Responsive Scrollable Menu

हिमाचल से कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलान:कांगड़ा जिले के अध्यक्ष को मैदान में उतारा; CM सुक्खू की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कांगड़ा के युवा नेता अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। हाईकमान ने आज सुबह 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ अनुराग के नाम की भी घोषणा कर दी है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्रेटरी के पास नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी इंटरनेशनल बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती है। इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा BJP की मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का 6 साल का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं। कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी। फिलहाल बीजेपी ने अब तक प्रत्याशी उतारने को लेकर फैसला नहीं लिया, क्योंकि बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि बीजेपी छेड़खानी के मूड में नहीं है। ऐसे में यदि बीजेपी कैंडिडेट नहीं देती तो अनुराग शर्मा का राज्यसभा का टिकट पक्का माना जा रहा है। कांग्रेस का कांगड़ा कार्ड हिमाचल की सत्ता की चाबी तय करने वाले कांगड़ा जिला को साधने के लिए कांग्रेस ने यह कार्ड खेला है। कांगड़ा जिला में 15 विधानसभा क्षेत्र है। बीजेपी की मौजूदा सांसद इंदू गोस्वामी भी कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखती है और कांग्रेस ने भी बैजनाथ के ही नेता को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, अनुराग का नाम काफी चौंकाने वाला है। इससे पहले चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इत्यादि के नाम थे। मगर सीएम सुक्खू ने इन दिग्गजों के बजाय युवा नेता पर भरोसा जताया। कैंडिडेट की लिस्ट… कांग्रेस के पास बहुमत से 5 विधायक ज्यादा हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 68 विधायकों वाली विधानसभा में 40 विधायक हैं जो कि पूर्ण बहुमत से 5 विधायक ज्यादा है। वहीं, विपक्षी भाजपा के पास 28 विधायक हैं। ऐसे में यदि विपक्ष प्रत्याशी उतारता है तो बीजेपी को 7 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। फरवरी 2024 में घटे सियासी घटनाक्रम के बाद इसकी उम्मीद कम लग रही है, क्योंकि उस दौरान भी स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दल बदल कानून के तहत कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य ठहराया था। 2024 में राज्यसभा चुनाव के कारण सरकार पर आया था संकट राज्य में फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस बहुमत के बावजूद चुनाव हार गई थी। उस दौरान कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, जबकि 3 निर्दलीय MLA भी कांग्रेस के साथ एसोसिएट थे। वहीं बीजेपी के पास बहुमत से 10 विधायक कम थे। फिर भी 25 विधायकों वाली BJP ने अपना प्रत्याशी उतारा और राज्यसभा चुनाव जीता। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों समेत 3 निर्दलीय ने भी BJP प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया। इससे हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को 34-34 वोट मिले। लॉटरी सिस्टम से हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। इसके बाद सरकार गिरने की नौबत आई। मगर स्पीकर की सूझबूझ ने सरकार को बचा लिया। स्पीकर ने दल बदल कानून के तहत क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस के विधायकों को अयोग्य ठहराया। बाद में 3 निर्दलीय ने भी इस्तीफा दिया और फिर 9 सीटों पर उप चुनाव हुए। इन उप चुनाव में कांग्रेस के फिर से 40 विधायक हो गए, जबकि बीजेपी के 25 से बढ़कर 28 विधायक हुए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने हलवाईयों को मारी टक्कर, दो की मौत

धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने हलवाईयों को मारी टक्कर, दो की मौत

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

वीडियो देख दिल दहल जाएगा! #maharashtra #holi #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:59+00:00

Iran Israel War Update: समंदर में टुकड़े-टुकड़े हुए ईरानी युद्धपोत! | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:03+00:00

Drone attacks spread on day six of US–Israel war with Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:09:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान ऐसा मार रहा कि ट्रंप की भारी बेइज्जती तय है? Israel vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T19:00:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers