Responsive Scrollable Menu

क्या कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह मिलेगी? टीम के अंदर से आई खबर, कार्तिक का खुलासा

दिनेश कार्तिक ने कहा, "मुझे लगता है कि कुलदीप चर्चा का हिस्सा होंगे. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ काफी सफलता पाई है. उनके जैसे स्किल्ड ऑप्शन के साथ, जिनका रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत है. कुलदीप प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं, यह कुछ घंटों में पता चलेगा.

Continue reading on the app

करणवीर बोहरा के पिता और प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन:बेटे ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी; तेजा, टक्कर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं

एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी बेटे करणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महेंद्र बोहरा लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के तौर पर तेजा और प्यार का कर्ज जैसी फिल्मों में काम किया था। करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने लिखा, “लव यू डैड। मैं आपको शब्दों से ज्यादा मिस करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह दर्द कैसा होता है। लेकिन इस दुख के बीच मुझे सुकून है कि आपने एक अच्छी और पूरी जिंदगी जी।” उन्होंने आगे लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप इस दुनिया से शांति से जाना चाहते हैं और बिना किसी तकलीफ के। ऐसा ही हुआ। आप मजबूत थे और आपने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी।” एक्टर ने कहा- पिता ने उम्मीद रखना सिखाया एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की कई अहम बातें सिखाईं। उन्होंने कहा, “आपने मुझे और दीदी को सिखाया कि हालात कितने भी मुश्किल हों, उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर गिरो तो दोबारा खड़े होना चाहिए। जिंदगी को जोश और पॉजिटिविटी के साथ जीना चाहिए।” करणवीर ने यह भी कहा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखना और मेहनत करना सिखाया। उन्होंने लिखा, “आपने मुझे सिखाया कि एक प्रोड्यूसर के एक्टर बनो और अपना शॉट पूरा किए बिना सेट मत छोड़ो। आपने मुझे क्रिएट करना सिखाया। आपने सिखाया कि लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।” एक्टर ने पोस्ट में लिखा कि जो भी उनके पिता के बारे में बात करता है, वही कहता है कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें ऐसा पिता मिला। कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। वह मशहूर फिल्म निर्माता रामकुमार बोहरा के बेटे थे। अपने करियर में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया। इनमें तेजा, लश्कर, टक्कर, प्यार का कर्ज और हमें तुमसे प्यार कितना जैसी फिल्में शामिल हैं। लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे महेंद्र बोहरा ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाई।

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन- सानिया, समारोह में खेल जगत की हस्तियों ने की शिरकत

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह मे खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह मे सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 

बता दें कि, साउथ मुंबई के एक लग्जरी होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हुए। पूर्व भातीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ स्टाइलिश अंदाज में दिखे। जबकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान जैसे कई पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार भी पहुंचे। 

कौन है सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। वे एक पशु चिकित्सक हैं और मुंबई लग्जरी पेट स्पा चलाती हैं।
Thu, 05 Mar 2026 15:57:00 +0530

  Videos
See all

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:42:38+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN VS AMERICA ISRAEL | ताबड़तोड़ हमले जारी,युद्ध अभी और भड़केगा? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:42:46+00:00

Arjun Tendulkar की शादी से लौटीं नीता अंबानी #arjuntendulkar #latestnews #shorts #aajtak #nitaambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:43:03+00:00

Iran-America War: America ने युद्धपोत से ईरान पर दागी मिसाइल | Donald Trump | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers