Responsive Scrollable Menu

एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई:न्यूजीलैंड का फास्टेस्ट 150+ रनचेज, रबाडा के बोल्ड से बेल्स बाउंड्री के पास पहुंची

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन बनाए, लेकिन कीवी टीम ने 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर लिया। पढ़िए पहले सेमीफाइनल NZ vs SA के रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. एलन ने सबसे तेज टी-20 वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाई न्यूजीलैंड के फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में 33 गेंदों में शतक बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2016 में 47 गेंदों में शतक लगाया था। एलन टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने 2012 में और ग्लेन फिलिप्स ने 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी। 2. एलन की टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी फिन एलन ने सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन बनाकर टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों की सबसे बड़ी पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के 96* रन का था। 3. एलन के नाम न्यूजीलैंड की सबसे तेज टी-20 वर्ल्ड कप फिफ्टी फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्लेन फिलिप्स के नाम था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 22 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। 4. न्यूजीलैंड का सबसे तेज 150+ रनचेज न्यूजीलैंड ने 150 से ज्यादा रन का लक्ष्य 43 गेंद बाकी रहते हासिल किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज सफल रनचेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम था, जिसने 2024 में ओमान के खिलाफ 41 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था। अब मोमेंट्स… 1. सौरव गांगुली ट्रॉफी लेकर आए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मैच शुरू होने से पहले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। 2. ग्लेन फिलिप्स से कैच छूटा दुनिया के सबसे शानदार फील्डर्स में शामिल ग्लेन फिलिप्स ने कैच छोड़ दिया। 10वें ओवर में रचिन रवींद्र की गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के मोटे हिस्से पर लगी और डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर गई। फिलिप्स गेंद के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन बॉल उनके हाथ से छिटक गई। खुद फिलिप्स को भी विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने कैच छोड़ दिया है। 4. ब्रेविस ने एक हाथ से नो-लुक सिक्स लगाया साउथ अफ्रीकी पारी के 10वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने एक अद्भुत शॉट खेला। रचिन रवींद्र ने ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फुल लेंथ डाली। ब्रेविस ने बॉटम हैंड की ताकत का इस्तेमाल किया और काउ कॉर्नर पर छक्का जड़ दिया। यह ब्रेविस का नो-लुक शॉट था। 5. टिम साइफर्ट का 11 रन पर कैच छूटा न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में टिम सइफर्ट का 11 रन पर कैच छूट गया। कगिसो रबाडा ने ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट डाली। सइफर्ट पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद ने अपर एज लिया और हवा में गई। विकेटकीपर डीकॉक पीछे की ओर लगभग 30 मीटर भागे और छलांग लगाकर गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह दूर रह गए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस गेंद से करीब 10 कदम की दूरी पर ही खड़े थे, लेकिन न उन्होंने कॉल किया और न ही कैच पकड़ने की कोशिश की। 6. रबाडा के बोल्ड पर गिल्ली बाउंड्री तक पहुंच गई कगिसो रबाडा ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड की शतकीय ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। सइफर्ट गुड लेंथ गेंद पर शॉट खेलने से चूक गए और गेंद सीधे मिडिल-लेग स्टंप से टकरा गई। इस दौरान गिल्ली स्टंप से काफी दूर जाकर गिरी। 7. एलन ने लगातार 5 बाउंड्री लगाकर जीत दिलाई फिन एलन ने 13वें ओवर में मार्को यान्सन की लगातार 5 गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजकर अपना शतक पूरा किया। एलन ने पहली गेंद पर स्कूप लगाकर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से चौका जड़ा। दूसरी गेंद लो फुल टॉस थी, जिसको फ्लिक कर स्क्वायर के पीछे चौका लगाया। तीसरी गेंद पुल लगाकर मिडविकेट पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद स्लोअर थी, जिसे लॉन्ग-ऑन पर 6 रन के लिए भेजा। इसके बाद 5वीं गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया।

Continue reading on the app

दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG:भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे, रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर

टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिंड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में आमने-सामने थीं और दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की है। दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइल खेलेंगी भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में अंतिम चार में जगह बना चुकी है, इन पांच मौकों में उसे तीन बार जीत मिली। वहीं, इंग्लैंड भी पांचवीं बार सेमीफाइनल खेल रही है। इससे पहले वह 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। इनमें से तीन सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। वर्ल्ड कप में छठी बार होगा सामना भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। कप्तान सूर्या भारत के टॉप स्कोरर इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84* रहा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। आदिल रशीद ने इंग्लैंड के टॉप बॉलर इस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक बल्ले से सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 228 रन बनाए हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में आदिल रशीद ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 7 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। साफ मौसम के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। भारत ने वानखेड़े में 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 5 जीते और 2 हारे हैं। वहीं, इंग्लैंड ने यहां 6 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीते और 3 हारे हैं। भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है। मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं गुरुवार को मुंबई में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे हालांकि फिलहाल मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एहतियात के तौर पर एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 6 मार्च (शुक्रवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन अगर सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। इसकी वजह यह है कि सुपर-8 स्टेज में इंग्लैंड ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहा था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर ऐप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती के पास नंबर-1 बनने का मौका, इंग्लैंड के 'तुरुप के इक्के' से है रेस

varun chakravarthy t20 world cup 2026 wickets: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आज दो विकेट लेने में कामयाब रहे तो टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर-1 बन जाएंगे. हालांकि, उन्हें इंग्लैंड के आदिल रशीद से कड़ी टक्कर मिल सकती है, जो अब तक टूर्नामेंट में 11 विकेट चुके हैं. वरुण के नाम 12 विकेट दर्ज हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज फिलहाल यूएसए के शैडली वैन शल्कविक हैं. Thu, 5 Mar 2026 16:30:36 +0530

  Videos
See all

Ali Khamenei Death? Mojtaba Khamenei को मिली बड़ी जिम्मेदारी! | Iran-Israel War | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:17:20+00:00

Amit Shah On Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अमित शाह ने क्या-क्या कहा? Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:12:55+00:00

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे अमिताभ-जया बच्चन #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:15:04+00:00

Burari Holi Violence: होली विवाद में एक की मौत, दूसरा घायल | CCTV | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:14:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers