Responsive Scrollable Menu

Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, कब करें अहोई अष्टमी व्रत? जानें पूजा विधि, कथा और शुभ मुहूर्त

Ahoi Ashtami 2026 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में महिलाएं अपनी संतान की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए कईं व्रत रखती हैं, अहोई अष्टमी भी इनमें से एक है। ये व्रत वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में इसकी खास मान्यता है।

Continue reading on the app

इंटेल का शेयर एक दिन में 29% गिरा:इजराइल प्लांट में धमाका और पीसी मार्केट में सुस्ती बनी वजह, ट्रम्प सरकार को नुकसान

ग्लोबल चिपमेकर कंपनी इंटेल के शेयरों में शुक्रवार को 29% की गिरावट रही। 1970 के दशक के बाद कंपनी के लिए एक ही दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी का शेयर 66 डॉलर पर आ गया है। चालू तिमाही यानी Q4 के कमजोर नतीजे रहने के अनुमानों के चलते निवेशकों ने इंटेल के शेयरों में भारी बिकवाली की है। कंपनी ने इस गिरावट के पीछे इजराइल स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हुए हादसे के कारण प्रोडक्शन ठप होने और पर्सनल कंप्यूटर यानी PC मार्केट में चल रही सुस्ती को मुख्य वजह बताया है। ट्रम्प सरकार और एनवीडिया को अरबों डॉलर का नुकासान इंटेल के शेयरों में आई इस गिरावट से अमेरिकी सरकार और चिप कंपनी एनवीडिया को बड़ा नुकसान हुआ है। ट्रम्प प्रशासन ने एक साल से अधिक समय पहले इंटेल में 10% हिस्सेदारी ली थी। शुक्रवार को हुई गिरावट से सरकारी होल्डिंग्स की वैल्यू में करीब $12 बिलियन यानी लगभग ₹1 लाख करोड़ की कमी आई है, हालांकि सरकार का यह निवेश अब भी मुनाफे में बना हुआ है। वहीं, इंटेल में बड़ा स्टेक रखने वाली एनवीडिया को भी अपनी होल्डिंग में करीब $6 बिलियन का नुकसान झेलना पड़ा है। इजराइल फैब धमाके से $600 मिलियन का रेवेन्यू नुकसान इंटेल के कमजोर नतीजों और गाइडेंस के पीछे इजराइल स्थित उसकी फैब्रिकेशन यूनिट (फैब) में हुआ हादसा एक प्रमुख कारण है। इस महीने की शुरुआत में इजराइल प्लांट में हुए एक विस्फोट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सीईओ लिप-बू टैन ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दुर्घटना' बताते हुए कहा कि धमाके के बाद प्लांट में काम लंबे समय के लिए बंद करना पड़ा, जिससे इंटेल के 10-नैनोमीटर चिप्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) डेविड जिंसनर के मुताबिक, इस हादसे के कारण कंपनी को दो तिमाहियों में लगभग $600 मिलियन (करीब ₹5,000 करोड़) के रेवेन्यू का नुकसान होगा। पीसी मार्केट में सुस्ती, Q4 अनुमानों पर पड़ा असर कंपनी के CFO डेविड जिंसनर ने कहा कि हम देख रहे हैं कि पीसी मार्केट में सुस्ती कम से कम अगले साल की पहली छमाही (H1 2026) तक जारी रहेगी। इसके बावजूद हम भविष्य की ग्रोथ और सप्लाई बढ़ाने के लिए कैपेसिटी और वर्किंग कैपिटल में अनुशासित निवेश जारी रखेंगे। इन्हीं कारणों से इंटेल ने चालू तिमाही में $15 बिलियन से $16 बिलियन के रेवेन्यू का अनुमान जताया है, जो एनालिस्ट्स के $17.1 बिलियन के अनुमान से काफी कम है। पूरे टेक सेक्टर में बिकवाली; अल्फाबेट, अमेजन और क्वालकॉम भी टूटे इंटेल के झटके से पूरा टेक और सेमीकंडक्टर सेक्टर प्रभावित हुआ। शुक्रवार को टेक-हैवी इंडेक्स नैस्डैक 2.9% गिरकर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

टीम सेलेक्शन पर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब, ‘मेरा काम सबको खुश करना नहीं, सही फैसले लेना है’

गौतम गंभीर ने टीम सेलेक्शन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले लेना है. बतौर हेड कोच ये सुनिश्चित करना है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक रहे. Sun, 01 Nov 2026 15:01:10 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi News: 'अब इलेक्शन कराने की जरुरत नहीं..' #shorts #naziaelahi #rahulgandhi #indiabloc #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:16:10+00:00

अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन, योजना में बड़े बदलाव की तैयारी | Agniveer Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers