती है। --------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी:धोनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, सुरेश रैना, हरभजन,राहुल द्रविड़ भी समारोह में मौजूद

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की आज (5 मार्च) को शादी हो रही है। शादी के लिए गेस्ट वेन्यू पर पहुंचने लगे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले समारोह में पहुंच गए हैं। क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी शादी में पहुंचे हैं। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वारें: प्री वेडिंग फंक्शन की 3 तस्वीरें… सचिन बोले- बेटे को प्यार करने वाला जीवनसाथी मिला कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। सचिन ने कहा- ‘अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा, बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है, जो तुमसे उतना ही प्यार करता है, जितना तुम उससे करते हो।’ तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘सचिन और अंजलि, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।’ सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया सचिन ने अपने बेटे की शादी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।’ सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर… पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस से खरीदा था। अर्जुन ने IPL में 2023 में डेब्यू किया था। तब उन्होंने 5 मैचों में 3 विकेट लिए थे। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन गोवा की टीम से खेलते हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था। ---------------------------------- स्टार वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

5 साल बाद... डे नाइट टेस्ट में भारत-ऑस्ट्रेलिया में टक्कर, जीत का चौका लगाने उतरेगी महिला क्रिकेट टीम

IND-W vs AUS-W Pink Ball test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार से पिंक बॉल टेस्ट खेलेंगी. डे नाइट टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा. मौजूदा दौरे पर भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी और ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. इस दौरे पर एक मात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा.जिसके बाद यह दौरा खत्म हो जाएगा. मैच सुबह 10:50 बजे शुरू होगा. Thu, 5 Mar 2026 19:09:32 +0530

  Videos
See all

Iran-Isreal War: इजराइल युद्ध में फंसा Madhya Pradesh के इस जिले का युवा, परिवार चिंतित । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:40:06+00:00

Nitish Kumar Latest News: Bihar का अगला CM कौन होगा? Shahnawaz Hussain ने क्या बताया? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:44:27+00:00

APKA RAJYA: Fatehpur में जिहादी झुंड का हिंदुओं पर हमला! घर में घुसकर की महिलाओं के साथ की मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:41:23+00:00

Nitish Kumar Resignation: बिहार छोड़ रहे नीतिश कुमार.. विपक्ष 'खेला' करने में लग गया? Bihar Next CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:45:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers