कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया
पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद को पंजाब की बेटी बता रही है। नर्स निकोले का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह से पंजाबी नर्सों ने अपनी जान पर खेलकर ऑस्ट्रेलियाई बुजुर्गों की जान बचाई, उसके लिए वह मरते दम तक पंजाबियों की कर्जदार रहेंगी। निकोले पंजाबी कल्चर को जानने के लिए इसी साल पंजाब पहुंचीं। यहां उन्होंने बाजारों में शॉपिंग की और फिर एक पंजाबी शादी में भी शामिल हुईं। पटियाला के बनूड़ में वह बुजुर्गों से बात करते दिखीं। पंजाब से प्रभावित निकोले अब पंजाबी भी सीख रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सत श्री अकाल के बाद तुसी किद्दां हों जैसे शब्द बोलने सीख लिए हैं। वह गोल्डन टेंपल अमृतसर भी पहुंचीं। जिसके बाद निकोले ने कहा कि ये सच में सुकून वाली जगह है। मेरी यहां आने की बहुत इच्छा थी। इस दौरान निकोले ने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी नर्स के तौर पर काम कर रहे हरमनजीत पर हमला करने का भी कड़ा विरोध किया। निकोले ने कहा कि हमलावरों की परवरिश सही नहीं हुई। हरमनजीत पर जिम से बाहर आते वक्त कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हुए थे। ऑस्ट्रेलियाई नर्स ने पंजाब-पंजाबियों के बारे में क्या कहा… पंजाबी नर्स पर हमले को लेकर निकोले ने क्या कहा
सोना ₹4,923 सस्ता, ₹1.62 लाख पर आया:चांदी ₹18 हजार सस्ती हुई, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा; CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं
कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,923 रुपए घटकर ₹1.62 लाख पर आ गया है। एक किलो चांदी 18,501 रुपए गिरकर ₹2.71 लाख पर आ गई है। वहीं मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोना ₹4923 सस्ता, ₹1.62 लाख पर आया:34 दिन में 13 हजार गिरा, चांदी एक दिन में 18 हजार रुपए सस्ती हुई सोने और चांदी के दामों में 4 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,923 रुपए घटकर ₹1.62 लाख पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 18,501 रुपए गिरकर ₹2.71 लाख पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.05 पर आया: इजराइल-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का असर, विदेशी सामान महंगे होंगे मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के कारण भारतीय रुपया 4 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले जनवरी में रुपया 91.98 के निचले स्तर पर गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक युद्ध शांत नहीं होता, रुपए पर दबाव बना रह सकता है। इस साल रुपए में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इससे चलते यह 2026 में दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं: कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी; मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश कतर अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट का उत्पादन रोक चुका है। इससे भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही रुक गई है और घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) यानी करीब 2.7 करोड़ टन सालाना कतर से ही आयात करता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ईरान-इजराइल जंग से जेट-फ्यूल मार्च में 6% महंगा: रुपया गिरने से भी भारतीय एयरलाइंस के मुनाफे पर असर; एअर इंडिया की 40% इंटरनेशनल उड़ानें प्रभावित भारतीय एविएशन इंडस्ट्री एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रही है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल, डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने एयरलाइंस की प्रॉफिटेबिलिटी यानी मुनाफे पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, ग्राउंडेड विमानों की संख्या में कमी आने से राहत मिली है, लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों के रद्द होने और रूट बदलने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मिडिल ईस्ट में तनाव से ज्यादातर फ्लाइट्स कैंसिल: एअर इंडिया, इंडिगो और एमिरेट्स जैसी एयरलाइन फुल रिफंड दे रही; जानें इसे क्लेम करने का तरीका ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द की गई हैं। अकेले मंगलवार को 357 उड़ानें कैंसिल रहीं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















