Responsive Scrollable Menu

समुद्र में बिछीं 80 लाशें! हिंद महासागर में अमेरिका का खूनी खेल! ईरानी जहाज पर हमला, श्रीलंका ने शव बरामद किए, दुनिया में हड़कंप!

हिंद महासागर का नीला पानी आज इंसानी खून से लाल हो चुका है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास एक ऐसी भयावह सैन्य कार्रवाई हुई है, जिसने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी नौसेना के युद्धपोत को टॉरपीडो से उड़ाकर जलसमाधि दे दी। इस हमले के बाद समुद्र की लहरों पर अब तक 80 ईरानी नाविकों के क्षत-विक्षत शव तैरते हुए मिले हैं।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी हमले के बाद डूबे एक ईरानी नौसैन्य जहाज से करीब 80 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं। श्रीलंका ने पहले बताया था कि उसकी नौसेना ने बुधवार तड़के लगभग 180 नाविकों को लेकर जा रहे ‘आईरिस देना’ नामक ईरानी जहाज से 32 ईरानी नाविकों को बचाया।

श्रीलंकाई नौसेना ने हालांकि इसकी वजह नहीं बताई कि जहाज ने आपातकालीन संदेश क्यों भेजा था, वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि एक अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। उन्होंने कहा कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से टॉरपीडो से दुश्मन के जहाज को डुबोने की पहली घटना है।

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

ईरानी जहाज हाल ही में भारत द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय नौसैन्य अभ्यास में शामिल हुआ था। पिछले महीने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इस विशाल अभ्यास में 42 युद्धपोतों और पनडुब्बियों ने भाग लिया, जिनमें मित्र देशों के 18 जहाज भी शामिल थे। भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘भड़काऊ कृत्य’’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘श्रीलंका के दक्षिणी छोर पर ईरानी युद्धपोत को डुबोना, जिसमें भारी जानमाल का नुकसान हुआ, एक बेतुका और भड़काऊ कृत्य है।

अनिश्चित संघर्ष के इस दौर में हिंसा का एक और आयाम शुरू करना, खुले समुद्र में दहशत फैलाएगा और वैश्विक समुद्री व्यापार को बाधित करेगा। यह निंदनीय है।’’ हेगसेथ ने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा, ‘‘एक अमेरिकी पनडुब्बी ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिसे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित समझा जा रहा था। लेकिन उसे टॉरपीडो से डुबो दिया गया।” हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सुलेमानी नामक ईरानी जहाज को डुबो दिया, जो ईरानी ‘कुद्स’ बल के प्रमुख जनरल क़ासिम सुलेमानी के नाम पर था।

अमेरिकी बलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान सुलेमानी को मार डाला था। हेगसेथ ने जनरल सुलेमानी का जिक्र करते हुए कहा, मुझे लगता है अमेरिकी राष्ट्रपति ने उसे दूसरी बार मारा है।” श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद में कहा कि सुबह 5:08 बजे एक आपातकालीन संदेश प्राप्त हुआ था जिसमें एक जहाज डूबने की सूचना थी। उन्होंने कहा कि यह दक्षिणी बंदरगाह जिले गॉल से लगभग 40 समुद्री मील दूर था। हेराथ ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, “ जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे, जिनमें से 30 को बचा लिया गया।” अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने करीब 80 शव बरामद किए हैं। श्रीलंकाई उप विदेश मंत्री अरुण चंद्रा ने कहा कि शव अब गॉल के करापिटिया अस्पताल में हैं। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कमांडर बुद्धिका संपत ने पहले कोलंबो में संवाददाताओं को बताया था कि कई शव उस स्थान के पास पाए गए थे, जहां से आपातकालीन संदेश भेजा गया था, हालांकि सटीक संख्या तत्काल पता नहीं चल पाई है।

उन्होंने कहा, “इस समय, कोई संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन शव मिले हैं। चूंकि ये शव आपातकालीन संकेत के स्थान के पास मिले हैं, इसलिए यह माना जा रहा है कि इनका संबंध उसी जहाज से है।” संपत ने कहा, “जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंचीं, तो हमने बड़ी मात्रा में तेल फैला हुआ देखा, जिससे यह संकेत मिला कि जहाज डूब चुका है।” संपत ने कहा कि आपातकालीन संदेश के कारण का पता विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह घटना श्रीलंकाई क्षेत्रीय जलक्षेत्र के बाहर हुई, लेकिन यह देश के खोज और बचाव क्षेत्र में हुई। संपत ने पुष्टि की कि जहाज ईरानी था और बचाए गए चालक दल के सदस्य ईरानी नौसेना की वर्दी में थे।

