Responsive Scrollable Menu

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,550 के पार

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के चलते लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में अच्छी तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद (79,116.19) से 414.29 अंकों की बढ़त के साथ 79,530.48 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद (24,480.50) से 135.45 अंकों की तेजी के साथ 24,615.95 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.33 बजे के करीब) सेंसेक्स 266.22 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,382.41 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी में 98.80 (0.40 प्रतिशत) अंकों की बढ़त दर्ज की गई और वह 24,579.30 पर कारोबार करता नजर आया।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.82 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

वहीं सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी रियल्टी शीर्ष लाभ कमाने वाला इंडेक्स बनकर उभरा, उसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो इंडेक्स का स्थान रहा।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एनटीपीसी और टाटा स्टील टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे।

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में तेजी देखी गई, क्योंकि वॉल स्ट्रीट सूचकांकों में रात भर की रिकवरी के बाद बाजार का सेंटिमेंट बेहतर हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 12 प्रतिशत से अधिक उछला और पिछले सत्र की गिरावट की भरपाई की। वहीं, जापान का निक्केई 225 4 प्रतिशत से अधिक बढ़ा।

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली और तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए थे।

चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने बताया कि तकनीकी नजरिए से देखें तो 24,300-24,350 का दायरा निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है। वहीं 24,600-24,650 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 30.37 पर है, जो 50 से नीचे है और बाजार में कमजोरी का संकेत देता है।

साथ ही एक्सपर्ट ने बताया कि पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार चौथे सत्र में बिकवाली करते हुए करीब 8,752 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। दूसरी ओर घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने लगातार छठे दिन खरीदारी जारी रखते हुए 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर खरीदे। इससे बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर कुछ हद तक संतुलित हुआ।

मार्केट एक्सपर्ट ने आगे कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और बाजार में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही ध्यान देना चाहिए। निफ्टी में नई खरीदारी की रणनीति तभी बनानी चाहिए जब इंडेक्स 25,000 के ऊपर मजबूत और लगातार ब्रेकआउट दे। इससे बाजार में मजबूती का स्पष्ट संकेत मिलेगा और एक बुलिश स्ट्रक्चर बनने की पुष्टि हो सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की ओर बढ़ा US, Doomsday मिसाइल का किया सफल परीक्षण

मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई पर ईरान कड़ा प्रहार कर रहा है. इस अमेरिका ने कैलिफोर्निया से 'मिनटमैन-III बैलिस्टिक मिसाइल' का सफल परीक्षण किया है. हालांकि इसे नियमित बताया गया है, मगर परमाणु क्षमता और क्षेत्रीय युद्ध की वजह से वैश्विक चिंता बढ़ चुकी है. 

Continue reading on the app

  Sports

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन- सानिया, समारोह में खेल जगत की हस्तियों ने की शिरकत

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह मे खेल, राजनीति और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर की अगस्त 2025 में सानिया के साथ निजी समारोह मे सगाई की थी। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 

बता दें कि, साउथ मुंबई के एक लग्जरी होटल में आयोजित इस विवाह समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हुए। पूर्व भातीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ स्टाइलिश अंदाज में दिखे। जबकि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान जैसे कई पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार भी पहुंचे। 

कौन है सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक सफल बिजनेसवुमन हैं और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और अब वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। वे एक पशु चिकित्सक हैं और मुंबई लग्जरी पेट स्पा चलाती हैं।
Thu, 05 Mar 2026 15:57:00 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN VS AMERICA ISRAEL | ताबड़तोड़ हमले जारी,युद्ध अभी और भड़केगा? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:42:46+00:00

Arjun Tendulkar की शादी से लौटीं नीता अंबानी #arjuntendulkar #latestnews #shorts #aajtak #nitaambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:43:03+00:00

Iran-America War: America ने युद्धपोत से ईरान पर दागी मिसाइल | Donald Trump | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:43:46+00:00

Bihar CM Nitish Kumar से मिले अमित शाह #amitshah #nitishkumar #aajtak #shorts #latestnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:41:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers