Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आज क्या हुआ बदलाव
Petrol Diesel Price: इजरायल-अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जलने लगा है. इस जंग से जहां तीनों देशों को हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है तो वहीं मध्य पूर्व के देशों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. यही नहीं इस इस युद्ध ने कमोडिटी बाजार की भी टेंशन बढ़ा दी है. जिसके चलते कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं.
पिछले पांच दिनों में क्रूड की कीमतों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. जिससे अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी बढ़ोतरी का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि भारत में अभी भी ईंधन की कीमतों में कोई ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली है, लेकिन कच्चे तेल के दाम अगर इसी तरह से बढ़ते रहे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी लाजिमी है.
अभी क्या है वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम?
वैश्विक कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार से भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इसी दिन इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था. उसके बाद से क्रूड की कीमतें लगाता बढ़ रही है. आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 2.50 डॉलर यानी 3.35 प्रतिशत उछाल के साथ 77.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करते दिखे, जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 2.32 डॉलर यानी 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि मुर्बन क्रूड का भाव 1.51 डॉलर यानी 1.89 फीसदी उछाल के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी स्थिति में शरीर धीरे-धीरे कई तरह की शारीरिक समस्याओं का शिकार होने लगता है, लेकिन अगर सेहत का खास ख्याल रखने के लिए दिन के सिर्फ कुछ मिनट भी निकाल सकें, तो एक आसान सा योगासन आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस योगासन का नाम है वज्रासन।
वज्रासन एक ऐसा योगासन है, जो सरल और प्रभावी माना जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसे करने के लिए किसी विशेष जगह या ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती। आप इसे घर में, ऑफिस में, या खाना खाने के बाद भी आसानी से कर सकते हैं। यही वजह है कि योग विशेषज्ञ इसे रोजाना करने की सलाह देते हैं।
आयुष मंत्रालय ने इसे एक सरल और प्रभावी योगासन बताया है। उनके अनुसार, वज्रासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जांघों और पिंडलियों को मजबूत करता है और मानसिक शांति दिलाता है। यह एकमात्र ऐसा योगासन है, जिसे भोजन के तुरंत बाद किया जा सकता है, जो पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है।
इसके अलावा, इस योगासन के नियमित अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो सकती है। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है। वज्रासन में बैठकर अगर हम लंबी और गहरी सांसें लें, तो इससे फेफड़े भी मजबूत होते हैं।
जिन लोगों का पेट बाहर निकला हुआ होता है, वे अगर रोज वज्रासन करें तो कुछ ही दिनों में उनका पेट अंदर आना शुरू हो जाता है। यह आसन दिमाग को शांत करता है, एकाग्रता बढ़ाता है और मन की बेचैनी को दूर करता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।
अगर किसी के पास आसन को करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो इसे रोजाना बस खाना खाने के बाद 5-10 मिनट करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और ब्लोटिंग से तुरंत आराम मिलता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