इसे भी पढ़ें: Nepal Election: Gen-Z तय करेगी किसकी बनेगी सरकार? KP Oli और Prachanda की बढ़ी टेंशन

वायुसेना के प्रवक्ता नलिन वेवकुम्बुरा ने कहा कि उस क्षेत्र में किसी अन्य जहाज या विमान का पता नहीं चला, जहां से आपातकालीन संदेश आया था। हेराथ ने कहा कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री बचाव संधियों के तहत किसी भी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का बाध्य है, चाहे कारण कुछ भी हो। हेराथ ने कहा कि बचाए गए नाविकों को नौसेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय में ले जाया गया और बाद में गाले के करापिटिया अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी कमान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का उल्लेख करते हुए हेराथ ने कहा कि श्रीलंका इस स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है और शांतिपूर्ण समाधान की अपील करता है।

Continue reading on the app

रेणुका सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से बाहर:वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया, काशवी गौतम को मौका; 6 मार्च से पर्थ में मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से पहले इंडिया विमेंस ने तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दे दिया। उनकी जगह ऑलरांडर काशवी गौतम को टीम में जगह मिली। काशवी वनडे सीरीज का भी हिस्सा थीं। लगातार क्रिकेट खेल रही थीं रेणुका मेडिकल टीम ने BCCI से कहा कि रेणुका लगातार क्रिकेट खेल रही हैं। विमेंस प्रीमियर लीग के बाद उन्होंने टीम के लिए सभी मैच खेले। फिटनेस और टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्हें टेस्ट से आराम दे देना चाहिए। BCCI ने कहा, "पर्थ के वाका (WACA) में होने वाले पिंक-बॉल टेस्ट के लिए रेणुका उपलब्ध नहीं रहेंगी। उनके वर्कलोड को बेहतर मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया गया। मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखेगी।" रेणुका ने टी-20 और वनडे सीरीज में पूरे मैच खेले इंडिया विमेंस फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलने के लिए गई हैं। रेणुका ने 3 टी-20 में 4 विकेट लिए, वहीं 3 वनडे में वे 2 विकेट ही अपने नाम कर सकीं। सीरीज में 8-4 से आगे ऑस्ट्रेलिया भारत ने टी-20 सीरीज 2-1 से जीती। वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती। ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट सीरीज में हर मैच के अलग-अलग पॉइंट्स होते हैं। व्हाइट बॉल मैच जीतने पर 2 पॉइंट्स मिलते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के 8 और भारत के पास 4 पॉइंट्स हैं। अगर भारत ने टेस्ट जीत लिया तो दोनों के 8-8 पॉइंट्स हो जाएंगे और सीरीज ड्रॉ रहेगी। टेस्ट ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 पॉइंट्स मिलेंगे, ऐसे में ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास चली जाएगी। इंडिया विमेंस की अपडेटेड टेस्ट टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, प्रतिका रावल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, सयाली साटघरे, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, काशवी गौतम और वैष्णवी शर्मा। ---------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: इतिहास बदलो और फाइनल खेलो… भारत के सामने बड़ी चुनौती, सेमीफाइनल में करना होगा ये कारनामा

T20 World Cup 2026, IND vs ENG SemiFinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. ये मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां भारत इतिहास बदलना चाहेगी. Thu, 05 Mar 2026 09:08:55 +0530

  Videos
See all

Shorts : जंगली हाथी ने मचाया गांव में तांडव | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:00:27+00:00

Israel Airstrike On Iran News Updates Today | इजरायल की एयरस्ट्राइक...ईरान की हालत टाइट! Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:00:09+00:00

Iran VS USA- Israel War: Iran ने Israeli drones को मार गिराया #short #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:02:07+00:00

Iran US Israel War: US-इजरायल का दावा, 'ट्रंप की हत्या करना चाहता था ईरान'! | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T03:57:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers